एस आई आर के दौरान छूटे हुए मतदाता को जोड़ने के लिए विशेष अभियान शुरू
राष्ट्र संवाद संवाददाता
वीरपुर /बेगूसराय
भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार के निर्देश पर एस आई आर के दौरान मतदाता सूची में छूटे हुए पात्र नागरिकों के नाम जोड़ने के लिए वीरपुर प्रखंड में एक माह का विशेष अभियान चलाया जाएगा।इस अभियान के तहत मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण एवं भौतिक सत्यापन किया जाएगा।प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ पंकज कुमार शक्तिधर ने प्रखंड वासियों से अभियान में सहयोग करने तथा अपने मताधिकार के प्रति जागरूक रहने की अपील की है। साथ ही उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान पहली बार मतदाता बनने के योग्य युवाओं के पंजीकरण पर भी विशेष जोर दिया जायेगा। इसके लिए बूथ स्तर के अधिकारी घर-घर जाकर मतदाताओं का भौतिक सत्यापन करेंगे। उक्त बातें मंगलवार को प्रखंड के सभागार में आयोजित BLO एवं BLO पर्यवेक्षक के साथ बैठक के दौरान कहीं। साथ ही बैठक में शामिल बूथ स्तरीय पदाधिकारी एवं पर्यवेक्षक को स्पेशल ड्राइव आफ्टर SIR हेतु विस्तृत निर्देश दिया एवं फॉर्मेट उपलब्ध कराया।प्रशिक्षण में पर्यवेक्षक मनोज कुमार झा, रंजन कुमार झा, सत्यनारायण दास, सहदेव किशोर समेत संतोष चौरसिया, योगेश कुमार, पवन कुमार, संजीव कुमार, सुजीत कुमार, नवनीत कुमार, हरेराम चौधरी, सुधीर कुमार, घनश्याम कुमार समेत कई BLO एवं पर्यवेक्षक मौजूद थे।

