Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सबकी योजना सबका विकास अभियान के तहत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर जामताड़ा जिला अंतर्गत सभी पंचायतों में विशेष ग्रामसभा का हुआ आयोजन
    Breaking News झारखंड

    सबकी योजना सबका विकास अभियान के तहत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर जामताड़ा जिला अंतर्गत सभी पंचायतों में विशेष ग्रामसभा का हुआ आयोजन

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 2, 2021No Comments6 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *✓ सबकी योजना सबका विकास अभियान के तहत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर जामताड़ा जिला अंतर्गत सभी पंचायतों में विशेष ग्रामसभा का हुआ आयोजन*

    *✓ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर दी गई श्रद्धांजलि; उनके असाधारण व्यक्तित्व, शांति और अहिंसा, सादगी एवं त्याग को किया गया याद*

    *✓ कोविड 19 प्रोटोकॉल का पालन करते मनाई गई जयंती*

    सचिव, पंचायती राज विभाग झारखंड रांची द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्राप्त निर्देश के आलोक में उप विकास आयुक्त जामताड़ा श्री अनिलसन लकड़ा के निदेशानुसार *सबकी योजना सबका विकास* अभियान अंतर्गत आज दिनांक 2 अक्टूबर 2021 को सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। आजादी के 75वें वर्षगांठ के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव के तहत जिला अंतर्गत सभी प्रखंडों एवं पंचायतों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पुष्प अर्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस विशेष ग्राम सभा में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी अपने-अपने प्रखंड अंतर्गत पंचायतों में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित किया। वहीं विशेष ग्रामसभा के पर्यवेक्षण एवं अनुश्रवण हेतु जिला के वरीय पदाधिकारी एवं सहयोगी पदाधिकारी भी आवंटित विभिन्न पंचायतों में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।
    उप विकास आयुक्त जामताड़ा श्री अनिलसन लकड़ा के द्वारा निर्देश के आलोक में कर्माटांड़ प्रखंड के शिकरपोसनी पंचायत में उन्होंने स्वयं विशेष ग्राम सभा में भाग लिया। मौके पर उन्होंने सबकी योजना सबका विकास के लिए जिला अंतर्गत सभी पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें उक्त अभियान के बारे में जानकारी दिया गया। बताया कि सभी पंचायतों में पंचायत कर्मी नियमित रोजगार दिवस का आयोजन, नियमित रूप से ग्राम सभा का आयोजन, इच्छुक सभी परिवारों को समय पर रोजगार उपलब्ध कराने हेतु उचित कार्रवाई करने, मनरेगा में महिला एवं अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति कोटि के श्रमिकों की भागीदारी में वृद्धि करने का निर्देश दिया गया साथ ही जाबकार्ड का सत्यापन करने के अलावा प्रत्येक गांव में औसतन पांच-छह योजनाओं का क्रियान्वयन करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। वहीं पंचायत सचिव को वीर शहीद पोटो हो खेल विकास योजना हेतु स्थल चिन्हित करते हुए प्रतिवेदन जमा करने हेतु निर्देश दिया गया। ग्रामसभा में मुख्यमंत्री योजना यथा मुख्यमंत्री पशुधन योजना, सोना सोबरन धोती साड़ी वितरण योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने हेतु जानकारी प्रदान की गई। इस मौके पर संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, सहित श्री अजय कच्छप परिक्ष्यमान उप समाहर्ता, श्रीमती पूनम, परियोजना पदाधिकारी डीआरडीए, श्री सुधीर कुमार कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य प्रमंडल उपस्थित रहे।

    वहीं श्री अभिषेक श्रीवास्तव परियोजना निदेशक, आईटीडीए जामताड़ा द्वारा नाला प्रखंड में विशेष ग्राम सभा कार्यक्रम में सम्मिलित हुए जहां उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जयंती पर उन्हें याद किया। एवं सबकी योजना सबका विकास कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। जिसमें सहयोगी पदाधिकारी के रूप में श्री उत्तम कुमार भगत, जिला कल्याण पदाधिकारी, अनुज मंडल, जिला समन्वयक एसबीएम, सुरेश कुमार वर्मा सहायक अभियंता सियाराम शरण कनीय अभियंता उपस्थित रहे।

    *नारायणपुर प्रखंड में श्री जावेद अनवर इदरीसी, निदेशक डीआरडीए* ने विशेष ग्राम सभा में भाग लिया। मौके पर उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने विकास योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि राज्य सरकार की ओर से विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन आप लोगों के लिए किया जा रहा है जिसमें आप लोग बढ़चढ़ कर लाभ ले। सोना सोबरन धोती साड़ी वितरण योजना में मात्र 10 रुपए में धोती या लूंगी तथा साड़ी का वितरण आगामी दुर्गा पूजा से पूर्व किया जाएगा। उन्हों केसीसी ऋण का लाभ लेने, ई श्रम कार्ड बनाने आदि के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर सहयोगी पदाधिकारी, सहायक योजना पदाधिकारी जामताड़ा, सुश्री एल्विन हांसदा परियोजना पदाधिकारी डीआरडीए, सिराज अंसारी जिला समन्वयक, जितेंद्र टुडू कनीय अभियंता उपस्थित रहे।

