Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारत ने साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से हराया, अय्यर ने जमाई सेंचुरी, ईशान की तूफानी पारी, जड़े 7 छक्के
    Breaking News Headlines

    भारत ने साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से हराया, अय्यर ने जमाई सेंचुरी, ईशान की तूफानी पारी, जड़े 7 छक्के

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 10, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रांची. टीम इंडिया ने तीन वनडे मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से हरा दिया. रांची में मिली इस जीत के साथ सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है. साउथ अफ्रीका के कप्तान केशव महाराज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था और उनकी टीम ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 278 रन बनाए. सबसे ज्यादा रन एडेन मार्करम के बल्ले से निकले. उन्होंने 89 बॉल में 79 रन की पारी खेली. वहीं, रीजा हेन्ड्रिक्स ने 76 बॉल में 74 रन बनाए.

    साउथ अफ्रीका के लिए आखिरी ओवरों में एक बार फिर डेविड मिलर ने अच्छी बल्लेबाजी की और 35 रन बनाए. भारत के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट मोहम्मद सिराज ने लिए. वहीं, वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, कुलदीप यादव और शार्दूल ठाकुर ने 1-1 विकेट मिला.

    जवाब में श्रेयस अय्यर और ईशान किशन की शानदार पारियों के दमपर टीम इंडिया को जीत मिली. अय्यर ने अपने वनडे करियर का दूसरा शतक जड़ा. उन्होंने 111 बॉल का सामना किया और 113 रन की पारी खेली. वहीं, ईशान ने मैच में 93 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 7 छक्के निकले. दोनों के बीच 161 रनों की साझेदारी हुई.

     

    ईशान किशन की शानदार पारी, शतक से चूके

    दूसरे वनडे में नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने आए ईशान किशन ने अपने ग्राउंड में धमाकेदार पारी खेली. उन्होंने 84 बॉल में 93 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 4 चौके और 7 छक्के निकले. वो 7 रन से अपना पहला वनडे इंटरनेशनल शतक नहीं बना पाए. किशन ने श्रेयस अय्यर के साथ 155 बॉल में 161 रन की साझेदारी निभाई.

     

    फिर फ्लॉप हुए कप्तान धवन

    टीम इंडिया के कप्तान शिखर धवन दूसरे मुकाबले में भी कुछ कमाल नहीं कर पाए. उन्होंने 20 बॉल का सामना किया और 13 रन बनाए. गब्बर को वेन पर्नेल ने बोल्ड किया. पहले वनडे में भी उनका विकेट पर्नेल ने ही लिया था. उस मैच में भी शिखर बोल्ड ही हुए थे. धवन के बाद शुभमन गिल भी अच्छी पारी नहीं खेल पाए. उन्होंने 26 बॉल में 28 रन बनाए. उनका विकेट कगिसो रबाडा ने लिया.

     

    दोनों टीमों के प्लेइंग इलेवन में 2-2 बदलाव किए गए हैं. साउथ अफ्रीका की ओर से टेंबा बावुमा और तबरेज शम्सी आज का मुकाबला नहीं खेल रहे हैं. वहीं, टीम इंडिया में ऋतुराज गायकवाड और रवि बिश्नोई की जगह वाशिंगटन सुंदर और शाहबाज अहमद को मौका दिया गया है.

    दोनों टीमें इस प्रकार हैं

    भारत: शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, वाशिंगटन सुंदर, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, शार्दूल ठाकुर, शाहबाज अहमद, आवेश खान, कुलदीप यादव और मोहम्मद सिराज.

    साउथ अफ्रीका: क्विंटन डिकॉक, यानेमन मलान, रीजा हेन्ड्रिक्स, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, वेन पर्नेल, केशव महाराज, कगिसो रबाडा,ब्योर्न फोर्टुइन, लुंगी एनगिडी.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएक्टिंग से दूरी के चलते डिप्रेशन का शिकार हुई थीं डकोटा जॉनसन
    Next Article पीएम मोदी ने मोढेरा के सूर्य मंदिर में हेरिटेज लाइटिंग का किया उद्घाटन, सांस्कृतिक कार्यक्रम में हुए शामिल

    Related Posts

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू में अवैध अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.