Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सीतारामडेरा पुलिस ने मानगो बस स्टैंड में  छापेमारी कर एक युवक को एक देसी मैगजिन लगा पिस्तौल और 7.65 नम्बर की दो जिंदा गोली के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया
    Breaking News अपराध झारखंड

    सीतारामडेरा पुलिस ने मानगो बस स्टैंड में  छापेमारी कर एक युवक को एक देसी मैगजिन लगा पिस्तौल और 7.65 नम्बर की दो जिंदा गोली के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 15, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सीतारामडेरा पुलिस ने मानगो बस स्टैंड में  छापेमारी कर एक युवक को एक देसी मैगजिन लगा पिस्तौल और 7.65 नम्बर की दो जिंदा गोली के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. उसके पास से एक ओपो कम्पनी का मोबाइल फोन व 41 सौ रुपये नकद भी बरामद किया है. पूछताछ में उसने बताया कि वह रोहतास से पिस्तौल लेकर बस से जमशेदपुर आया है. उसकी नीयत किसी बड़े अपराध को अंजाम दिये जाने की थी. पूछताछ के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है. पकड़ा गया करण सिंह उर्फ कल्लू पुराना अपराधी है और पहले भी जेल जा चुका है. आदित्यपुर बोलायडीग का रहने वाला करण उर्फ कल्लू मूलत बिहार के रोहतास जिले के शिवसागर का रहने वाला है.

    गुप्त सूचना के आधार पर हुई गिरफ्तारी

    इस संबंध में जानकारी देते हुए सीतारामडेरा थाना थाना प्रभारी अखिलेश्वर मंडल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि बस स्टैंड पर कोई अपराधी पिस्तौल लेकर पहुंचा है. उसके बाद हेडक्वार्टर डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम बस स्टैंड पहुंची. टीम में थाना प्रभारी अखिलेश्वर मंडल भी थे. पुलिस ने स्टैंड पर घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया. थाना प्रभारी ने बताया कि चोरी के मामले में वह जेल भी जा चुका है. वर्ष 2018 में जमानत पर जेल से छूटने के बाद वह अपने गांव शिवसागर चला गया था. उसके बाद से वहीं रह रहा था. शुक्रवार को जमशेदपुर बस स्टैंड पर उतर कर आदित्यपुर जाने की तैयारी में था. तभी पकड़ लिया गया. उसके खिलाफ सीतारामडेरा थाना में आर्म्स एक्ट का एक मामला दर्ज कर लिया गया है. आज उसे कोर्ट में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article” जागरूकता से ही सुरक्षा संभव है “सेनेटाइजर का छिड़काव
    Next Article भाजयुमो ने एमजीएम अस्पताल में किया मोदी आहार का वितरण, प्रतिदिन बंटेगा मोदी आहार

    Related Posts

    डबल डाउन क्लब चाकूबाजी कांड: घायल हिमांशु सिंह की मौत, हत्या की धाराओं में आगे बढ़ेगी जांच

    June 29, 2026

    राउंड टेबल इंडिया के बैडमिंटन टूर्नामेंट में 250 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया दम

    June 29, 2026

    बोकारो में विस्थापित और पुलिस के बीच नोंक झोंक डीसी और डीडीसी का यात्रा निकाल कर शव का अंतिम संस्कार करने से रोकने का किया गया काम।

    June 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    डबल डाउन क्लब चाकूबाजी कांड: घायल हिमांशु सिंह की मौत, हत्या की धाराओं में आगे बढ़ेगी जांच

    राउंड टेबल इंडिया के बैडमिंटन टूर्नामेंट में 250 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया दम

    बोकारो में विस्थापित और पुलिस के बीच नोंक झोंक डीसी और डीडीसी का यात्रा निकाल कर शव का अंतिम संस्कार करने से रोकने का किया गया काम।

    बिष्टुपुर चाकूबाजी पर भाजपा ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

    बिहार मद्य निषेध अधिनियम मामले में डॉ. अभिषेक मुंडू को विशेष उत्पाद न्यायालय से बड़ी राहत

    गिरिडीह पुलिस ने लौटाई 211 परिवारों की मुस्कान, विशेष अभियान में बरामद खोए और चोरी हुए मोबाइल वास्तविक मालिकों को सौंपे

    हजारीबाग हूल दिवस पर प्रकृति संरक्षण का अनोखा संदेश, सागवान के पत्ते पर आमंत्रण देकर सांसद मनीष जयसवाल को दिया गया पारंपरिक न्योता

    जमशेदपुर में साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, मानगो से चार आरोपी गिरफ्तार

    जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बाराद्वारी कुम्हारपाड़ा में सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया.

    जमशेदपुर में निकली प्राइड वॉक, समानता, सम्मान और समावेशिता का दिया संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.