Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सामाजिक संस्था कोशिश ने मनाई वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती, महिला सुरक्षा और स्वावलंबन पर आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने महिलाओं को किया जागरूक
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    सामाजिक संस्था कोशिश ने मनाई वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती, महिला सुरक्षा और स्वावलंबन पर आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने महिलाओं को किया जागरूक

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 19, 2022No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सामाजिक संस्था कोशिश ने मनाई वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती, महिला सुरक्षा और स्वावलंबन पर आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने महिलाओं को किया जागरूक

    जमशेदपुर। लौहनगरी जमशेदपुर की सामाजिक संस्था कोशिश ‘एक मुस्कान लाने की’ के द्वारा महान वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई जी की जयंती पर महिला सुरक्षा और स्वावलंबन पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। शनिवार को गोलमुरी स्थित केबुल वेलफेयर क्लब के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने नारी सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन पर अपने विचार रखे।

    इस दौरान मुख्यातिथि के रूप में शिक्षाविद डीबीएमएस के ट्रस्टी बी चंद्रशेखर, विशिष्ट अतिथि के रूप में एबीएम कॉलेज की प्राचार्या डॉ मुदिता चंद्रा, जिप परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मु, सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ रागिनी भूषण, सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ पूनम सहाय, शिक्षाविद ललिता शेखर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महानगर कार्यवाह रबिन्द्र जी, संरक्षक शिवशंकर सिंह एवं संरक्षक दिनेश कुमार मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान समाज में बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं अवं विभिन्न विद्यालयों के छात्राओं को उनकी उपलब्धि के लिए पुरुस्कृत किया गया। इससे पहले, संस्था की ओर से द्वीप प्रज्वलित एवं भारत माता एवं रानी लक्ष्मीबाई की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की विधिवत शुभारंभ की गई।

    मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित बी चंद्रशेखर ने देश की आधी आबादी के रूप में नारी की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि कानूनों और विनियमों की अधिकता के बावजूद महिलाओं के खिलाफ अपराध और उत्पीड़न की घटनाएं आशानुरूप कम नहीं हुए हैं बल्कि कई स्थानों पर इसमें वृद्धि देखी गई है। उन्होंने कहा कि ऐसी संगोष्ठी का आयोजन नियमित अंतराल पर अवश्य किया जाना चाहिए। जिससे मातृसत्तात्मक समाज में महिलाओं को उनके अधिकारों व सुरक्षा, स्वावलंबन पर जागरूक किया जा सके। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था के माध्यम से महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के बारे में जरूरी कदम समय-समय पर जरूर उठाएं जाए।

    वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद प्राचार्या डॉ मुदिता चंद्रा ने महिला सुरक्षा और सम्मान, अधिकारों और कानून के प्रति सजगता, युवाओं में नारी सम्मान के महत्व को समझाना आदि विषयों पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नारी किसी से कम नही है। सभी क्षेत्रों में महिलाओं ने अपने कार्यों से उपलब्धि हासिल कर नाम कमाया है। उन्होंने छात्राओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक रहने की अपील की।

    संस्था के संरक्षक शिवशंकर सिंह ने संस्था के उद्देश्यों व कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि नारी सशक्तिकरण के बिना मानव समाज का विकास भी अधूरा रहता है। समाज में आज भी बेटा और बेटी में भेद किया जाता है। हमें समाज में ही नहीं, बल्कि परिवार के भीतर भी महिलाओं और पुरुषों के बीच भेदभाव को रोकने के लिए सामुहिक रूप से प्रयास करने होंगे।

    संरक्षक दिनेश कुमार ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि आज नारी पुरुष के साथ कदम मिलाकर हर एक क्षेत्र में अपने अस्तित्व को प्रमाणित कर रही है। नारी शक्ति ने जीवन के लगभग हर क्षेत्र में अपनी प्रतिमा का प्रदर्शन कर यह प्रदर्शित किया है कि किसी भी दृष्टि से नारी पुरुषों से कम नहीं है। संविधान और आधुनिक परिस्थितियों ने स्त्री को अत्याचार के विरूद्ध आवाज़ उठाने की शक्ति दी है। आज देश में महिला अपराध पर कठोर कानून बनाये गए हैं।

    गोष्ठी को जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मु, डॉ रागिनी भूषण, डॉ पूनम सहाय एवं ललिता शेखर ने भी संबोधित किया।

    इस दौरान मंच संचालन क्रीड़ा भारती के प्रांत प्रचारक राजीव कुमार एवं धन्यवाद ज्ञापन संस्था के पप्पू कुमार ने किया।

    गोष्ठी में पूर्व सैनिक सेवा परिषद के वरुण कुमार, संजय सिंह, रामस्वरूप सिंह, राजेश सिंह बम, मुन्ना अग्रवाल, विनय तिवारी, गोविंद राव, ह्नन्नी परिहार, कंचन दा, राजेश सिंह, प्रेम झा, कुणाल शर्मा, राकेश गिरी, जितेंद्र सिंह, पीयूष ईशु, शेखर बाबू, संजू सिंह, राणा प्रताप सिंह, राजा अग्रवाल, अविनाश मिश्रा, रमेश राजू, सुनील पांडेय, सुमित सिंह, शैलेन्द्र प्रसाद, युवराज सिंह, ऋषव सिंह, कुमार गौतम, अंकित अरोड़ा, कुंदन सिंह, अजय जायसवाल, सुबोध शर्मा, रितेश मिश्रा, रसविंदर सिंह, अवधेश कुमार, कुमार विवेक, अमित वर्मा, हर्ष सिंह, चंकी समेत अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविश्व शौचालय दिवस” 2022 के उपलक्ष्य में “स्वच्छता दौड़/ रैली” कुंडहित, बनकटी एवं नगरी पंचायत के जल साहिया के द्वारा किया गया
    Next Article यह उन शिक्षकों में से है जिनका आज भी गांव के लोग बड़े आदर से लेते हैं नाम

    Related Posts

    विधायक ने मधुआबेड़ा (कुलियंक) गाँव में पक्का नाली निर्माण कार्य का किया शुभारंभ

    June 24, 2026

    बिष्टुपुर में केदार कंस्ट्रक्शन के नए कार्यालय का उद्घाटन, ग्राहकों को मिलेंगी निर्माण व इंटीरियर की समग्र सेवाएं

    June 24, 2026

    पाकुड़ विद्यालयों में पाकुड़ पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को किया जागरूक

    June 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    विधायक ने मधुआबेड़ा (कुलियंक) गाँव में पक्का नाली निर्माण कार्य का किया शुभारंभ

    बिष्टुपुर में केदार कंस्ट्रक्शन के नए कार्यालय का उद्घाटन, ग्राहकों को मिलेंगी निर्माण व इंटीरियर की समग्र सेवाएं

    पाकुड़ विद्यालयों में पाकुड़ पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को किया जागरूक

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    1 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के आरोपियों को कोर्ट से फिर झटका

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने टीएमएच में विधायक पूर्णिमा से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल

    गिरिडीह मकतपुर में बिजली संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

    मोहर्रम पर शास्त्री नगर में इंसानियत का पैगाम, 8 हजार लोगों ने ग्रहण किया विशाल लंगर

    मुहर्रम को लेकर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

    डीसी ऑफिस के पास सड़क हादसे में महिला की मौत, चालक वाहन समेत फरार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.