    वहीं श्री सुरेंद्र कुमार, अपर समाहर्ता जामताड़ा द्वारा कुंडहित प्रखंड में विशेष ग्राम सभा में भाग लिया गया। इस मौके पर विकास योजनाओं की जानकारी दी। जिसमें सहयोगी पदाधिकारी के रूप में श्री विजय कुमार महतो, परिक्ष्यमान उप समाहर्ता श्री निखिल कुमार साह, अमित कुमार सिंह,, वकील मरांडी उपस्थित रहे।

    जामताड़ा प्रखंड के मेंझीया पंजनिया पंचायत में श्री संजय पांडे, अनुमंडल पदाधिकारी जामताड़ा विशेष ग्राम सभा में शामिल हुए। मौके पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री विकास तिर्की, परिक्ष्यमान उप समाहर्ता श्री ईश्वर दयाल महतो, प्रह्लाद दास, वकील मुर्मू उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महात्मा गांधी एवं स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने लोगों को सबकी योजना सबका विकास कार्यक्रम की जानकारी दी तथा लोगों को लाभ लेने हेतु प्रेरित किया।

    वहीं फतेहपुर प्रखंड में श्री अजय तिर्की, जिला परिवहन पदाधिकारी जामताड़ा, विशेष ग्राम सभा में शामिल हुए। विकास योजनाओं की जानकारी दी। जिसमें सहयोगी पदाधिकारी के रूप में श्री दीपक राम, क्षेत्रीय शिक्षा पदाधिकारी, मृत्युंजय सिंह मुंडा, सुशील कुमार, उत्तम कुमार शर्मा कनीय अभियंता उपस्थित रहे।

    सभी प्रखंडों में आयोजित विशेष ग्राम सभा कार्यक्रम सबकी योजना सबका विकास अभियान में कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम हेतु आवश्यक दिशा निर्देशों का अनुपालन करते हुए किया गया।

    उपरोक्त सभी स्थलों पर सेमिनार के माध्यम से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डाला गया एवं उनके सुझाए कदमों पर चलने की प्रतिज्ञा ली गई।

    *आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर आज शिक्षा विभाग के द्वारा जिलेभर के सभी प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में धूम धाम से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती को मनाया गया।*

    इस मौके पर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

    इस मौके पर विभिन्न विद्यालयों में कई कार्यक्रम भी आयोजित किए गए जिसमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के असाधारण व्यक्तित्व, शांति और अहिंसा पर चर्चा की गई साथ ही सादगी और त्याग के प्रतिमूर्ति, जय जवान जय किसान का नारा देने वाले पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के व्यक्तित्व पर सेमिनार के माध्यम से विस्तार से चर्चा की गई। इस मौके पर संबंधित विद्यालय प्रधान सहित अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहंत प्रणव भारती तीसरी बार बने मुखिया ।
    Next Article डायन प्रथा को हमें जड़ से उखाड़ फेंकना है :बबली यादव

    Related Posts

    जमशेदपुर में ट्रैफिक जाम और महिला न्याय में देरी पर समाजसेवी रानी गुप्ता ने उठाई आवाज

    April 28, 2026

    2 करोड़ की चारदीवारी बरसात में ढही, यूसील कॉलोनी की सुरक्षा पर संकट, घटिया निर्माण और भ्रष्टाचार के आरोप तेज

    April 27, 2026

    भीषण गर्मी में यूसील अस्पताल की बदहाली उजागर, एसी-कूलर खराब, दवा संकट और डॉक्टरों की भारी कमी से मरीज बेहाल

    April 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ट्रैफिक जाम और महिला न्याय में देरी पर समाजसेवी रानी गुप्ता ने उठाई आवाज

    2 करोड़ की चारदीवारी बरसात में ढही, यूसील कॉलोनी की सुरक्षा पर संकट, घटिया निर्माण और भ्रष्टाचार के आरोप तेज

    भीषण गर्मी में यूसील अस्पताल की बदहाली उजागर, एसी-कूलर खराब, दवा संकट और डॉक्टरों की भारी कमी से मरीज बेहाल

    NIT जमशेदपुर में M.Des प्रवेश प्रक्रिया शुरू: CEED के जरिए राष्ट्रीय स्तर पर मौका, IIT बॉम्बे से समझौते से बढ़ी गुणवत्ता

    करीम सिटी कॉलेज में पीजी शुरू करने की तैयारी तेज, अर्थशास्त्र व इतिहास विभाग का हुआ निरीक्षण

    स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर सख्ती, जिले में स्कूल बसों की जांच तेज, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

    मिस इंडिया 2026 श्रेया अधरजी ने अर्जुन मुंडा से की मुलाकात, गोल्ड मेडल जीतकर बढ़ाया झारखंड का मान

    महोबा बीजेपी जिलाध्यक्ष पर पद के बदले ‘शारीरिक संबंध’ का आरोप | राष्ट्र संवाद

    छात्रों का आत्मघात: सपनों का बोझ या सिस्टम की नाकामी | राष्ट्र संवाद

    विश्व इच्छा दिवस 2026: आशा और मानवीय संवेदनाओं का उत्सव | राष्ट्र संवाद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.