Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » फ्रांस उलटफेर का शिकार, ट्यूनीशिया के हाथों 0-1 से मिली हार
    Breaking News Headlines खेल

    फ्रांस उलटफेर का शिकार, ट्यूनीशिया के हाथों 0-1 से मिली हार

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 1, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दोहा. खिताब की रक्षा कर रही मौजूदा विश्व विजेता फ्रांस को अपने आखिरी मैच में ट्यूनीशिया के हाथों 0-1 से चौंकाने वाली हार का सामना करना पड़ा. आखिरी मिनट तक चले ड्रामे के बाद ट्यूनीशिया ने किसी तरह जीत दर्ज कर ही ली. हालांकि, इस बड़ी जीत के बावजूद वह टूर्नामेंट से बाहर हो गई, क्योंकि उसी वक्त चल रहे दूसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भी उलटफेर किया और डेनमार्क को 1-0 से हरा दिया.

     

    फ्रांस ने अपने शुरुआती दोनों मैच जीतकर पहले ही इस ग्रुप से अगले दौर में जगह बना ली थी. ऐसे में इस हार का उस पर खास असर नहीं पड़ा. लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने डेनमार्क को हराते हुए अगले दौर में जगह बना ली. इस तरह डेनमार्क और ट्यूनीशिया का सफर इस विश्व कप में यहीं खत्म हो गया. ट्यूनीशिया ने तो एक जीत दर्ज कर ही ली, लेकिन डेनमार्क बिना कोई जीत के विश्व कप से बाहर हो गया.

     

    फ्रांस पहले से ही सुरक्षित था और इसलिए उसने अपने प्रमुख खिलाड़ियों को शुरुआती 11 में जगह देने के बजाए बाकी खिलाड़ियों को आजमाया. इसका असर उसके अटैक पर दिखा. पहले हाफ में ही ट्यूनीशिया ने गोल कर दिया था, लेकिन उसे ऑफ साइड के कारण रद्द कर दिया गया. इसके बावजूद ट्यूनीशिया ने हार नहीं मानी और दूसरे हाफ में भी हमले जारी रखे. आखिरकार 58वें मिनट में कप्तान वाहबी खजरी ने अहम गोल दागकर उसे बढ़त दिलाई.

     

    फ्रांस ने बाद में कीलियन एमबाप्पे, एंटुआन ग्रीजमन और ओस्मान डेम्बेली जैसे अपने तीनों प्रमुख अटैकरों को उतारा. इंजरी टाइम के बिल्कुल आखिरी सेकेंड में ग्रीजमन ने गोल दागकर ट्यूनीशिया की जीत की उम्मीदों को तोड़ दिया. हालांकि, कुछ देर के बाद रेफरी ने रिप्ले देखा और इसे ऑफ साइड दिया. इसके साथ ही उसने विश्व कप में बड़ा उलटफेर किया. हालांकि, इससे कुछ मिनट पहले ही ऑस्ट्रेलिया की जीत के साथ उसका सफर खत्म हो चुका था.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजॉर्जिया ने शेयर किया अपना बैकलेस रेड हॉट लुक
    Next Article पंजाब: सीएम भगवंत मान के आवास के बाहर विरोध-प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, मजदूरों की यह है मांग

    Related Posts

    राजनीति शास्त्र की छात्राओं ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का फील्ड विजिट

    June 20, 2026

    पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस समारोह में बोले राज्यपाल, ‘विविधता में एकता भारत की सबसे बड़ी शक्ति’

    June 20, 2026

    बाल विवाह के खिलाफ युवा का जिला स्तरीय कार्यशाला शिक्षकों को बच्चों के अधिकार के प्रति जागरूक किया गया

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजनीति शास्त्र की छात्राओं ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का फील्ड विजिट

    पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस समारोह में बोले राज्यपाल, ‘विविधता में एकता भारत की सबसे बड़ी शक्ति’

    बाल विवाह के खिलाफ युवा का जिला स्तरीय कार्यशाला शिक्षकों को बच्चों के अधिकार के प्रति जागरूक किया गया

    सिंहभूम चैम्बर के प्रतिनिधिमंडल ने टाटा टेक्नीकल इंस्टीच्यूट का किया भ्रमण कौशल विकास एवं उद्योगों की आवश्यकता के अनुरूप प्रशिक्षण को और सशक्त बनाने पर दिया जोर

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की केंद्रीय समिति के पदाधिकारियों का सम्मान

    कोडरमा में बड़ा हादसा टला, बाइक को बचाने के प्रयास में डिवाइडर से टकराई कार, 20 फीट तक उछली

    लोहरदगा में तेज रफ्तार ट्रक ने एक परिवार की खुशियों को कुचला,दो बहन समेत तीन की मौत,खत्म हुआ परिवार के युवा

    कोडरमा में बड़ा हादसा टला, बाइक को बचाने के प्रयास में डिवाइडर से टकराई कार, 20 फीट तक उछली

    पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता की पहल रंग लाई, पोस्तो नगर में लगा नया सबमर्सिबल पंप

    भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राजेश शुक्ल ने जन्मदिन की बधाई दी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.