Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आईपीएल: लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 5 विकेट से हराया
    Breaking News Headlines

    आईपीएल: लखनऊ सुपर जायंट्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 5 विकेट से हराया

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 8, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    आईपीएल 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने घरेलू मैदान पर लगातार दूसरा मुकाबला जीत लिया है। भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम पर खेले गए सीजन के 10वें मैच में लखनऊ ने सनराइजर्स हैदराबाद को 5 विकेट से हराया। टॉस जीतने के बाद पहले बैटिंग करने उतरे हैदराबाद की टीम बल्लेबाजी के लिए मुश्किल पिच पर सिर्फ 121 रन ही बना सकी। जवाब में एलएसजी ने 16 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। यह केएल राहुल की टीम की तीन मैच में दूसरी जीत है। वहीं हैदराबाद को दो मैच के बाद भी पहली जीत का इंतजार है।

     

     

     

     

    बाएं हाथ के स्पिनर क्रुणाल पंड्या ने शीर्षक्रम के तीन विकेट लिये, जिसकी मदद से लखनऊ सुपर जाइंट्स ने हैदराबाद को आठ विकेट पर 121 रन पर रोक दिया। क्रुणाल ने 18 रन देकर तीन विकेट लिये। उन्होंने मयंक अग्रवाल (8), अनमोलप्रीत सिंह (31) और कप्तान एडेन मार्करम (0) को आउट किया। आखिरी दो विकेट उन्होंने आठवें ओवर में लगातार दो गेंदों पर लिए जिससे सनराइजर्स का स्कोर तीन विकेट पर 50 रन हो गया।  इस सत्र का अपना पहला मैच और सनराइजर्स के कप्तान के तौर पर भी पहला मैच खेल रहे मार्कराम पहली ही गेंद पर विकेट गंवा बैठे। रवि बिश्नोई ने इसके बाद हैरी ब्रूक को आउट किया, जिन्हें निकोलस पूरन ने स्टम्प आउट किया। इन शुरूआती झटकों से सनराइजर्स की टीम उबर नहीं सकी। अनुभवी लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने बाद में 23 रन देकर दो विकेट लिये। उन्होंने इम्पैक्ट खिलाड़ी आयुष बडोनी को 19वें ओवर में आउट किया। लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने तीसरे ओवर में क्रुणाल को गेंद सौंपी जिसका फायदा भी हुआ। अग्रवाल ने तीसरे ओवर में मार्कस स्टोइनिस को कैच थमाया। इसके पांच ओवर बाद उन्होंने अनमोलप्रीत को पगबाधा आउट किया। वहीं मार्करम अगली गेंद पर पवेलियन लौटे। पावरप्ले के बाद स्कोर एक विकेट पर 43 रन था लेकिन दस ओवर के बाद स्कोर चार विकेट पर 63 रन हो गया। राहुल त्रिपाठी ने 34 रन बनाये जबकि वाशिंगटन सुंदर ने 16 रन बनाये। वह 18वें ओवर में यश ठाकुर का शिकार हुए। अब्दुल समाद ने जयदेव उनादकट के आखिरी ओवर में दो छक्के लगाकर सनराइजर्स को 120 के पार पहुंचाया।

     

     

     

    बल्लेबाजी के लिए इस मुश्किल विकेट पर लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए केएल राहुल और क्रुणाल पंड्या ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। चार ओवर के बाद टीम ने 35 रन बना लिये थे। काइल मेयर्स (13) और दीपक हुड्डा (7) रन बनाकर आउट हुए। तीसरे विकेट के लिए राहुल औक क्रुणाल के बीच 55 रनों की साझेदारी हुई। इस साझेदारी ने टीम को 100 रनों तक पहुंचा दिया। क्रुणाल 23 गेंदों पर 34 रन बनाकर आउट हुए। आदिल रशीद ने 15वें ओवर में लगातार दो गेंद पर केएल राहुल और निकोलस पूरन और रोमारियो शेफर्ड को आउट किया। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का मारकर निकोलस पूरन ने लखनऊ को लक्ष्य तक पहुंचा दिया। हैदराबाद के लिए रशीद ने 2 जबकि उमरान, फरूकी और भुवनेश्वर ने 1-1 विकेट लिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगरीब कैदियों को जमानत और जुर्माना देने में मदद करेगी सरकार
    Next Article अचानक स्कार्पियो में लगी आग बाल बाल बचे चालक

    Related Posts

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    June 7, 2026

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    June 7, 2026

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.