Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी, रात में महिला के घर में घुसना, कपड़े उठाना दुष्कर्म की कोशिश नहीं
    Breaking News Headlines

    झारखंड हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी, रात में महिला के घर में घुसना, कपड़े उठाना दुष्कर्म की कोशिश नहीं

    News DeskBy News DeskSeptember 8, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. दुष्कर्म से जुड़े 26 साल पुराने एक मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने अहम टिप्पणी करते हुए कहा है कि केवल रात में किसी महिला के घर में प्रवेश करना और उसके कपड़े उठाना भारतीय दंड संहिता (बीएनएस) के तहत दुष्कर्म या दुष्कर्म के प्रयास का अपराध नहीं माना जा सकता. हाईकोर्ट ने निचली अदालत के फैसले में बदलाव करते हुए मामले को महिला की गरिमा भंग करने और आपराधिक बल के इस्तेमाल से संबंधित अपराध माना है.

    जस्टिस प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि दुष्कर्म किए जाने के पर्याप्त रूप से निकट कोई प्रत्यक्ष कृत्य भी, परिस्थितियों के आधार पर, भारतीय दंड संहिता के तहत दुष्कर्म के प्रयास का अपराध नहीं माना जा सकता. प्रत्यक्ष कृत्य से आशय अपराध की योजना को पूरा करने की दिशा में उठाए गए वास्तविक और ठोस कदम से है.

    यह फैसला 31 अगस्त को सुनाया गया था और सोमवार को सार्वजनिक किया गया. आरोपी ने घाटशिला सत्र अदालत द्वारा 25 जुलाई, 2006 को सुनाई गई चार साल के सश्रम कारावास की सजा को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी.

    हाईकोर्ट ने आरोपी की सजा में बदलाव करते हुए कहा कि वह मुकदमे के दौरान करीब आठ महीने हिरासत में रह चुका है. अदालत ने माना कि न्याय के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए उसके द्वारा हिरासत में बिताई गई अवधि पर्याप्त है.

    मामला वर्ष 1999 का है. चाकुलिया पुलिस ने 27 दिसंबर, 1999 को प्राथमिकी दर्ज होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया था. पीडि़ता ने आरोप लगाया था कि आरोपी पिछली रात उसके घर में घुसा और दुष्कर्म करने के इरादे से उसके कपड़े उठाने की कोशिश की.

    पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास का आरोपपत्र दाखिल किया था. इसके बाद निचली अदालत ने उसे दोषी ठहराते हुए चार साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई थी. हाईकोर्ट में अपील पर सुनवाई के दौरान अदालत ने अपराध की प्रकृति और उपलब्ध साक्ष्यों को देखते हुए निचली अदालत के फैसले में संशोधन कर दिया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसुको ने कहा- डॉक्टरों से मारपीट करने वाले नेताओं को फौरन लें हिरासत में, दोषियों को खुला न छोड़ें
    Next Article तांबे की कीमतों ने तोड़ा ऑल-टाइम हाई रिकॉर्ड, जानें भारतीय अर्थव्यवस्था पर क्या पड़ेगा असर

    Related Posts

    रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध होगा खत्म, राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ शांति वार्ता पर हुई चर्चा

    September 8, 2026

    भारतीय सेना को मिलेंगे घातक हथियार, डीएसी ने 1.10 लाख करोड़ रुपए के रक्षा सौदों को दी मंजूरी

    September 8, 2026

    प्याज की बढ़ती कीमतों पर सरकार का बड़ा दांव, 10 दिन में 4000 टन बफर स्टॉक खपाया, फिर भी देशभर में भाव बढ़े

    September 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध होगा खत्म, राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ शांति वार्ता पर हुई चर्चा

    भारतीय सेना को मिलेंगे घातक हथियार, डीएसी ने 1.10 लाख करोड़ रुपए के रक्षा सौदों को दी मंजूरी

    प्याज की बढ़ती कीमतों पर सरकार का बड़ा दांव, 10 दिन में 4000 टन बफर स्टॉक खपाया, फिर भी देशभर में भाव बढ़े

    चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, चंद घंटे में रांची पुलिस ने किया सकुशल बरामद

    तांबे की कीमतों ने तोड़ा ऑल-टाइम हाई रिकॉर्ड, जानें भारतीय अर्थव्यवस्था पर क्या पड़ेगा असर

    झारखंड हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी, रात में महिला के घर में घुसना, कपड़े उठाना दुष्कर्म की कोशिश नहीं

    सुको ने कहा- डॉक्टरों से मारपीट करने वाले नेताओं को फौरन लें हिरासत में, दोषियों को खुला न छोड़ें

    सागर में जहरीली शराब से ग्यारह मौतें: शासन पर उठे ग्यारह सवाल

    आदित्यपुर में प्लॉट से स्क्रैप तक सफेदपोश माफिया का कथित कब्जा: 20 साल से महिला उद्यमी संघर्षरत

    दुर्गा पूजा का भूमि पूजन संपन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.