Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पुतिन ने फिर की पीएम मोदी की तारीफ कहा- वह बुद्धिमान व्यक्ति, हमारे अच्छे हैं संबंध
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राजनीति

    पुतिन ने फिर की पीएम मोदी की तारीफ कहा- वह बुद्धिमान व्यक्ति, हमारे अच्छे हैं संबंध

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 5, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    पुतिन ने फिर की पीएम मोदी की तारीफ कहा- वह बुद्धिमान व्यक्ति, हमारे अच्छे हैं संबंध
    मास्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शान में कसीदे पढ़ते नजर आए. उन्होंने तारीफ करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी एक बहुत बुद्धिमान व्यक्ति हैं. उन्होंने दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक रूप से मैत्रीपूर्ण संबंधों की प्रशंसा की. रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि भारत नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अपने विकास में शानदार प्रगति कर रहा है. पुतिन फाइनेंसियल सिक्योरिटी के इंटरनेशनल ओलंपियाड में बोल रहे थे.

    रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बहुत बुद्धिमान व्यक्ति बताया और कहा कि उनके नेतृत्व में भारत ने काफी प्रगति की है. रूसी समाचार मंच, आरटी न्यूज़ के शेयर वीडियो में, पुतिन को प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत द्वारा की गई महत्वपूर्ण प्रगति के बारे में बात करते हुए सुना जा सकता है.

     

     

    राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री मोदी के साथ बहुत अच्छे राजनीतिक संबंध हैं, वह बहुत बुद्धिमान व्यक्ति हैं. उनके नेतृत्व में भारत विकास में बहुत बड़ी प्रगति कर रहा है. यह इस एजेंडे पर काम करने के लिए भारत और रूस दोनों के हित को पूरी तरह से पूरा करता है.

    पुतिन की यह प्रशंसा भारत में जी20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर आई है. इससे पहले, पुतिन ने ‘मेक इन इंडिया’ पहल की सराहना की थी, जो भारत में उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए 2014 में पीएम मोदी ने शुरू की थी. 8वें ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम (ईईएफ) में बोलते हुए पुतिन ने सुझाव दिया कि रूस घरेलू उद्योगों को बढ़ावा देने में भारत की सफलता से सीख सकता है. पुतिन ने कहा, तब हमारे पास घरेलू स्तर पर बनी कारें नहीं थीं, लेकिन अब हमारे पास हैं.

     

     

    मुझे लगता है कि हमें अपने कई साझेदारों का अनुकरण करना चाहिए, उदाहरण के लिए, हम भारत को ले सकते है. वे भारतीय निर्मित वाहनों के निर्माण और उपयोग पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं. मुझे लगता है कि प्रधान मंत्री मोदी मेक इन इंडिया कार्यक्रम को बढ़ावा देने में सही काम कर रहे हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleक्रिकेट वर्ल्ड कप का शंखनाद आज: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड में होगी टक्कर
    Next Article सिक्किम: बादल फटने से तबाही का मंजर, 14 पुल ढहे, 3000 से ज्यादा टूरिस्ट फंसे, 22 जवानों सहित 102 लोग लापता

    Related Posts

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    July 22, 2026

    क्या फिर सक्रिय हुआ सरायकेला-खरसावां में नक्सली नेटवर्क? कुख्यात नक्सली के नाम पर रंगदारी मांगने का आरोप, व्यवसायी ने मांगी सुरक्षा

    July 22, 2026

    रामगढ़ व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, बंगला ईमेल से मचा हड़कंप

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    क्या फिर सक्रिय हुआ सरायकेला-खरसावां में नक्सली नेटवर्क? कुख्यात नक्सली के नाम पर रंगदारी मांगने का आरोप, व्यवसायी ने मांगी सुरक्षा

    रामगढ़ व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, बंगला ईमेल से मचा हड़कंप

    सरायकेला: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से चेन स्नैचिंग, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

    प्रेमी से मिलाने का झांसा देकर कोसी नदी में धक्का देने का आरोप, इंजीनियर और मजदूर ने बचाई नवविवाहिता की जान

    रथ मेला देखने जा रहे परिवार का ऑटो लॉरी से टकराया, पांच घायल, बच्चे की हालत गंभीर

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.