Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यौन शोषण का आरोपी सब इंस्पेक्टर रवि रंजन कुमार को तलाश रही है पुलिस
    Breaking News Headlines अपराध झारखंड

    यौन शोषण का आरोपी सब इंस्पेक्टर रवि रंजन कुमार को तलाश रही है पुलिस

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 12, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    यौन शोषण के आरोपी सब इंस्पेक्टर पर होगी विभागीय कार्रवाई,गिरफ्तारी में जुटी पुलिस

    यौन शोषण के आरोपी सब इंस्पेक्टर पर होगी विभागीय कार्रवाई,गिरफ्तारी में जुटी पुलिस
    आरोपी है सब इंस्पेक्टर रवि रंजन कुमार

    यौन शोषण के आरोपित दारोगा पर विभागीय कार्रवाई होगी. बिरसानगर थाना के सब इंस्पेक्टर रवि रंजन कुमार पर बहरागोड़ा की एक महिला ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है. इसके अलावा गर्भवती होने पर गर्भपात कराने, अश्लील तस्वीर लेने, अप्राकृतिक यौनाचार किए जाने, पति से तलाक लेने की अर्जी दिलवाने और धोखाधड़ी किए जाने का आरोप लगाया है. इसे लेकर पीड़िता की ओर से महिला थाने में आठ जुलाई को मामला दर्ज कराया गया है. मामला दर्ज होने के बाद पुलिस दरोगा की गिरफ्तारी में जुटी हुई है.
    केस होने के बाद से आरोपी दरोगा फरार
    साकची महिला थाने में रवि रंजन कुमार के खिलाफ केस होने की जानकारी मिलने पर दरोगा शादी के दूसरे दिन से ही वह फरार है. गिरफ्तारी के लिए पुलिस उसके गांव भी जाएगी. गौरतलब है कि बहरागोड़ा की महिला ने सब इंस्पेक्टर रवि रंजन पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने और दवा खिलाकर गर्भपात कराने की प्राथमिकी महिला थाने में दर्ज कराई है. महिला का आरोप था- एसआई रवि रंजन ने उसके साथ दुष्कर्म किया, फिर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने लगा. इस बीच रविरंजन ने उस पर पति से तलाक लेने के लिए दबाव डाला था.

    डीएसपी ने जारी किया है गिरफ्तारी का आदेश
    सब इंस्पेक्टर के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद सीसीआर डीएसपी अनिमेष गुप्ता ने मामले की जांच की. शनिवार को पीड़िता के घर भी जांच के लिए गए थे. जांच में सब इंस्पेक्टर रवि रंजन को दोषी पाने के बाद डीएसपी ने उसकी गिरफ्तारी का आदेश जारी किया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकड़ी सुरक्षा के बीच निकलेगी जगन्नाथ प्रभु की रथयात्रा, शुरू हुए सकाल धूप, खिचड़ी भोग नीति के अनुष्ठान
    Next Article आतंकियों के निशाने पर था राम मंदिर

    Related Posts

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    स्मार्टफोन की लत: डिजिटल युग की वैश्विक चुनौती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.