Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » NDA में जाने के सवाल पर नीतीश बोले- फालतू बात ,मेरी दिलचस्पी नहीं ,मेरा सिर्फ एक ही लक्ष्य है- विपक्ष को एकजुट करना
    Breaking News Headlines बिहार राजनीति राष्ट्रीय

    NDA में जाने के सवाल पर नीतीश बोले- फालतू बात ,मेरी दिलचस्पी नहीं ,मेरा सिर्फ एक ही लक्ष्य है- विपक्ष को एकजुट करना

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 25, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    NDA में जाने के सवाल पर नीतीश बोले- फालतू बात:मेरी दिलचस्पी नहीं; सुशील मोदी ने कहा- नाक भी रगड़ लें तो एंट्री नहीं
    पटना में सोमवार को मीडिया के सवाल पर नीतीश ने कहा- ये सब फालतू बात है। इसमें मेरी कोई दिलचस्पी नहीं है। मेरा सिर्फ एक ही लक्ष्य है- विपक्ष को एकजुट करना।

    नीतीश कुमार सोमवार को पटना में जनसंघ  के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती में शामिल होने पहुंचे। नीतीश कुमार ने इस कार्यक्रम के लिए हरियाणा में विपक्ष के महाजुटान से दूरी बना ली।

    नीतीश की NDA में वापसी के सवाल पर बिहार के पूर्व डिप्टी CM और भाजपा सांसद सुशील मोदी ने कहा- नीतीश कुमार एक राजनीतिक बोझ बन गए हैं और अब वे नाक भी रगड़ लेंगे तो उनकी एंट्री NDA में नहीं होने जा रही है।

     

    विपक्ष का कार्यक्रम छोड़कर आए थे नीतीश
    इंडियन नेशनल लोकदल  ने कैथल में हरियाणा के पूर्व CM चौधरी देवीलाल की जयंती के कार्यक्रम में नीतीश समेत विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A के नेताओं को आमंत्रित किया था। इसमें नीतीश कुमार नहीं गए और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती में शामिल होने पहुंचे।

    इस पर नीतीश कुमार ने कहा- हम तो कितना जगह जाते हैं। कई जगह जाते हैं जहां जाना होता है वहां जाते ही हैं, इसमें कोई बड़ी बात थोड़े हैं। वहां पार्टी का कार्यक्रम तो पहले से तय है। नीतीश के साथ डिप्टी CM तेजस्वी भी इस कार्यक्रम में आए थे।

     

     

    नीतीश बोले- पंडित जी को कोई भी श्रद्धांजलि अर्पित कर सकता है
    नीतीश कुमार ने स्वर्गीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। दीनदयाल उपाध्याय की जयंती कार्यक्रम में पहुंचने पर उन्होंने कहा कि इसमें कोई बड़ी बात नहीं है। कोई भी जाकर श्रद्धांजलि अर्पित कर सकता है। जो दीनदयाल जी के विचारों से सहमत है, और नहीं आते हैं तो वह समझे कि क्यों नहीं आते हैं।

    बिहार कैबिनेट की बैठक मंगलवार के बजाय सोमवार को रखी गई है। इसको लेकर जब CM नीतीश कुमार से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा तेजस्वी यादव की ओर इशारा करते हुए कहा कि इन्हें कहीं बाहर जाना था इसलिए बैठक आज बुलाई गई है।

     

     

     

    नीतीश के जाने के बाद भाजपा के नेता आए
    पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि देने के बाद नीतीश कुमार, डिप्टी CM वहां से निकल गए। उनके जाने के बाद भाजपा नेता कार्यक्रम में पहुंचे हैं। प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, राजयसभा सांसद सुशील मोदी, पूर्व मंत्री नन्द किशोर यादव, और संगठन प्रभारी नागेंद्र श्रद्धांजलि देने पहुंचे।
    मौके पर सम्राट चौधरी ने कहा कि हमें सरकारी कार्यक्रम के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई थी। अगर जानकारी होती तब जरूर आते। वहीं नीतीश कुमार और तेजस्वी के शामिल होने पर सम्राट चौधरी ने कहा कि ये अच्छी बात है, शामिल होना चाहिए। महापुरूषों का सम्मान होना चाहिए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपाकुड़ : सदर अस्पताल में बच्चा जन्म देने के बाद गर्भवती महिला की हुई मौत चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप
    Next Article डेंगू रोकथाम हेतु किये जा रहे कार्यों की समीक्षा को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम ने की टास्क फोर्स के साथ वीसी, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

    Related Posts

    सोनारी में नव वर्ष का भव्य आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजी शाम

    April 16, 2026

    मानगो नगर निगम की पहली बोर्ड बैठक, सफाई-पानी पर बड़े फैसले

    April 16, 2026

    एनटीएचए के तीन खिलाड़ी अंडर-18 एशिया कप में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे

    April 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड में ‘बांग्ला अकादमी’ गठन की मांग तेज: विधानसभा में उठा मुद्दा, बांग्लाभाषी समाज ने सरकार से की त्वरित पहल की अपील

    तेज रफ्तार हाइवा का कहर: मरीज लेकर जा रही कार को मारी टक्कर, चालक फरार, ट्रैफिक व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

    सोनारी में नव वर्ष का भव्य आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजी शाम

    मानगो नगर निगम की पहली बोर्ड बैठक, सफाई-पानी पर बड़े फैसले

    एनटीएचए के तीन खिलाड़ी अंडर-18 एशिया कप में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे

    लोकसभा में परिसीमन बिल पर हंगामा: पीएम मोदी की गारंटी | राष्ट्र संवाद

    अमेरिका इजराइल के साम्राज्यवादी युद्धोन्माद के खिलाफ 

    महिला आरक्षण और परिसीमन पर प्रियंका गांधी का हमला | राष्ट्र संवाद

    विधायक संजीव सरदार की पहल, कचरा उठाव और टैंकर सेवा की शुरुआत

    जमशेदपुर री-एडमिशन शुल्क के खिलाफ उपायुक्त कार्यालय पर धरना, निजी स्कूलों पर मनमानी का आरोप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.