Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम द्वारा वन स्टॉप सेंटर एवं चाईल्ड हेल्पलाइन का किया गया औचक निरीक्षण
    Breaking News चाईबासा

    अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम द्वारा वन स्टॉप सेंटर एवं चाईल्ड हेल्पलाइन का किया गया औचक निरीक्षण

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम द्वारा वन स्टॉप सेंटर एवं चाईल्ड हेल्पलाइन का किया गया औचक निरीक्षण

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    धालभूम के अनुमंडल पदाधिकारी श्रीमती शताब्दी मजूमदार द्वारा रेडक्रॉस भवन के तीसरे तल में अवस्थित सखी- वन स्टॉप सेंटर एवं चाईल्ड हेल्पलाइन का औचक निरीक्षण किया गया। मौके पर कार्यपालक दण्डाधिकारी श्री चंद्रजीत सिंह एवं सुदीप्त राज उपस्थित थे।

     

     

    निरीक्षण के दौरान उन्होने वन स्टॉप सेंटर में पीड़ित महिलाओं को प्रदान की जाने वाली चिकित्सा सुविधा, काउंसलर, चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति, विधिक सहायता एवं परामर्श, पुलिस सहायता इत्यादि सुविधाओं की जानकारी ली । रात्रि प्रहरी नहीं होने के कारण वर्तमान में पीड़ित महिलाओं को नाईट स्टे नहीं कराया जाता है, इसपर यथाशीघ्र रात्रि प्रहरी के प्रतिनियुक्ति हेतु आवश्यक कार्रवाई को लेकर आश्वस्त किया गया। साथ ही अलग-अलग किचेन एवं वॉशरूम बनाने को लेकर निर्देशित किया । वहीं व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ किए जाने, साफ-सफाई को लेकर निर्देशित किया गया ।

     

    गौरतलब है कि निजी एवं सार्वजनिक स्थलों पर परिवार, समुदाय, कार्यस्थल के अंदर महिलाओं के साथ होने वाले यौन उत्पीड़न, भावनात्मक, मनोवैज्ञानिक और आर्थिक दुर्व्यवहार एवं हिंसा से पीड़ित महिलाओं के सहयोग के लिए सखी-वन स्टॉप सेन्टर बनाया गया है ।

     

    अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम ने वन स्टॉप सेन्टर में आने वाली पीड़ित महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता, सरकार से मिलने वाली योजनाओं का लाभ आदि के संबंध में जानकारी प्रदान करने हेतु निर्देशित किया ताकि हिंसा का शिकार महिलाएं सेंटर का अधिकाधिक लाभ उठा सके। उन्होने चाइल्ड हेल्पलाइन को भी और क्रियाशील बनाने की बात कही। साथ ही उन्होने जिलेवासियों से अपील किया कि कोई अव्यस्क बच्चा किसी प्रकार से शोषित एवं अपने मौलिक अधिकारों से वंचित दिखे तो टोल फ्री नंबर 1098 पर सूचना जरूर दें ताकि प्रशासन द्वारा उनका उचित आवासन एवं देखभाल सुनिश्चित किया जा सके।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलंबित म्यूटेशन के निष्पादन हेतु सप्ताह में हल्कावार दो दिन कैम्प होगा आयोजित :अपर उपायुक्त
    Next Article आजसू पार्टी का संगठन विस्तार को लेकर दलमा हिल टॉप में कोल्हान प्रमंडल स्तरीय आवश्यक बैठक

    Related Posts

    जहानाबाद, बुलेट पर सवार युवकों ने लहराए हथियार, वीडियो वायरल होते ही हरकत में आई पुलिस।

    June 18, 2026

    जमशेदपुर में करंट लगने से मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर थाने पहुंचे परिजन

    June 18, 2026

    रांची | राज्यसभा चुनाव 2026

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आदिवासी ही हैं जनजातीय समुदाय, ‘वनवासी’ नहीं : राष्ट्रपति मुर्मू

    ग्रेटर नोएडा में शिवानी फाउंडेशन का विशेष कार्यक्रम

    जहानाबाद, बुलेट पर सवार युवकों ने लहराए हथियार, वीडियो वायरल होते ही हरकत में आई पुलिस।

    जमशेदपुर में करंट लगने से मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर थाने पहुंचे परिजन

    रांची | राज्यसभा चुनाव 2026

    अनुमंडल पदाधिकारी ए. मिश्रा का हुआ भव्य स्वागत, जनहित कार्यों की सराहना

    खरसावां में बंद अभिजीत प्लांट से लोहा चोरी का भंडाफोड़, गैस कटर गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार

    रांची में नामकुम स्टेशन के पास आरपीएफ जवान का शव बरामद, सिर धड़ से अलग; जांच में जुटी पुलिस

    भालूबासा में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, कोर्ट के आदेश पर 6 दुकानें ध्वस्त

    सरायकेला के बनडीह में हाथी का आतंक, सोते परिवार का घर तोड़ा, अनाज किया चट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.