Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिहार में खेत से निकल रहे सोने के सिक्के
    Breaking News Headlines Uncategorized बिहार

    बिहार में खेत से निकल रहे सोने के सिक्के

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 21, 2022Updated:March 21, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बक्सर. बिहार में खेत से सोने के सिक्के निकल रहे हैं. यह सुनकर आपको अजीब लग रहा होगा लेकिन बक्सर से ऐसा ही मामला सामने आया है. सोने का सिक्का निकलते ही गांव वालों में उसे लूटने के लिए होड़ मच गई. वहीं दूसरी ओर तरह-तरह की चर्चा होने लगी. बात इतनी फैल गई कि पुलिस को आना पड़ा. यहां तक की खेत की घेराबंदी तक कर दी गई. खेत से कुल छह सिक्के मिले हैं जिसमें से पुलिस ने तीन बरामद कर लिए हैं. वहीं बाकी सिक्के अभी नहीं मिल सके हैं.पूरा मामला बक्सर जिले के नावानगर प्रखंड क्षेत्र के गिरधर-बरांव गांव का है. हरिहर साह के आलू के खेत से सोने के सिक्के मिलने की बात जैसे ही गांव मे फैली तो लोगों की भीड़ लग गई. गांव के लोगों ने खेत की खुदाई शुरू कर दी. हरिहर साह ने बीहसी देवी को मालगुजारी पर यह जमीन दी थी. बीते शुक्रवार को बाड़ (घेराबंदी) हटाने के लिए बीहसी देवी ने खुरपी से खेत में लगे बाड़ हटाने लगी. इसी दौरान उसे एक-एक कर चार सोने के सिक्के मिले.इसमें से एक सिक्के को सत्यम सिंह ने ले लिया, बाकी बचे तीन सिक्कों में से एक सिक्का बीहसी देवी ने पुलिस को दिया और बाकी सिक्के को कुएं में फेंकने की बात कह रही है. इस बात की भनक गांव वालों को लगी तो देर रात गांव वाले भी मिट्टी की खुदाई करने लगे. इस दौरान दो व्यक्तियों को एक-एक सिक्के मिले.

    वृद्ध महिला बीहसी देवी से सत्यम सिंह द्वारा लिया गया एक सिक्का भी पुलिस ने सोनार शिवकुमार से बरामद कर लिया है, जिसे सुनार ने तोड़कर जांच की थी. सत्यम सिंह ने उसे शिवकुमार सेठ को 27,500 में बेचा था. उस सिक्के को पुलिस ने बरामद कर लिया है. वहीं रात में ही जमीन की खुदाई के दौरान सरोज पाल को एक सिक्का मिला था. उस तीसरे सिक्के को भी पुलिस ने बरामद कर लिया. खेत में मिले छह सिक्कों में से फिलहाल तीन सिक्के को बरामद किया गया है.
    सोनबरसा थाना प्रभारी प्रियदर्शी ने तीन सिक्के बरामद होने की पुष्टि की है. पुलिस पता लगा रही है कि अन्य सिक्के कहां हैं. फिलहाल इस घटना के बाद रविवार को पुलिस ने खेत की घेराबंदी कर वहां पुलिस बल को तैनात कर दिया है. वहीं सिक्का मिलने के बाद आला अधिकारियों को सूचना दी गई है. बहरहाल, अब देखने वाली बात ये होगी कि पुरातत्व विभाग की टीम इस सिक्के के बारे में क्या जांच करती है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसोनम कपूर बनने वाली हैं मां, फोटोज शेयर कर दी गुड न्यूज
    Next Article चीन का Boeing 737 एयरक्राफ्ट दक्षिण चीन सागर में क्रैश, 133 यात्री थे सवार

    Related Posts

    Slotsgallery-play.com and the Short-Burst Playstyle: Making Quick Sessions Count

    November 9, 2026

    Legit99 Casino: Short Mobile Sessions and Quick Decisions for Players on the Go

    November 9, 2026

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Slotsgallery-play.com and the Short-Burst Playstyle: Making Quick Sessions Count

    Legit99 Casino: Short Mobile Sessions and Quick Decisions for Players on the Go

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.