थाना प्रभारी का सरकारी मोबाइल 24 घंटे रहेगा ऑन, फोन बंद मिला तो होगी कार्रवाई : एसएसपी
आपात स्थिति में कॉल रिसीव कर तत्काल कार्रवाई के निर्देश
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। जमशेदपुर एसएसपी ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को सरकारी मोबाइल फोन 24 घंटे चालू रखने का सख्त निर्देश दिया है। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि रात के समय या आपात स्थिति में थाना प्रभारी का फोन बंद मिलने अथवा कॉल रिसीव नहीं करने की शिकायत को गंभीरता से लिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि आम लोगों को किसी भी आपात स्थिति में पुलिस से संपर्क करने में परेशानी नहीं होनी चाहिए। सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि वे शिकायतों पर तत्काल संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। सरकारी मोबाइल बंद पाए जाने या कॉल रिसीव नहीं करने की स्थिति में संबंधित थाना प्रभारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

