Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सोनम कपूर बनने वाली हैं मां, फोटोज शेयर कर दी गुड न्यूज
    Headlines सिनेमा

    सोनम कपूर बनने वाली हैं मां, फोटोज शेयर कर दी गुड न्यूज

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 21, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सोनम कपूर प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही मां बनने वाली हैं. एक्ट्रेस ने खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है. इसके साथ ही एक्ट्रेस ने बेबी बंप के साथ फोटोज शेयर की हैं. इस दौरान सोनम के साथ उनके पति आनंद अहुजा भी नजर आ रहे हैं. फोटोज में आप देखेंगे कि सोनम ने ब्लैक कलर का आउटफिट पहना है और वह आनंद की गोद में लेटी हुई हैं. आनंद ने एक्ट्रेस का बेबी बंप टच किया हुआ है. फोटोज में आपको दोनों के चेहरे पर पैरेंट्स बनने की खुशी देख सकते हैं. कुछ कलर्ड फोटोज के साथ सोनम ने ब्लैक एंड व्हाइट फोटोज भी शेयर की हैं.सोनम ने फोटोज शेयर कर लिखा, ‘चार हाथ, जो आपको जितना हो सके उतने अच्छे से आपकी परवरिश करेंगे. 2 दिल जो आपके साथ धड़केंगे. एक परिवार जो आपको प्यार और सपोर्ट देंगे. हम आपके आने का इंतजार कर रहे हैं.’ सोनम के इस पोस्ट पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी कमेंट कर रहे हैं. सोनम की बहनें जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर इस खबर को सुनकर काफी खुश हैं. वहीं बाकी सेलेब्स भी इस खबर को सुनने के बाद से काफी खुश हैं.
    वैसे बता दें कि पिछले कुछ समय से कई बार सोनम की प्रेग्नेंसी की खबरें आ रही थीं. हालांकि हर बार उन खबरों को एक्ट्रेस ने गलत बताया था. लेकिन पिछले कुछ समय से जिस तरह से सोनम काम से ब्रेक लिए हुई थीं उसके बाद से उनकी प्रेग्नेंसी की अटकलें और ज्यादा हो रही थीं.सोनम की प्रोफेशनल लाइफ- सोनम लास्ट साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म द जोया फैक्टर में नजर आई थीं. हालांकि ये फिल्म कुछ खास चली नहीं. इसके बाद वह साल 2020 में फिल्म ऐ के वर्सेस ऐ के में नजर आई थीं. हालांकि इसमें उनका किरदार छोटा था. तबसे वह फिल्मों से दूर हैं. लेकिन पिछले साल सोनम ने फिल्म ब्लाइंड की शूटिंग की थी. लेकिन अभी फिल्म की रिलीज को लेकर कोई जानकारी नहीं आई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशेन वॉर्न के अंतिम संस्कार में शामिल हुए कई दिग्गज
    Next Article बिहार में खेत से निकल रहे सोने के सिक्के

    Related Posts

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    November 11, 2026

    जल जमाव से परेशान लोगों ने गिरिराज कुंदन वाटर पार्क का किया उद्घाटन

    November 11, 2026

    बाड़ा गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज पर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

    November 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    जल जमाव से परेशान लोगों ने गिरिराज कुंदन वाटर पार्क का किया उद्घाटन

    बाड़ा गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज पर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

    घर के तीन सदस्यों को शौचालय में बंद कर आधे घंटे तक की रुपये और जेवरात की तलाश, ग्रामीणों की सतर्कता से खाली हाथ भागे बदमाश; घटनास्थल से दो खोखा बरामद

    निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग पर भाजपा बारीडीह मंडल ने निकाला कैंडल मार्च

    चित्रगुप्त नगर में श्रद्धा के साथ मना चित्रगुप्त पूजनोत्सव

    जुलुमटांड में असामाजिक तत्वों का आतंक, विद्यालय निदेशक ने मांगी सुरक्षा

    बागों में विधायक संजीव सरदार ने ग्रामीणों के बीच बैठकर ग्रहण किया महाप्रसाद

    शिल्पी राज के गीतों पर झूमा आदित्यपुर एमआईजी मैदान

    भाईदूज पर बहनों ने की भाइयों की लंबी उम्र की कामना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.