Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एस आर एफ ने निकाला टीकाकरण जागरूकता रैली
    बिहार बेगूसराय

    एस आर एफ ने निकाला टीकाकरण जागरूकता रैली

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadOctober 25, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विजय भारती की रिपोर्ट

    भगवानपुर (बेगूसराय) प्रखंड क्षेत्र के चंदौर गांव स्थित सामाजिक संस्था सूर्यकला रामजी फाउंडेशन के द्वारा प्रखंड ही नहीं पुरे जिला में नित्य प्रति दिन कुछ ऐसा समाजिक कार्य किया जाता है, जिससे समाज के शोषित पीड़ित लोग लाभांवित हो सके। रविवार को उक्त संस्था के द्वारा वैश्विक महामारी कोविड को जड़ मुल से खत्म करने के लिए जागरुकता रैली निकाली गई जो भगवानपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएचसी से चल कर तेघड़ा अनुमंडल के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए चंदौर गांव स्थित संस्था के प्रधान कार्यालय पहुंचीं। उक्त रैली को जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डा गोपाल मिश्र, पीएचसी के स्वास्थ्य प्रबंधक जितेंद्र कुमार तथा संस्था के सचिव शैलेन्द्र सिंह उर्फ सोनू ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उक्त अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी ने कहा कि कोरोना को जड़ मुल से खत्म करने के लिए सभी लोगों को कोरोना रोधी टीका लगाया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि अब लोगों में जागरूकता आई है बावजूद इसके हमें लोगों को जागरूक करते हुए प्रत्येक वार्ड जाकर टीकाकरण करना है ताकि एक भी व्यक्ति टीका से बंचित नहीं रहे। वहीं पीएचसी के स्वास्थ्य प्रबंधक जितेंद्र कुमार ने बताया कि आगामी 28 अक्टूबर को टीकाकरण महाअभियान है जिसमें ज्यादा से ज्यादा लोगों का टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा गया है। उक्त अवसर पर उपस्थित संस्था के सचिव शैलेन्द्र सिंह उर्फ सोनू ने कहा कि मेरे संस्था का जन्म ही कोरोना काल में हुआ है तथा आंशिक समय में यह संस्था लोगों से जुड़े दर्जनों समाजिक कार्य किए हैं और इसके लिए हमें लोगों का अपेक्षित समर्थन और सहयोग भी मिल रहा है तथा यह संस्था लोगों के आशीर्वाद से नित्य प्रति आगे बढ़ रहा है। यह संस्था के द्वारा संस्था के कार्यालय में पांच वार टीकाकरण कैम्प लगाया गया है। मौके पर बड़ी संख्या में संस्था के सदस्य तथा पीएचसी के अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतेज हवा और बारिश के कारण धान की फसल नष्ट , किसान मायुष ।
    Next Article स्थानीय भुवनेश्वरी मन्दिर के प्रांगण में साहित्यकार डॉ0 कल्याणी कबीर का अभिनन्दन किया गया।

    Related Posts

    एमएलसी चुनाव: कांग्रेस साफ, जन सुराज की दस्तक और ‘छोटे सरकार’ की सियासत!

    October 29, 2026

    सियासत की जुबान बेलगाम: राजनीतिक मर्यादा पर गहराता संकट और खड़गे के बयान का विवाद

    October 29, 2026

    सेवा कार्यों से सामाजिक समरसता का निर्माण : गुरुशरण प्रसाद

    October 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एमएलसी चुनाव: कांग्रेस साफ, जन सुराज की दस्तक और ‘छोटे सरकार’ की सियासत!

    सियासत की जुबान बेलगाम: राजनीतिक मर्यादा पर गहराता संकट और खड़गे के बयान का विवाद

    केरल की वृद्ध संरक्षण पहल से जगेगी नई चेतना: वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान की दिशा में ऐतिहासिक कदम

    वैश्विक न्याय के लिए जरूरी है सुरक्षा परिषद का पुनर्गठन: भारत की समान वीटो अधिकार की मांग

    चतरा एसपी अनिमेष नैथानी के निर्देश पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 164 किलो गांजा जब्त; तस्करों की तलाश जारी

    आदित्यपुर में युवक की हाइटेंशन करंट से मौत

    डॉ. गजेंद्र सेनापति ने 100वीं बार रक्तदान कर बनाया कीर्तिमान

    गम्हरिया में मिठाई दुकानों की जांच, एक्सपायरी सिरप नष्ट

    डिवाइडर से टकराकर कार क्षतिग्रस्त, बाल बाल बचा चालक

    चीनी की बढ़ती कीमतों पर अंकुश लगाए केंद्र: फूलकांत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.