Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » खरसावां में नकली शराब के कारोबार का भंडाफोड़, दो सगे भाई नामजद
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    खरसावां में नकली शराब के कारोबार का भंडाफोड़, दो सगे भाई नामजद

    News DeskBy News DeskNovember 28, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    खरसावां में नकली शराब के कारोबार का भंडाफोड़, दो सगे भाई नामजद

     

    *दो घरों में छापेमारी, विभिन्न ब्रांडों की शराब, फर्जी स्टीकर, खाली बोतलें और मोटरसाइकिल जब्त*

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता, खरसावां

     

    खरसावां थाना क्षेत्र के पदमपुर टोला बेड़िया साईं गांव में पुलिस ने नकली शराब बनाने और उसके अवैध कारोबार का खुलासा किया है। गुप्त सूचना पर की गई छापेमारी में दो सगे भाइयों के घर से विभिन्न ब्रांडों की शराब, खाली बोतलें, फर्जी स्टीकर, ढक्कन और सीलिंग सामग्री बरामद की गई। पुलिस ने 4380 रुपये नकद और एक पल्सर मोटरसाइकिल भी जब्त की है।

     

    मामले में खरसावां थाना कांड संख्या 60/2026, दिनांक 27 नवंबर के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें गांव निवासी तुरी बांदिया के पुत्र नारायण बांदिया (36) और सुनील बांदिया (31) को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।

     

    पुलिस के अनुसार, नारायण बांदिया के घर से रॉयल झारखंड, एमसी डॉवेल्स नंबर-1, रॉयल चैलेंजर, रॉयल स्टैग और गॉडफादर बीयर समेत कई ब्रांडों की शराब मिली। साथ ही 65 खाली रॉयल स्टैग और 21 खाली रॉयल चैलेंजर की बोतलें, कार्टन, स्टीकर, ढक्कन एवं सीलिंग सामग्री बरामद हुई। वहीं, सुनील बांदिया के घर से आइकॉनिक व्हाइट, रॉयल चैलेंजर, रॉयल स्टैग और किंगफिशर बीयर समेत अन्य ब्रांडों की शराब तथा *नकली पैकेजिंग में इस्तेमाल होने वाली सामग्री जब्त की गई।

     

    पुलिस का आरोप है कि दोनों भाई नामी ब्रांडों के फर्जी स्टीकर लगाकर नकली शराब तैयार करते थे और उसका भंडारण एवं खरीद-बिक्री करते थे। दोनों के घरों से कुल 4380 रुपये और जेएच06क्यू-6363 नंबर की पल्सर मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।

     

    छापेमारी दल में थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह, सहायक अवर निरीक्षक हेंद्र प्रसाद सिंह, हवलदार बजो लोहरा और चौकीदार शंभुनाथ चौरसिया शामिल थे। पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं और झारखंड उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसोशल मीडिया के मायाजाल से बचें बच्चे, डिजिटल सुरक्षा के बताए गुर
    Next Article जाकिरनगर में कपाली नाला पर नवनिर्मित पुल का सरयू राय ने किया उद्घाटन

    Related Posts

    इंडेन विस्थापित-प्रभावित श्रमिक समिति के अध्यक्ष बने होपना हांसदा

    November 28, 2026

    आदिवासी विद्यार्थियों के हिस्से अंधेरा क्यों? 5.67 लाख बकाये पर छात्रावास की बिजली गुल

    November 28, 2026

    गम्हरिया रेलवे स्टेशन रोड पर दो दुकानों के ताले टूटे, हजारों की चोरी

    November 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Lucky Vibe Casino: Quick-Hit Sessions for Players Who Want Fast Results

    इंडेन विस्थापित-प्रभावित श्रमिक समिति के अध्यक्ष बने होपना हांसदा

    आदिवासी विद्यार्थियों के हिस्से अंधेरा क्यों? 5.67 लाख बकाये पर छात्रावास की बिजली गुल

    गम्हरिया रेलवे स्टेशन रोड पर दो दुकानों के ताले टूटे, हजारों की चोरी

    बिना चालान पत्थर ढुलाई करते ट्रैक्टर जब्त

    महापौर सुधा गुप्ता ने मानगो नगर निगम की ओर से प्राप्त किया राज्य स्तरीय सम्मान

    रोसड़ा घाट रेलवे स्टेशन पर अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 145 अवैध दुकानें और झोपड़ियां हटाईं

    पत्रकार अभिषेक भारती की गिरफ्तारी के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने राज्य सरकार के खिलाफ उठाई आवाज, निष्पक्ष जाँच एवं न्याय की मांग

    XLRI में 34वां जेआरडी टाटा बिजनेस एथिक्स व्याख्यान, डॉ. शशि थरूर ने ‘इंडिया@2047’ पर रखे विचार

    चरित्र निर्माण और आत्मविश्वास ही सफलता की असली पहचान : आईपीएस सौरभ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.