Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सामाजिक संस्था लोक समर्पण ने बढ़ते ठंड के मद्देनजर छायानगर में जरुरतमंदों के बीच किया कंबल वितरण, संस्था के अध्यक्ष ललित दास ने कहा- ठंड से बचाव के लिए आगामी दिनों में भी जारी रहेगी संस्था की कंबल सेवा
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    सामाजिक संस्था लोक समर्पण ने बढ़ते ठंड के मद्देनजर छायानगर में जरुरतमंदों के बीच किया कंबल वितरण, संस्था के अध्यक्ष ललित दास ने कहा- ठंड से बचाव के लिए आगामी दिनों में भी जारी रहेगी संस्था की कंबल सेवा

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 8, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    सामाजिक संस्था लोक समर्पण ने बढ़ते ठंड के मद्देनजर छायानगर में जरुरतमंदों के बीच किया कंबल वितरण, संस्था के अध्यक्ष ललित दास ने कहा- ठंड से बचाव के लिए आगामी दिनों में भी जारी रहेगी संस्था की कंबल सेवा

    जमशेदपुर। लौहनगरी जमशेदपुर में शीतलहर व कड़कती ठंड को देखते हुए शहर की प्रतिष्ठित समाजिक संस्था लोक समर्पण के द्वारा कंबल वितरण किया गया। सोमवार को संस्था के अध्यक्ष ललित दास के नेतृत्व में भुइयांडीह स्थित छायानगर सामुदायिक भवन के समक्ष स्थानीय जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया। इस दौरान संस्था द्वारा तीन सौ से अधिक लोगों को कंबल भेंट की गई।

     

    इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष ललित दास ने स्थानीय लोगों को नव वर्ष की शुभकामनाएं व्यक्त की। उन्होंने बताया कि संस्था लोक समर्पण के द्वारा जमशेदपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में लोगों की लगातार सेवा की जा रही है। बढ़ते ठंड के मद्देनजर लोगों को ठंड से बचाव हेतु सैकड़ों जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया है। बताया कि कंबल वितरण का कार्य आगामी दिनों में भी सुचारू रूप से निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि लोग इन कंबलों का उपयोग लंबे समय तक करेंगे। वहीं, कंबल पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी साफ तौर पर झलक रही थी। सभी ने इसके लिए संस्था का आभार जताया।

     

     

    इस दौरान स्थानीय युवक उमेश साव, नागेंद्र राय, निक्की पात्रो, ओम कश्यप समेत संस्था के सचिव नीरज कुमार, कोषाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल, ज्ञान सिंह चौहान, रूपेश साहू , प्रदीप दुबे, सुभाष मुखी, रितेश दत्ता, मिथलेश साव, देवाशीष, धीरज कुमार, दीपक सिंह व अन्य सदस्यगण मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगढ़हाबासा गोलमुरी के प्रत्येक घरों में बाटें गए अयोध्या राम मंदिर के अक्षत, निमंत्रण पत्र, मंदिर की तस्वीर, दियें और भगवा ध्वज
    Next Article बालमन कच्ची मिट्टी के समान, जैसा आकार देंगे, वैसा बन जाएंगे

    Related Posts

    जमशेदपुर: गंदे और बदबूदार पानी से परेशान बस्तीवासियों ने टाटा वाटर प्लांट का किया घेराव, एक सप्ताह में समाधान का मिला आश्वासन

    July 14, 2026

    जमशेदपुर में CBI की छापेमारी, साइबर ठगी मामले में युवक से पूछताछ, टुईलाडूंगरी में कई ठिकानों पर जांच

    July 14, 2026

    धनबाद छापेमारी से लौट रही पुलिस गाड़ी ट्रेलर से टकराई, एक आरक्षी की मौके पर मौत,चार घायल

    July 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: गंदे और बदबूदार पानी से परेशान बस्तीवासियों ने टाटा वाटर प्लांट का किया घेराव, एक सप्ताह में समाधान का मिला आश्वासन

    जमशेदपुर में CBI की छापेमारी, साइबर ठगी मामले में युवक से पूछताछ, टुईलाडूंगरी में कई ठिकानों पर जांच

    धनबाद छापेमारी से लौट रही पुलिस गाड़ी ट्रेलर से टकराई, एक आरक्षी की मौके पर मौत,चार घायल

    कोडरमा: नाबालिग को भगाकर शादी करने के आरोपी की तलाश में पहुंची पुलिस पर युवती का चाकू से हमला, आरोपी फरार

    मंदिर और स्कूल के पास सरकारी शराब दुकान के खिलाफ फूटा आक्रोश, सड़क पर उतरे स्थानीय लोग

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    आजमगढ़ में संपन्न हुई भव्य काव्य गोष्ठी, साहित्यकारों ने सुनाई रचनाएं

    गुड्स शेड ट्रक ओनर वेलफेयर एसोसिएशन ने मनाया 20वां स्थापना दिवस, एकजुटता की मिसाल

    चीन की चुनौती और बदलता एशियाई सुरक्षा संतुलन: ब्रह्मोस निर्यात से नया सामरिक समीकरण

    नालासोपारा के रीगल स्पा में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 6 महिलाएं मुक्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.