Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सिक्किम: बादल फटने से तबाही का मंजर, 14 पुल ढहे, 3000 से ज्यादा टूरिस्ट फंसे, 22 जवानों सहित 102 लोग लापता
    Breaking News Headlines

    सिक्किम: बादल फटने से तबाही का मंजर, 14 पुल ढहे, 3000 से ज्यादा टूरिस्ट फंसे, 22 जवानों सहित 102 लोग लापता

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 5, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    सिक्किम: बादल फटने से तबाही का मंजर, 14 पुल ढहे, 3000 से ज्यादा टूरिस्ट फंसे, 22 जवानों सहित 102 लोग लापता
    गंगटोक. सिक्किम में इस वक्त तबाही मची हुई है. मंगलवार देर रात यहां ल्होनक झील के ऊपर अचानक अचानक बादल फट गया था, जिसके कारण तीस्ता नदी में भीषण बाढ़ आ गई. इस बाढ़ में अब तक 14 लोगों की मौत हो गई है. वहीं, 23 जवानों समेत 102 से लोग लापता हैं जबकि 26 के घायल होने की खबर है. हालांकि, लापता 23 में एक जवान को बचा लिया गया है. वहीं, अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है. एनडीआरएफ की टीम तैनात है. बाढ़ की वजह से नेशनल हाईवे 10 भी बह गया. तीस्ता नदी का जलस्तर 15 से 20 फीट बढ़ गया है.

     

     

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग से बात की. पीएम ने सीएम से हालात की जानकारी ली. उन्होंने राज्य को हर संभव मदद का भरोसा दिया है. बता दें कि सिक्किम में आज भी भारी बारिश का अलर्ट है. मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, सिक्किम में अगले 48 घंटे भारी बारिश हो सकती है.राज्य की राजधानी गंगटोक से 30 किमी दूर सिंगताम में एक स्टील पुल, जिसे इंद्रेनी पुल के नाम से जाना जाता है, बुधवार तड़के उफनती तीस्ता नदी में पूरी तरह से बह गया. अब मरने वालों का आंकड़ा पहले से बढ़ गया है. अब तक10 लोगों की मौत की खबर थी लेकिन यह संख्या बढ़कर अब 14 हो गई है. बादल फटने से आई बाढ़ की वजह से गंगटोक में 3 लोगों की मौत हो गई है और 22 लोग लापता और 5 लोग घायल हैं. मंगन में 4 लोगों की जान गई है और 16 लोगों का कुछ भी अता-पता नहीं है. पाक्योंग में 7 लोगों की मौत हुई है और 59 लोग और 23 आर्मी के जवान लापता हुए हैं और 21 लोग घायल हुए हैं. नामची में बाढ़ के हालात के बाद अपनों को तलाश रहे लोगों की मदद के लिए आर्मी की तरफ से हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है.जिसपर आप संपर्क करके जानकारी हासिल कर सकते हैं. ईस्ट सिक्किम आर्मी से 8756991895, नॉर्थ सिक्किम आर्मी से 8750887741 इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है. वहीं लापता जवानों के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए 7588302011 नंबर आर्मी की तरफ से जारी किया जा सकता है.

     

     

     

    ल्होनक झील पर बादल फटने के बाद आई तबाही- बता दें कि मंगलवार रात को उत्तरी सिक्किम में ल्होनक झील पर अचानक बादल फट गया था, जिसकी वजह से तीस्ता नदी में अचानक बाढ़ आ गई. तीस्ता बाढ़ आने की वजह से ल्होनक झील का करीब 65 प्रतिशत हिस्सा बह गया है. नदी किनारे बना आर्मी कैंप भी बाढ़ की चपेट में आ गया, जिसकी वजह से सेना के जवान भी पानी में बह गए. यहां पर खड़ी करीब 41 गाड़ियां भी जलमग्न हो गईं. शुरुआती रिपोर्ट में बाढ़ की वजह से 10 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई थी, जिनमें सेना के कई जवान भी शामिल थे. लेकिन अब मौतों का आंकड़ा बढ़कर 14 हो गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपुतिन ने फिर की पीएम मोदी की तारीफ कहा- वह बुद्धिमान व्यक्ति, हमारे अच्छे हैं संबंध
    Next Article क्रिकेट खिलाड़ी शिखर धवन का पत्नी आयशा मुखर्जी से हुआ तलाक

    Related Posts

    दीपावली का उत्सव या प्रदूषण का तांडव? रोशनी के पर्व पर धुएँ और धमाकों का बढ़ता संकट: आखिर कब जागेंगी सरकारें

    November 10, 2026

    झारखंड स्टेट बार काउंसिल को राजेश कुमार शुक्ल ने राष्ट्रीय मजबूत पहचान दिलाया

    November 10, 2026

    ट्रंप के बदले तेवर के पीछे चुनावी झटका या ईरान का दबाव?

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दीपावली का उत्सव या प्रदूषण का तांडव? रोशनी के पर्व पर धुएँ और धमाकों का बढ़ता संकट: आखिर कब जागेंगी सरकारें

    झारखंड स्टेट बार काउंसिल को राजेश कुमार शुक्ल ने राष्ट्रीय मजबूत पहचान दिलाया

    ट्रंप के बदले तेवर के पीछे चुनावी झटका या ईरान का दबाव?

    निशा भगत आत्महत्या मामले की सीबीआई जांच के आदेश, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिया बड़ा फैसला

    *काण्ड्रा-चौका मार्ग पर बालू लदा टीपर पलटा, चालक जख्मी

    जिला पदाधिकारी ने मंझौल अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण

    मंझौल में बाल श्रम के विरुद्ध होटल में सघन छापेमारी, नाबालिग बाल श्रमिक विमुक्त विमुक्त

    जनहित से जुड़ी योजनाओं व विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर करें निष्पादन : डीएम

    भागाबांध ने रिचितुका को हराकर फुटबॉल खिताब पर जमाया कब्जा

    राजस्व संग्रह और राजस्व – न्याय संबंधित समीक्षात्मक बैठक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.