Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सुशील कुमार को रोहिणी कोर्ट से बड़ा झटका, अग्रिम जमानत खारिज
    Breaking News Headlines अपराध खेल

    सुशील कुमार को रोहिणी कोर्ट से बड़ा झटका, अग्रिम जमानत खारिज

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 19, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: सागर धनखड़ हत्याकांड मामले में फरार चल रहे नामी पहलवान सुशील कुमार को दिल्ली की अदालत से बड़ा झटका लगा है. रोहिणी की अदालत ने ओलंपिक मेडल विजेता सुशील कुमार की अग्रिम जमानत अर्जी को खारिज कर दिया है. जूनियर पहलवान की हत्या के मामले में सुशील कुमार पिछले कुछ दिनों से फरार हैं. उन पर दिल्ली पुलिस ने एक लाख रुपए का इनाम भी घोषित किया है.ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार ने दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी. इस पर सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया था. अब से कुछ देर पहले ही कोर्ट ने पहलवान की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज कर दी. कोर्ट में दिल्ली पुलिस ने सुशील कुमार की याचिका का विरोध किया था. यह पूरा मामला 5 मई का है. पुलिस ने अदालत में फायरिंग की जानकारी देते हुए कहा था कि दो लड़कों में से किसने गोली चलाई, इसकी जानकारी नहीं है. मामले में कोई गवाह नहीं मिला है.
    सुशील कुमार की गिरफ्तारी को लेकर जब अदालत ने सवाल उठाया और दिल्ली पुलिस से पूछा कि गिरफ्तारी क्यों जरूरी है, इस पर दिल्ली पुलिस की ओर से बताया गया था कि सुशील की पत्नी के पास एक फ्लैट है. इसी में मामले का एक आरोपी सोनू रहता था. ऐसे में वहां से इलेक्ट्रॉनिक सबूत मिल सकते हैं, जिसके कारण ओलंपिक पदक विजेता पहलवान की गिरफ्तारी जरूरी है. अदालत में सुशील के पक्ष में जिरह करते हुए उनके वकील ने इस मामले में मशहूर पहलवान का किसी भी तरह से हाथ होने से इनकार किया था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअगले 2 हफ्तों में इन राज्यों में हो सकती है कोरोना महामारी अपने चरम पर, रिसर्च ने अभी से चेताया
    Next Article ड्रैगन की फिर नापाक हरकत: पूर्वी लद्दाख के पास बंकर बनाकर चीनी सेना कर रही युद्धाभ्यास, भारतीय सेना की पैनी नजर

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प: हिंद महासागर को अवसरों का महासागर बनाना

    June 29, 2026

    प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स में मिला ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान: जानिए क्या है इसका महत्व

    June 29, 2026

    अमरावती में दर्दनाक समृद्धि महामार्ग सड़क हादसा: 5 जिंदगियां खत्म!

    June 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    नोएडा में ‘निर्मल्या कलश पात्र’ स्थापित, पर्यावरण संरक्षण और आस्था का संगम

    गौ सम्मान आह्वान हस्ताक्षर अभियान: नवापारा-राजिम में जन-जागरण रथ यात्रा का शुभारंभ

    प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प: हिंद महासागर को अवसरों का महासागर बनाना

    प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स में मिला ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान: जानिए क्या है इसका महत्व

    अमरावती में दर्दनाक समृद्धि महामार्ग सड़क हादसा: 5 जिंदगियां खत्म!

    हरियाणा की ‘अटल ई-पुस्तकालय’ क्रांति: ग्रामीण युवाओं के सपनों की नई उड़ान

    भारतीय पासपोर्ट और नागरिकता: आपकी पहचान का अंतिम कानूनी सच क्या है?

    मोहर्रम पर ऐतिहासिक सफलता: उत्तर प्रदेश में शांति व्यवस्था की मिसाल

    ट्रेन में हथियार लहराकर यात्रियों को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार

    बैंगलुरू में आयोजित इंटक के कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह। 

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.