Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सिदगोड़ा पुलिस को दो मामले में मिली बड़ी सफलता
    Breaking News Headlines अपराध जमशेदपुर झारखंड

    सिदगोड़ा पुलिस को दो मामले में मिली बड़ी सफलता

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 19, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर:सिदगोड़ा पुलिस ने टाटा- मणिपाल कॉलेज में चोरी के दो साल बाद पुलिस ने खुलासा करते हुए सात आरोपियों को किया गिरफ्तार

    जमशेदपुर के सिदगोड़ा स्थित टाटा- मणिपाल कॉलेज में चोरी के दो साल बाद पुलिस ने खुलासा करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में चार चोर और तीन खरीददार शामिल है.

     

    इनमें बागुनहातु रोड नंबर 6 निवासी दिलीप कालिंदी, रोड नंबर 4 निवासी शिबु दास, अरुण कुमार, केशव कालिंदी, मनोज धल उर्फ मोना, विकास कर्मकार और विक्की सिंह शामिल है. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी के चार एसी को बरामद किया है जिसकी कीमत 1.50 लाख बताई जा रही है. डीएसपी मुख्यालय 1 विरेंद्र राम ने बताया कि घटना 27 जूलाई 2021 की है.

     

    इस दिन टाटा-मणिपाल कॉलेज में पांच एसी की चोरी हुई थी. इस मामले में पुलिस ने दिलीप कालिंदी को पकड़ा. दिलीप ने बताया कि वह कॉलेज में मजदूरी का काम करता था. उसी दौरान उसने देखा की कॉलेज में कई सारे एसी आए है. उसने अपने साथी को इसके बारे में बताया और एक गैंग तैयार किया जिसमें शिबु दास, केशव कालिंदी, और विक्की को शामिल किया. सभी ने मिलकर मौके से पांच एसी चुराए और उसे आठ हजार रुपये में बेच दिया.

     

     

    उन्होंने बताया कि तीन एसी अरुण कुमार को आठ हजार में बेचा था जबकि एक मनोज धल को और एक विकास कर्मकार को बेच दिया. मनोज के पास से पुलिस ने एक जला एसी बरामद किया है जबकि विकास ने जो एसी खरीदा था उसे कबाड़ी को बेच दिया है. फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है.

     

    सिदगोड़ा पुलिस ने महेंद्र साव को गांजा के साथ किया गिरफ्तार

     

    जमशेदपुर:जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के लिट्टी चौक स्थित मकेन्द्र साव खैनी दुकान के संचालक को 104.91 ग्राम गांजा, 52 पीस खाली गोगो पैकेट एवं 41 पीस भरा हुआ गोगो पैकेट के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. हालांकि पुलिस यहां कुख्यात गांजा तस्कर अनिल सिंह के आने की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची थी, मगर पुलिस की दबिश की सूचना पर अनिल सिंह गांजा सप्लाई कर निकल चुका था. पुलिस को पूछताछ के क्रम में गिरफ्त में आए मकेन्द्र साव ने अनिल सिंह द्वारा गांजा और गोगो आपूर्ति किये जाने की जानकारी दी. जिसके बाद पुलिस ने अनिल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश तेज कर दी है.

    बहरहाल दो मामले में मिली सफलता के बाद सिदगोड़ा पुलिस का बढ़ता मनोबल

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबोकारो:भाकपा माओवादियों के द्वारा पोस्टर चिपका कर अपनी उपस्थिति दर्ज करने का प्रयास
    Next Article नई संसद में दाखिल हुए पीएम मोदी और सांसद

    Related Posts

    क्या फिर सक्रिय हुआ सरायकेला-खरसावां में नक्सली नेटवर्क? कुख्यात नक्सली के नाम पर रंगदारी मांगने का आरोप, व्यवसायी ने मांगी सुरक्षा

    July 22, 2026

    रामगढ़ व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, बंगला ईमेल से मचा हड़कंप

    July 22, 2026

    सरायकेला: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से चेन स्नैचिंग, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    क्या फिर सक्रिय हुआ सरायकेला-खरसावां में नक्सली नेटवर्क? कुख्यात नक्सली के नाम पर रंगदारी मांगने का आरोप, व्यवसायी ने मांगी सुरक्षा

    रामगढ़ व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, बंगला ईमेल से मचा हड़कंप

    सरायकेला: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से चेन स्नैचिंग, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

    प्रेमी से मिलाने का झांसा देकर कोसी नदी में धक्का देने का आरोप, इंजीनियर और मजदूर ने बचाई नवविवाहिता की जान

    रथ मेला देखने जा रहे परिवार का ऑटो लॉरी से टकराया, पांच घायल, बच्चे की हालत गंभीर

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.