Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शोपियां: लश्कर-ए- तैयबा का 1 आतंकवादी ढेर, अपहरण और हत्या में शामिल था
    Breaking News Headlines

    शोपियां: लश्कर-ए- तैयबा का 1 आतंकवादी ढेर, अपहरण और हत्या में शामिल था

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    शोपियां: लश्कर-ए- तैयबा का 1 आतंकवादी ढेर, अपहरण और हत्या में शामिल था
    श्रीनगर:    सेना के अधिकारी लेफ्टिनेंट उमर फैयाज के 2017 में अपहरण और हत्या के मामले में शामिल लश्कर-ए-तैयबा का एक आतंकवादी शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों से हुई मुठभेड़ में मारा गया. पुलिस ने यह जानकारी दी.

     

     

    पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के छोटीगाम में आतंकवादी की मौजूदगी के बारे में मिली गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए सुरक्षा बलों ने तड़के इलाके घेराबंदी की और तलाशी अभियान चलाया. प्रवक्ता ने कहा कि जब सुरक्षा कर्मी संदिग्ध स्थान पर पहुंचे, तो छिपे हुए आतंकवादी ने उनपर अंधाधुंध गोलियां चलाईं, जिसका उचित जवाब दिया गया और मुठभेड़ शुरू हो गई.

     

     

    उन्होंने कहा कि मुठभेड़ के दौरान आतंकवादी की मौत हो गई और मुठभेड़ स्थल से उसका शव बरामद हुआ. प्रवक्ता ने बताया कि आतंकवादी की पहचान प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन एलईटी से जुड़े चेक चोलन के निवासी बिलाल अहमद भट के रूप में हुई है.

     

     

    भट स्थानीय युवाओं को आतंकवादी बनने के लिए उकसाता था और उसने 12 स्थानीय युवाओं को आतंकवादी बनाया था. प्रवक्ता ने कहा कि आतंकवाद से जुड़े अन्य अपराधों के अलावा, वह एक गिरफ्तार आतंकवादी की हत्या में भी शामिल था, जो 2022 में नौगाम में घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान खोज दल का नेतृत्व कर रहा था. मुठभेड़ स्थल से एक एके सीरीज की राइफल और तीन मैगजीन, अपराध में इस्तेमाल सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबंगाल में ED का बड़ा एक्शन, राशन घोटाला केस में TMC नेता शंकर आध्या अरेस्ट
    Next Article टी20 विश्व कप 2024 का शेड्यूल जारी, नौ जून को होगा भारत-पाकिस्तान मैच

    Related Posts

    22 अगस्त को होगा हिंदुस्तान मित्र मंडल का श्रावण महोत्सव, पुरानी कमेटी पर फिर जताया गया भरोसा

    July 20, 2026

    कॉजपा प्रतिनिधिमंडल से मिले जेपी नड्डा, मांगों पर शीर्ष नेतृत्व से चर्चा का दिया आश्वासन

    July 20, 2026

    संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले; कई घायल

    July 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    22 अगस्त को होगा हिंदुस्तान मित्र मंडल का श्रावण महोत्सव, पुरानी कमेटी पर फिर जताया गया भरोसा

    कॉजपा प्रतिनिधिमंडल से मिले जेपी नड्डा, मांगों पर शीर्ष नेतृत्व से चर्चा का दिया आश्वासन

    संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले; कई घायल

    नीट पेपर लीक, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग और ‘चढ़ावा चोरी’ के मुद्दे पर हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का पहला दिन

    जमशेदपुर: पुराने एमजीएम अस्पताल के पास दुकानदार से रंगदारी की मांग, विरोध करने पर चापड़ से हमला, एक युवक हिरासत में

    रीना सिंह के नेतृत्व में सेवा का उत्सव: ‘यात्रा’ संस्था ने वृद्धाश्रम में मनाया 6वाँ स्थापना दिवस*

    हिन्दू पीठ में तीन दिवसीय गणपति महोत्सव का होगा आयोजन- अरूण सिंह

    संसद पर प्रदर्शन व घेराव के दौरान प्रधानमंत्री पिछले दरवाजे से भाग गए : सुधीर कुमार पप्पू 

    नगरपालिकाओं की कार्यप्रणाली में बदलाव से ही सुलझेंगी जलजमाव और पेयजल की समस्याएं: सरयू राय

    रीना सिंह के नेतृत्व में सेवा का उत्सव: ‘यात्रा’ संस्था ने वृद्धाश्रम में मनाया 6वाँ स्थापना दिवस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.