Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » डेंगू रोकथाम हेतु किये जा रहे कार्यों की समीक्षा को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम ने की टास्क फोर्स के साथ वीसी, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    डेंगू रोकथाम हेतु किये जा रहे कार्यों की समीक्षा को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम ने की टास्क फोर्स के साथ वीसी, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 25, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    डेंगू रोकथाम हेतु किये जा रहे कार्यों की समीक्षा को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम ने की टास्क फोर्स के साथ वीसी, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
    ——————–

    जिले में डेंगू रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सजग प्रयास किया जा रहा है। अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम श्री पीयूष सिन्हा द्वारा डेंगू टास्क फोर्स के साथ समीक्षा बैठक की गई । ऑनलाइन माध्यम से आयोजित इस बैठक में सिविल सर्जन डॉ जुझार माझी, स्वास्थ विभाग के अन्य पदाधिकारी, सभी नगर निकाय पदाधिकारी, जुस्को एवं सभी अन्य संबंधित ऑनलाइन जुड़े।

    अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि डेंगू के विरुद्ध सघन अभियान में तेजी लाने और व्यवस्थित रूप से अभियान को कार्यान्वित करने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी नगर निकाय को निर्देश दिया कि क्षेत्र में एक हेल्पलाइन नंबर निश्चित रूप से रहे जिस पर डेंगू संबंधित जानकारी या परेशानी लोगों द्वारा साझा किया जा सके। लोगो द्वारा कोई भी डेंगू संबंधित शिकायत मिलने पर त्वरित करवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिले में डेंगू के संदिग्ध मामलों के लिए एक डेडीकेटेड हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाए ताकि उक्त नंबर पर संपर्क कर मरीज जरूरी चिकित्सा परामर्श प्राप्त कर पाएं।

     

     

     

    बैठक में उन्होंने निर्देश दिया कि किसी भी क्षेत्र में डेंगू का कोई भी पॉजिटिव केस पाया जाता है तो उस व्यक्ति के घर में और उसके आसपास एंटी लार्वा एक्टिविटीज, साफ सफाई और साथ ही साथ इंडोर फॉगिंग अनिवार्य रूप से की जाए। साथ ही कदमा और धातकीडीह क्षेत्र में कांटेक्ट ट्रेसिंग त्वरित तरीके से पूर्ण करने का निर्देश दिया।

    एंटी लार्वा एक्टिविटी से जुड़े सभी संबंधित सुपरवाइजर के लिए डेंगू रोकथाम संबंधित ट्रेनिंग करवाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी सुपरवाइजर में एक्सपर्टीज डेवलप करने की आवश्यकता है ताकि जब भी वे निरीक्षण के क्रम में किसी घर में डेंगू लार्वा निरीक्षण के लिए जाते हैं तो उक्त स्थान में पूर्ण तरीके से निरीक्षण कर डेंगू लार्वा ढूंढ पाने में सक्षम हो पाएं। गोलमुरी क्षेत्र में निरीक्षण कार्य और डेंगू रोकथाम की कार्रवाई तत्वरित रूप से करने का निर्देश दिया।

     

     

     

    बैठक में निर्देश दिया गया कि सभी नगर निकाय और स्वास्थ विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए सभी क्षेत्र में डेंगू रोधी अभियान मिशन मोड में संचालित करें। उन्होंने कहा कि युवाओं में भी डेंगू संबंधित जानकारी का विस्तार करने के उद्देश्य से नियमित रूप से स्कूलों में कार्यशाला का आयोजन किया जाए और डेंगू रोकथाम में अनिवार्य सुरक्षात्मक कदमों के बारे में युवाओं को जागरूक किया जाए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleNDA में जाने के सवाल पर नीतीश बोले- फालतू बात ,मेरी दिलचस्पी नहीं ,मेरा सिर्फ एक ही लक्ष्य है- विपक्ष को एकजुट करना
    Next Article 2024 के लिए कार्यकर्ताओं को दिया टास्क: सीएम नीतीश ने विधानसभा प्रभारी कमेटी को किया भंग,अब जिला स्तर पर बनेगी कमेटी

    Related Posts

    जहानाबाद, बुलेट पर सवार युवकों ने लहराए हथियार, वीडियो वायरल होते ही हरकत में आई पुलिस।

    June 18, 2026

    जमशेदपुर में करंट लगने से मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर थाने पहुंचे परिजन

    June 18, 2026

    रांची | राज्यसभा चुनाव 2026

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जहानाबाद, बुलेट पर सवार युवकों ने लहराए हथियार, वीडियो वायरल होते ही हरकत में आई पुलिस।

    जमशेदपुर में करंट लगने से मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर थाने पहुंचे परिजन

    रांची | राज्यसभा चुनाव 2026

    अनुमंडल पदाधिकारी ए. मिश्रा का हुआ भव्य स्वागत, जनहित कार्यों की सराहना

    खरसावां में बंद अभिजीत प्लांट से लोहा चोरी का भंडाफोड़, गैस कटर गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार

    रांची में नामकुम स्टेशन के पास आरपीएफ जवान का शव बरामद, सिर धड़ से अलग; जांच में जुटी पुलिस

    भालूबासा में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, कोर्ट के आदेश पर 6 दुकानें ध्वस्त

    सरायकेला के बनडीह में हाथी का आतंक, सोते परिवार का घर तोड़ा, अनाज किया चट

    जहानाबाद, शहीद वायु सेना अधिकारी शुभम कुमार के मुआवजे को लेकर विवाद, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल।

    रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, फर्जी डीआरएम कर्मचारी बनकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.