Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तालिबान से बचकर भागी 7 अफगानी ताइक्वांडो महिला खिलाड़ियों को आस्ट्रेलिया में मिली शरण
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय खेल

    तालिबान से बचकर भागी 7 अफगानी ताइक्वांडो महिला खिलाड़ियों को आस्ट्रेलिया में मिली शरण

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 23, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    तालिबान के नियंत्रण वाले अफगानिस्तान की 7 महिला ताइक्वांडो खिलाड़ी मेलबर्न में बस गयी हैं. ऑस्ट्रेलियाई ताइक्वांडो संघ की मुख्य कार्यकारी हीथर गैरियोक ने यह जानकारी दी. गैरियोक ने बुधवार को कहा कि इन महिला खिलाड़ियों ने पृथकवास का समय पूरा कर लिया है. इनमें से अधिकतर खिलाड़ियों की पहचान उजागर नहीं की गयी है लेकिन टोक्यो ओलंपिक में अफगानिस्तान की किसी महिला ताइक्वांडो खिलाड़ी ने हिस्सा नहीं लिया था.गैरियोक ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान क्रेग फोस्टर ने इन खिलाड़ियों को अफगानिस्तान से बाहर निकालने में ऑस्ट्रेलियाई सरकार, ऑस्ट्रेलियाई ताइक्वांडो और ओसेनिया ताइक्वांडो के साथ मिलकर काम किया. उन्होंने कहा, ‘‘हमें वास्तव में खुशी है कि ये महिला खिलाड़ी सुरक्षित हैं और अफगानिस्तान से बाहर निकालने में मदद करने के लिये ऑस्ट्रेलियाई सरकार और ओसेनिया ताइक्वांडो की आभारी हैं. इन महिला खिलाड़ियों की जान खतरे में थी.’’

    इन खिलाड़ियों में से एक फातिमा अहमदी ने अफगानिस्तान से बाहर निकालने में मदद करने वाले सभी पक्षों का आभार व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘मैं ऑस्ट्रेलिया आकर बहुत अच्छा महसूस कर रही हूं. हम यहां बिना किसी खतरे के सुरक्षित हैं.’’ अफगानिस्तान की महिला फुटबॉल टीम की खिलाड़ी उन दर्जनों खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्हें रिपोर्टों के अनुसार ऑस्ट्रेलिया में रहने के लिए वीजा दिया गया था.”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनीतीश कुमार ने मद्य निषेध और उत्पाद नियमावली 2021 को दी अपनी स्वीकृति
    Next Article अयोध्या की दिपावली होगी खास, आसमान में दिखेगी श्री राम की कहानी

    Related Posts

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    June 22, 2026

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    June 22, 2026

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    June 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.