Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अगले 2 हफ्तों में इन राज्यों में हो सकती है कोरोना महामारी अपने चरम पर, रिसर्च ने अभी से चेताया
    Breaking News

    अगले 2 हफ्तों में इन राज्यों में हो सकती है कोरोना महामारी अपने चरम पर, रिसर्च ने अभी से चेताया

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 19, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: तमिलनाडु, असम और पंजाब में अगले 2 हफ्तों के दौरान कोरोनावायरस के मामले अपने चरम पर पहुंच सकते हैं। यह जानकारी ‘सूत्र’ मॉडल से मिली है। यह गणित मॉडल कोरोनावायरस के मामलों की तीव्रता का अनुमान जताने में मदद करता है।मॉडल के मुताबिक राहत की बात यह है कि दिल्ली और महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, मध्यप्रदेश में संक्रमण के मामले अपने चरम पर पहुंच चुके हैं। उसने यह भी कहा कि देश में 4 मई को मामले चरम पर पहुंच गए थे और फिर दैनिक मामलों में गिरावट दिखने लगी थी। हालांकि सात मई को देश में 4,14,188 मामले रिकॉर्ड हुए थे जो सर्वाधिक एक दिनी बढ़ोतरी थी।

    आईआईटी हैदराबाद के प्रोफेसर एम विद्यासागर ने बताया कि तमिलनाडु, पंजाब, हिमाचलप्रदेश, असम जैसे बड़े राज्यों में अभी मामलों की चरम स्थिति आनी है। वह मॉडल पर काम कर रहे तीन वैज्ञानिकों में से एक हैं। मॉडल बताता है कि तमिलनाडु में 29-31 मई के बीच कोरोनावायरस की चरम स्थिति आ सकती है जबकि पुडुचेरी ‍में 19-20 मई को कोविड की चरम स्थिति आ सकती है।मॉडल के मुताबिक, पूर्वी और पूर्वोत्तरी भारत में भी मामलों की चरम स्थिति आनी बाकी है। असम में 20-21 मई को कोरोनावायरस के मामले अपने चरम पर पहुंच सकते हैं। असम में सोमवार को एक दिन में सर्वाधिक 6394 नए मामले सामने आए हैं। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि राज्य में सोमवार को 92 लोगों की मौत भी हुई है जो अब तक एक दिन में मृतकों की सर्वाधिक संख्या है।

    मॉडल में अरूणाचलप्रदेश, मणिपुर में संक्रमण में कमी का अनुमान जताया गया है और इन राज्य में मामलों में कमी रिकॉर्ड की गई है लेकिन उनमें मामूली बढ़ोतरी होने लगी है। मेघालय में कोविड-19 की चरम स्थिति 30-31 मई को जबकि त्रिपुरा में 26-27 मई को आ सकती है।

    उत्तर में, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में मामले बढ़ रहे हैं। हिमाचल प्रदेश में 24 मई तक मामले अपने चरम पर पहुंच सकते हैं जबकि पंजाब में यह स्थिति 22 मई तक आने के आसार हैं।ओडिशा में कोरोनावायरस की चरम स्थिति 16-17 मई को आ चुकी है। महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश, कर्नाटक, मध्यप्रदेश, झारखंड, राजस्थान, केरल, सिक्किम, उत्तराखंड, गुजरात, हरियाणा के साथ-साथ दिल्ली एवं गोवा में कोरोनावायरस की चरम स्थिति निकल चुकी है।स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश, दिल्ली, बिहार, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में कोविड मामलों में गिरावट और संक्रमण दर में कमी देखी गई है। गणित मॉडल कोरोनावायरस के मामलों की तीव्रता का अनुमान जताने में मदद करता है और इसके आधार पर नीतिगत फैसले लिए जा सकते हैं। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने कोरोनावायरस के मामलों में तेजी का अनुमान जताने के लिए गणित मॉडल पर काम करने के लिए वैज्ञानिकों का एक समूह गठित किया था जिसके बाद पिछले साल सूत्र मॉडल अस्तित्व में आया था।कोविड-19 की दूसरी लहर की प्रकृति का सटीक अनुमान नहीं जताने पर मॉडल की खासी आलोचना हुई है। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने एक बयान जारी किया है जिस पर विद्यासागर, आईआईटी कानपुर के प्रोफेसर, मनिंद्र अग्रवाल, ‘इंटिग्रेटिड डिफेंस स्टाफ’ की उप प्रमुख माधुरी कानिटकर के हस्ताक्षर हैं। बयान में कहा गया है कि गणिज्ञ मॉडल ने अप्रैल के तीसरे हफ्ते में कोरोनावायरस की दूसरी लहर और इसके चरम स्थिति का अनुमान जताया था जिसमें रोजाना 1 लाख मामले आने की बात कही गई थी। लेकिन मामलों की संख्या मॉडल के अनुमान की तुलना में काफी अधिक थी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी, लिव-इन-रिलेशनशिप नैतिक, सामाजिक रूप से अस्वीकार्य
    Next Article सुशील कुमार को रोहिणी कोर्ट से बड़ा झटका, अग्रिम जमानत खारिज

    Related Posts

    प्रिन्स खान गैंग पर बड़ा खुलासा, आरोप-प्रत्यारोप के बीच निष्पक्ष जांच जरूरी

    May 8, 2026

    समाहरणालय परिसर के सौंदर्यीकरण और व्यवस्थाओं का उपायुक्त ने लिया जायजा

    May 8, 2026

    विश्व रेड क्रॉस दिवस पर रक्तदान महायज्ञ, 503 यूनिट रक्त संग्रहित

    May 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    मेहनत का शोषण: हम मेहनत बेच रहे हैं, आप ‘गुलामी’ खरीद रहे | राष्ट्र संवाद

    पढ़ाई बढ़ी लेकिन स्किल क्यों नहीं? भारत में बढ़ता स्किल गैप | राष्ट्र संवाद

    ऑपरेशन सिंदूर: शौर्य पर सियासत और जनभावनाएं | राष्ट्र संवाद

    न्याय की कुर्सी पर बैठा इंसान भी टूट सकता है: जज अमन कुमार शर्मा | राष्ट्र संवाद

    🕉️🌺 दैनिक पंचांग एवं राशिफल 🙏०९::०५::२०२६ शनिवार

    ‌‌🕉️🌺 दैनिक पंचांग एवं राशिफल 🙏०८::०५::२०२६ शुक्रवार

    केडिया परिवार की शादी समारोह में जुटीं दिग्गज हस्तियां, अर्जुन मुंडा और रघुवर दास ने नवदंपति को दिया आशीर्वाद

    15वें वित्त आयोग की राशि में घोटाले का आरोप, स्वास्थ्य उपकेंद्र निर्माण में घटिया कार्य पर केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव से शिकायत

    एडीजे रियलिटी नए और पुराने ग्राहकों के लिए शुरू कर रही विशेष उपहार योजना- जितेंद्र मिश्रा

    जेवियर स्कूल में विद्यार्थी परिषद का हुआ गठन, लक्ष्य बने अध्यक्ष

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.