Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बांग्लादेश ने रोमांचक मुकाबले में भारत को एक विकेट से हराया, सीरीज में बनाई बढ़त
    Breaking News Headlines

    बांग्लादेश ने रोमांचक मुकाबले में भारत को एक विकेट से हराया, सीरीज में बनाई बढ़त

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 5, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम को बांग्लादेश ने तीन मैचों की सीरीज के पहले वनडे मैच में 1 विकेट से हराकर रोमांचक जीत हासिल की. इसके साथ ही बांग्लादेश की टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. इससे पहले भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए केएल राहुल के अर्धशतक के दम पर 41.2 ओवर में बड़ी मुश्किल से 186 रन का स्कोर खड़ा किया. मिराज ने 38 रन की पारी खेल 46वें ओवर में बांग्लादेश को जीत दिलाई.

     

    भारत से मिले 187 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान टीम की बल्लेबाज अच्छी नहीं रही लेकिन आखिरी विकेट की साझेदारी ने पूरे मैच का हाल बदल दिया. 136 रन के स्कोर पर 9वां विकेट गंवाने के बाद बांग्लादेश की टीम ने जब लगभग उम्मीदें छोड़ दी थी तब मेहदी हसन मिराज ने मुस्तफिजुर रहमान के साथ मिलकर मैच का रुख मोड़ दिया. एक छोर पर उन्होंने शॉट्स लगाते हुए मैच को पहले करीब पहुंचाया और फिर मैच को बांग्लादेश की झोली में डाल दिया. 39 गेंद पर मिराज ने 4 चौके और 2 छक्के के दम पर 38 रन की पारी खेल टीम को यादगार जीत दिलाई.

     

    इससे पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही थी. बांग्लादेश के गेंदबाज शाकिब अल हसन ने एक के बाद एक पांच बड़े विकेट लेकर भारत को बैकफुट पर धकेल दिया. ओपनर शिखर धवन और रोहित शर्मा जल्दी आउट होकर वापस लौटे. इसके बाद विराट कोहली और

    श्रेयस अय्यर भी अपना विकेट गंवा बैठे. 92 रन पर 4 विकेट गंवाने के बाद राहुल ने जुझारू पारी खेल टीम को मुश्किल से निकाला. 70 गेंद पर उन्होंने 5 चौके और 4 छक्के की मदद से 73 रन की पारी खेल स्कोर को 186 तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझीलों के शहर उदयपुर में हुई पहली जी20 शेरपा बैठक
    Next Article दिशा पाटनी ने बिकिनी पहन पोस्ट किए फोटोज, इंटरनेट पर मचाई सनसनी

    Related Posts

    लोहरदगा में तेज रफ्तार ट्रक ने एक परिवार की खुशियों को कुचला,दो बहन समेत तीन की मौत,खत्म हुआ परिवार के युवा

    June 20, 2026

    धनबाद में पुलिस का लक्ष्यदक्षता अभियान शुरू, 2,586 जवान देंगे निशानेबाजी की परीक्षा

    June 20, 2026

    चाईबासा में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 7 बाइक बरामद; 3 गिरफ्तार, 3 किशोर निरुद्ध

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लोहरदगा में तेज रफ्तार ट्रक ने एक परिवार की खुशियों को कुचला,दो बहन समेत तीन की मौत,खत्म हुआ परिवार के युवा

    धनबाद में पुलिस का लक्ष्यदक्षता अभियान शुरू, 2,586 जवान देंगे निशानेबाजी की परीक्षा

    चाईबासा में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 7 बाइक बरामद; 3 गिरफ्तार, 3 किशोर निरुद्ध

    गुमला के पालकोट में दर्दनाक हादसा, बारातियों से भरी गाड़ी पेड़ से टकराई; दो की मौत, तीन घायल

    चतरा में आधी रात पुलिस-अपराधी मुठभेड़; फिरौती के लिए अपहृत 6 ग्रामीण सकुशल मुक्त, हथियारों के साथ 5 शातिर गिरफ्तार

    गिरिडीह के बेलाटांड़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

    पलामू जमीन विवाद में ठेकेदार और कारोबारी को मारी गोली, भतीजे पर लगा आरोप |

    बैंक ऑफ़ इंडिया बादम शाखा की पहल: मृतक मजदूर की पत्नी को मिला ₹2 लाख का प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा लाभ

    जमशेदपुर में नीट परीक्षा की तैयारी पूरी, 8 केंद्रों पर 21 जून को शामिल होंगे करीब 4 हजार परीक्षार्थी

    विश्व योग दिवस की पूर्व संध्या पर गोपबंधु विद्यापीठ में विशेष योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.