Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा की तारीफ की
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा की तारीफ की

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 12, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    धनबाद में कांग्रेस का महामिलन समारोह हुआ. जिसमें दो जिप सदस्यों ने पार्टी की सदस्यता ली. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा की तारीफ की और कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का होने वाला है

    कांग्रेस के महामिलन समारोह का आयोजन जिले के न्यू टाउन हॉल में किया गया. जिसमें प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर समेत कई गणमान्य नेता शामिल हुए. इस समारोह में दो जिला परिषद सदस्यों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. वहीं इसमें झरिया की विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह नहीं नजर आई. जिसको लेकर समारोह में चर्चा होती रही.

     

    समारोह के दौरान मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से काफी लोग प्रभावित हुए हैं. जिस वजह से सभी पार्टी की सदस्यता लेने में जुटे हैं, देश में आने वाला समय कांग्रेस का होने वाला है. हमारी पार्टी ने यह देश दिया है और इस देश को बचाने की जिम्मेदारी हम सभी के कंधों पर है. इसलिए हम सभी साथ मिलकर इस देश को आगे बढ़ाने का काम करेंगे. वहीं मंत्री बन्ना गुप्ता के द्वारा पिछले दिनों हुई पहली जनसुनवाई के कार्यक्रम को लेकर भी उनसे मीडिया ने सवाल किया, पिछले दिनों पहली बार हुई जनसुनवाई में मंत्री ने काफी कम समय दिया था. जिसे लेकर राजेश ठाकुर ने कहा कि अगली बार जब जनसुनवाई होगी तो अच्छे ढंग से की जाएगी, आम लोगों को समस्याओं को सुनने के लिए समय दिया जाएगा.विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह के कार्यक्रम में शामिल नहीं होने पर उन्होंने कहा कि सबके अपने-अपने निजी कार्य होते हैं. वह कुछ कार्य की वजह से नहीं आ सकी हैं. जब प्रदेश अध्यक्ष ही शामिल है तो यह समझा जाए कि राज्य के सभी लोग इस कार्यक्रम में शामिल हैं. लोकसभा में कितनी सीटों पर कांग्रेस झारखंड में चुनाव लड़ेगी इसका खुलासा उन्होंने नहीं किया है. इंडिया गठबंधन में प्रधानमंत्री का चेहरा कौन होगा, इस बात को लेकर के भी वो टालमटोल करते नजर आए. उन्होंने कहा कि जनता को पहले अपना फैसला सुनाने दीजिए. उसके बाद प्रधानमंत्री के पद का निर्णय होगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजल जमाव के कारण पूरे मोहल्ले में डेंगू का प्रकोप
    Next Article न्यू गिरिडीह स्टेशन में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा और सदर विधायक सोनू समेत कई ने दिखाया रांची गिरिडीह रांची एक्सप्रेस ट्रेन को दिखाया हरी झंडी, ट्रेन ने पकड़ा रफ्तार

    Related Posts

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    November 12, 2026

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    November 12, 2026

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    November 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    *फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल हुईं विधायक सविता महतो, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

    सोहराय की उमंग के बीच मौत का कहर, सड़क हादसे में दो युवकों की गई जान

    आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों को राष्ट्रीय पहचान मिलना ऐतिहासिक कदम : चम्पाई सोरेन

    ईएलसी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, मतदाता जागरूकता का मिला संदेश

    छठ घाटों के डेंजर जोन में बैरिकेडिंग अनिवार्य, सुरक्षा में नहीं हो चूक : एसपी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.