स्वहित नही समाजहित जरूरी….
जमशेदपुर,2 फरवरी, पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाडी सम्मेलन के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सह समाजहित में लंबे समय से कार्य करने वाले पवन अग्रवाल ने टेल्को,साकची,काशीडीह और बाराद्वारी में सघन जनसम्पर्क अभियान के माध्यम से समाज के लोगो से मुलाकात की। सात फरवरी को आयोजित चुनाव के संदर्फ़ में लोगो से मतदान कर समाज को मजबूती प्रदान करने का आग्रह किया। पवन ने समाज बंधुओं से अपने मत का दान करने के पूर्व चिंतन
जरूर करे किसने ईमानदारी से लंबे समय से आपकी सेवा है। सिर्फ चुनाव के समय लॉलीपॉप ले कर आये लोगो से सचेत रह कर ऐसे लोगो से समाजहित में किये गए कार्यो का ब्यौरा मांगने का आग्रह किया। पवन के अनुसार अगर समाज ने सेवा का मौका दिया विभिन्न बस्तियों में रहने वाले समाज के लोगो,छोटे छोटे रोजगार में लगे लोगो को समाज से जोड़कर वैसे लोगो को मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य प्रथमिकता के आधार पर किया जाएगा। टीम वर्क को डेवलप कर योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जाना चाहिए जिसने युवाओं की मुख्य भूमिका होगी। पवन के अनुसार + 2 पास करने के उपरांत समाज के बच्चो के लिए उच्च शिक्षा के लिए समाज के डाक्टर, इंजीनियर, C A सहित अन्य छेत्र के विशेषज्ञ द्वारा काउंसिलिंग कराई जाने की
योजना हैं। हमारा संकल्प होगा कि समाज का किसी भी बच्चे का अर्थ के अभाव में शिक्षा बाधित न हो,इसके लिए सामाजिक या बैंकों के माध्यम से धन उपलब्ध कराया जाना है। पवन के अनुसार O B C का प्रमाण पत्र 2017 में काफी प्रयाश के उपरांत मिलने लगा था। जानकारी के अभाव में इसका समुचित लाफ़ समाज को नही मिल पा रहा है। इनके लिए एक टीम का गठन कर सुगमता पूर्वक अपने बच्चो को जाति प्रमाण पत्र दिलाने का काम किया जाएगा।
मंगलवार को होने वाले चुनाव में इस सभी मुद्दों पर समाज के लोग जरूर विचार करेगी। समाज को आज जोड़ने की जरूरत है न कि अपने स्वार्थ के लिए समाज को तोड़ने की। ऐसे लोगो की मंसूबा सफल नही होगी।
इस अभियान में मुरारी अग्रवाल, बिमल अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, राजू खंडेलवाल, संजय शर्मा,प्रमोद जलुका,बजरंग केवलका,नितिन चौधरी मुख्य रूप से शामिल हुए।

