Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बंगाल में ED का बड़ा एक्शन, राशन घोटाला केस में TMC नेता शंकर आध्या अरेस्ट
    Breaking News Headlines राजनीति

    बंगाल में ED का बड़ा एक्शन, राशन घोटाला केस में TMC नेता शंकर आध्या अरेस्ट

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    बंगाल में ED का बड़ा एक्शन, राशन घोटाला केस में TMC नेता शंकर आध्या अरेस्ट
    कोलकाता:   पश्चिम बंगाल में राशन घोटाला केस में ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ा एक्शन लिया है. बंगाल के बोंगांव में राशन घोटाला मामले में टीएमसी नेता शंकर आध्या को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है. ईडी की टीम कल यानी शुक्रवार से ही शंकर आध्या के घर छापेमारी कर रही थी. फिलहाल, ईडी की टीम टीएमसी नेता शंकर को गिरफ्तार कर कोलकाता स्थित ईडी मुख्यालय ले आई है और अब उनसे पूछताछ हो रही है. हालांकि, टीएमसी नेता को गिरफ्तार करने गई ईडी की टीम पर हमला भी हुआ है.

     

     

    दरअसल, टीएमसी नेता और बोंगाव नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन शंकर आध्या के घर कल से ही छापेमारी चल रही है. ईडी ने देर रात शंकर आध्या को गिरफ्तार किया. शंकर आध्या के घर और ससुराल में भी कल छापेमारी हुई. बताया जा रहा है कि टीएमसी नेता के घर से साढ़े आठ लाख रुपये और कई अहम दस्तावेज़ मिले हैं.

     

     

    गिरफ्तारी के दौरान ईडी की टीम पर हमला भी किया गया. शंकर को जब ईडी की टीम गिरफ्तार करने पहुंची थी तो टीएमसी नेता के समर्थकों ने ईडी अफसरों को रोकने की कोशिश की और उनकी गाड़ी पर ईंट-पत्थरों की बरसात कर दी. हालांकि, सीआरपीएफ जवानों की मदद से ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है और अब टीएमसी नेता को कोलकता ले आया गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारतीय नौसेना, ऑपरेशन पूरा, 15 भारतीयों, समेत सभी 21 क्रू मेंबर्स सुरक्षित निकाले
    Next Article शोपियां: लश्कर-ए- तैयबा का 1 आतंकवादी ढेर, अपहरण और हत्या में शामिल था

    Related Posts

    अफवाहें जंगल की आग: सोशल मीडिया पर झूठ का प्रसार और हमारी जिम्मेदारी

    July 20, 2026

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू यूरोप के तीन देशों की ऐतिहासिक यात्रा पर रवाना

    July 20, 2026

    अफवाहें जंगल की आग की तरह फैलती हैं: सच जानने के 3 जरूरी मंत्र

    July 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अफवाहें जंगल की आग: सोशल मीडिया पर झूठ का प्रसार और हमारी जिम्मेदारी

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू यूरोप के तीन देशों की ऐतिहासिक यात्रा पर रवाना

    अफवाहें जंगल की आग की तरह फैलती हैं: सच जानने के 3 जरूरी मंत्र

    संसद का मानसून सत्र: हंगामे नहीं, समाधान का संकल्प बने – ललित गर्ग

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू यूरोप के तीन देशों की यात्रा पर रवाना, ऐतिहासिक दौरे की शुरुआत

    संसद का मानसून सत्र: हंगामे नहीं, समाधान का संकल्प बने – ललित गर्ग

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू यूरोप के तीन देशों की ऐतिहासिक यात्रा पर रवाना

    संघर्ष: एक महिला अभ्यर्थी की सफलता की अनकही कहानी

    संसद का मानसून सत्र: बहस हो, टकराव नहीं, लोकतंत्र की गरिमा बनाए संसद

    तुलसी जयंती पर श्री हनुमान रूप-सज्जा प्रतियोगिता, 26 विद्यालयों के 186 विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.