Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दीपा को इंटरनेशनल जिम्नास्टिक्स फेडरेशन ने बताया सस्पेंड, भारतीय संघ को पता ही नहीं!
    Breaking News Headlines खेल

    दीपा को इंटरनेशनल जिम्नास्टिक्स फेडरेशन ने बताया सस्पेंड, भारतीय संघ को पता ही नहीं!

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 1, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. भारतीय जिम्नास्ट दीपा कर्माकर को इंटरनेशनल जिम्नास्टिक्स फेडरेशन की वेबसाइट पर सस्पेंड खिलाड़ी के तौर पर दिखाया गया है. इस घटना से भारतीय जिम्नास्टिक्स संघ हैरान है. उसका कहना है कि दीपा कर्माकर कब और कैसे सस्पेंड हुई इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं मिली. इंटरनेशनल जिम्नास्टिक्स फेडरेशन की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के अनुसार, केवल 28 साल की दीपा ही सस्पेंड हैं. बाकी सभी भारतीय जिम्नास्ट को एक्टिव के तौर पर दर्शाया गया है. वेबसाइट पर दीपा की बायोग्राफी का जो सेक्शन है वहां पर भी उन्हें सस्पेंड ही लिखा हुआ है. यह साफ नहीं हो पाया है कि सस्पेंड का मतलब क्या है.

    दीपा कर्माकर 2016 रियो ओलिंपिक में वॉल्ट इवेंट में शानदार प्रदर्शन के जरिए चर्चा में आई थी. तब वह चौथे नंबर पर रही थीं. 2019 के बाद से उन्होंने किसी प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं लिया है. वह चोटों से जूझ रही हैं. इसी वजह से 2020 टोक्यो ओलिंपिक के लिए भी क्वालिफाई नहीं कर पाई थीं.
    जिम्नास्टिक फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रेसिडेंट सुधीर मित्तल ने इस बारे में पीटीआई को बताया, ‘हमें दीपा के सस्पेंशन को लेकर इंटरनेशनल जिम्नास्टिक्स फेडरेशन से कोई जानकारी नहीं मिली. मुझे नहीं पता कि क्या वजह है या क्या सच्चाई है. कोई बातचीत नहीं हुई है इसलिए इंतजार करते हैं. बिना इंटरनेशनल जिम्नास्टिक्स फेडरेशन से बातचीत के मैं कोई कमेंट नहीं कर पाऊंगा.’ वहीं दीप कर्माकर और उनके कोच बिश्वेश्वर नंदी से बातचीत नहीं हो सकी.

    भारतीय जिम्नास्टिक संघ के एक दूसरे अधिकारी ने बताया कि सस्पेंड का स्टेटस किसी अन्य वजह से हो सकता है. इसके डोपिंग से नाता नहीं है. उन्होंने कहा कि यह अनुशासन से जुड़ा मामला हो सकता है. सस्पेंशन का मतलब हर बार डोपिंग से जुड़ा नहीं होता है. इंटरनेशनल जिम्नास्टिक्स फेडरेशन की वेबसाइट पर दीपा कर्माकर का नाम एंटी डोपिंग वाले सेक्शन में नहीं है. यहां पर आखिरी बार सितंबर 2021 में जानकारी अपडेट हुई थी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयुद्ध में लातविया की एंट्री: रूस से लड़ने यूक्रेन जा सकते हैं इस देश के लोग, संसद में प्रस्ताव पारित
    Next Article अशनीर ग्रोवर ने भारतपे से दिया इस्तीफा, कहा- निवेशकों ने उन्हें बदनाम किया

    Related Posts

    जमशेदपुर में कथित अवैध वसूली: तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    July 24, 2026

    डिमना लेक में बड़ा हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टर डूबे

    July 24, 2026

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में कथित अवैध वसूली: तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    डिमना लेक में बड़ा हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टर डूबे

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.