Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जीसीजेडी हाई स्कूल में पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते छात्राएं एवं शिक्षक
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    जीसीजेडी हाई स्कूल में पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते छात्राएं एवं शिक्षक

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    जीसीजेडी हाई स्कूल में पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते छात्राएं एवं शिक्षक

    जीसीजेडी हाई स्कूल में मनाया गया चाचा नेहरू का जन्मदिन

    मुसाबनी- मुसाबनी प्रखंड क्षेत्र के कई स्कूलों में गुरुवार को चाचा नेहरू का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया गया। इस दौरान जहां चाचा नेहरू की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए, वहीं प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।
    गिरीश चंद्र झुरो देवी हाई स्कूल व इंटर कॉलेज मुसाबनी में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती श्रद्धापूर्वक व हर्षोल्लास से मनाई गई।इस दौरान आयोजित कार्यक्रम की शुरूआत स्कूल के संस्थापक सह सचिव कुन्दन कुमार सिंह ने अध्यक्षता करते हुए चाचा नेहरू की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित करके की।

     

    छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे व अपने शिक्षकों को बाल दिवस की शुभकामनाएं दीं, विद्यालय के वरीय शिक्षक शिवपूजन सिंह चौहान, बिनोद कुमार लाल ने चाचा नेहरू के जीवन के बारे में जानकारी दी। प्रिंसिपल मुरारी प्रसाद सिंह ने छात्र-छात्राओं को चाचा नेहरू के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी। कहा पंडित नेहरू में बचपन से हीं आजादी की समझ थी। वे बच्चे को देश का भविष्य मानते थे। उन्हें बच्चों से गहरा लगाव था।वे बच्चों की बातों को ध्यान से सुनते थे।

     

     

    चाचा नेहरू व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति व कुशल नेतृत्वकर्ता थे। वे लंबे समय तक देश के प्रधानमंत्री रहे। कार्यक्रम में जहां बच्चों ने चाचा नेहरू से सबंधित कार्यक्रम व बाल कविताएं सुनाई, वहीं खेल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया। संत जोशेफ हाई स्कूल,बेथल मॉडल स्कूल,गुलमोहर स्कूल,बेथल होम बेनाशोल सहित कई स्कूलों में बाल दिवस पर कार्यक्रम व प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में समाजसेवी गणेश मुर्मू, सोमेश्वर झा, कृष्ण कुमार,निमाई मार्डी सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआनंद मार्ग के जन्मजात कटे होंठ एवं तालु वाले बच्चों एवं बड़ों के जांच शिविर में 6 रोगी चयनित हुए जिनका ऑपरेशन 5 दिसंबर को दुर्गापुर में होगा`
    Next Article झारखंड में मतदान के पहले चरण के बाद हेमंत सोरेन सरकार की उल्टी गिनती शुरू: अमित शाह

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.