Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरायकेला-खरसावां में अवैध खनन पर सख्ती, 10 वाहन जब्त, 2.10 लाख की वसूली
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    सरायकेला-खरसावां में अवैध खनन पर सख्ती, 10 वाहन जब्त, 2.10 लाख की वसूली

    Aman OjhaBy Aman OjhaApril 23, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    चांडिल सरायकेला,जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक हुई। बैठक में अवैध खनन और खनिज परिवहन पर सख्ती से रोक लगाने, राजस्व संरक्षण सुनिश्चित करने और लंबित प्रक्रियाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

    उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि बिना वैध अनुमति किसी भी प्रकार का खनन कार्य नहीं होगा। अंचल अधिकारियों को खनन निरीक्षकों के साथ समन्वय बनाकर नियमित जांच और कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। साथ ही जिले के सभी ईंट भट्टों का मानचित्रण कराने को कहा गया।

    बैठक में श्रेणी-2 बालू घाटों के संचालन में देरी पर नाराजगी जताई गई। नीलामी के तीन माह बाद भी संचालन शुरू नहीं होने पर ईचागढ़ और कुकड़ू के बीडीओ को ग्राम सभा की प्रक्रिया जल्द पूरी कराने का निर्देश दिया गया, ताकि घाटों का संचालन शीघ्र शुरू हो सके।

    अभियान में 10 वाहन जब्त

    जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर शतपथी ने बताया कि 11 मार्च से 22 अप्रैल तक चलाए गए अभियान में 10 वाहनों को जब्त किया गया। इसमें 5 हाईवा, 4 ट्रैक्टर और 1 टाटा 407 शामिल हैं। करीब 4000 सीएफटी बालू जब्त कर 2.10 लाख रुपये की वसूली की गई।

    दलमा क्षेत्र में संयुक्त जांच के निर्देश

    दलमा क्षेत्र में अवैध उत्खनन की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने संयुक्त निरीक्षण कराने और वीडियोग्राफी अनिवार्य करने का निर्देश दिया। पश्चिम बंगाल चालान से खनिज परिवहन की शिकायतों पर भी सघन जांच के निर्देश दिए गए।

    NGT नियमों को लेकर सतर्कता

    10 जून से लागू होने वाले एनजीटी के निर्देशों के मद्देनजर बालू स्टॉकिस्ट को पहले से पर्याप्त भंडारण करने को कहा गया, ताकि अवैध उत्खनन पर रोक लगाई जा सके। जब्त बालू के सफल बोलीदाताओं को उठाव के लिए अतिरिक्त 15 दिन का समय भी दिया गया। बैठक में अपर उपायुक्त, एसडीओ, जिला खनन पदाधिकारी, परिवहन पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी समेत संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसंपादक देवानंद सिंह की कलम चलेगी 11 मई के बाद कई चेहरे होगे बेनकाब
    Next Article चौका थाना क्षेत्र में बच्चा चोर अफवाह के खिलाफ जागरूकता अभियान

    Related Posts

    मरीज की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, एमजीएम अस्पताल की चौथी मंजिल से कूदने जा रहे मरीज को बचाया

    June 20, 2026

    साकची में फायरिंग की चर्चा से मचा हड़कंप, पुलिस ने घटना से किया इनकार

    June 20, 2026

    साकची में फायरिंग की चर्चा से मचा हड़कंप, पुलिस ने घटना से किया इनकार जमशेदपुर के साकची क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब अभिषेक जुबली दुकान के सामने एक युवक द्वारा गोली चलाए जाने की चर्चा तेजी से फैल गई। स्थानीय लोगों के बीच घटना को लेकर तरह-तरह की बातें होने लगीं, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक युवक कथित तौर पर फायरिंग करने के बाद मौके से फरार हो गया, जिसके बाद आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना फैलते ही क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई और मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। हालांकि, पुलिस प्रशासन ने इस तरह की किसी भी घटना से स्पष्ट रूप से इनकार किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि साकची क्षेत्र में फायरिंग की कोई पुष्टि नहीं हुई है और न ही किसी व्यक्ति के घायल होने या नुकसान पहुंचने की सूचना मिली है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्रह्मर्षि विकास मंच बागबेड़ा इकाई की बैठक संपन्न, समाज के बीच पहुंचकर शिक्षा और जनसमस्याओं पर काम करने का लिया संकल्प

    गोलमुरी पुलिस केंद्र में नवनिर्मित पुलिस परिवार बाल उद्यान का उद्घाटन, वृक्षारोपण भी किया गया

    जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

    NTA रद्द करने और रोजगार की मांग को लेकर AIDSO का साकची में प्रदर्शन

    बाप ने जिंदा बेटी का किया अंतिम संस्कार

    लातेहार बालूमाथ में दर्दनाक हादसा: गड्ढे में डूबने से एक ही परिवार के तीन मासूमों की मौत, गांव में मातम

    परिमल नाथवानी की बड़ी जीत: झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026 में रचा इतिहास

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.