बहरागोड़ा सीएचसी में तनाव मुक्ति शिविर, 92 मरीजों ने लिया परामर्श
राष्ट्र संवाद संवाददाता, बहरागोड़ा
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बहरागोड़ा में आयोजित विशेष तनाव मुक्ति शिविर में 92 मरीजों ने भाग लिया। डॉ. दीपक कुमार गिरि की देखरेख में आयोजित शिविर में तनाव से जुड़ी समस्याओं पर परामर्श देने और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया।
बदलती जीवनशैली, पारिवारिक जिम्मेदारियों और कामकाज के दबाव के बीच मानसिक तनाव की समस्या बढ़ रही है। ऐसे में समय पर परामर्श और जरूरत के अनुसार उपचार जरूरी है। शिविर का उद्देश्य तनाव से जूझ रहे लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ना और उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराना था।

