Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सिवनी में चार नाबालिग बच्चियों का स्कूल जाते अपहरण, हड़कम्प
    Breaking News Headlines अपराध राष्ट्रीय

    सिवनी में चार नाबालिग बच्चियों का स्कूल जाते अपहरण, हड़कम्प

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 25, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जबलपुर: मध्य प्रदेश में मासूमों के अपहरण की घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं. सतना के चित्रकूट में दो जुड़वा बच्चों के अपहरण के बाद हत्या किये जाने से मचे बवाल के बाद आज सोमवार की सुबह जबलपुर संभाग के सिवनी में स्कूल जाते समय 4 नाबालिग बच्चियों का युवकों ने अपहरण करके नशीला पदार्थ खिला दिया और चौपहिया वाहनों में इधर-उधर घुमाते रहे, इस घटना से हड़कम्प मचा है. जबलपुर संभाग के आला पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी घटना पर नजर जमाए हुए थे. बताया जा रहा है कि आज सोमवार सुबह चारों लड़कियां स्कूल के लिए निकली थी, तभी चार युवकों ने उन्होंने स्कूल छोडऩे की बात कहकर जबरन अपनी गाड़ी में बैठाकर नशीला पदार्थ खिला दिया और करीब दो-तीन घंटे गाड़ी में ही घुमाते रहे लेकिन जैसे-तैसे बच्चियों अपनी जान बचाने में कामयाब हो गई. घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.घटना के बाद से ही शहर में दहशत का माहौल है लोग अपने बच्चों को स्कूल भी भेजने से डर रहे है. रोजमर्रा की तरह सुबह चारों नाबालिग लड़कियां अपने घर से महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल जाने के लिए निकली थी. तभी दिलबाग नगर में बोलेरो मे सवार चार युवकों ने उन्हें चाकू दिखाते हुए गाड़ी में बैठने को कहा.

    मना करने पर युवकों ने उन्हें जबरन गाड़ी में बैठाया और कोई नशीला पदार्थ खिला दिया. इसके बाद लड़कियां लगातार भागने की कोशिश करती थी और मदद के लिए पुकारती रहे. चारों बदमाश पहले तो उन्हें सिवनी की ही सड़कों पर घुमाते रहे . बच्चियों ने जैसे-तैसे अपने आप को आरोपियों के चंगुल से छुड़ाया और घर पहुंचते ही अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी. इसके बाद आनन फानन में परिजन बच्चियों को लेकर पुलिस थाने पहुंची और शिकायत दर्ज करवाई. बच्चियों का आरोप है कि आरोपियों ने उनके साथ मारपीट भी की. हालांकि पुलिस ने पूरे शहर में घेराबंदी कर दो आरोपियों को पकड़ लिया.

    दो बच्चियों को अस्पताल में भर्ती कराया

    नशीली पदार्थ खिलाने से बीमार हुई दो बच्चियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं पुलिस ने बच्चियों की निशानदेही पर वाहन समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. बताया जा रहा है कि वारदात में इस्तेमाल वाहन सिवनी के स्थानीय नेता के नाम पर दर्ज है और आरईएस विभाग में अटैच है, फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है. साथ ही अन्य दो साथियों का पता लगाने में जुट गई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपुलवामा पर विरोधाभासी स्वर दुर्भाग्यपूर्ण 
    Next Article झारखंड के पन्ने पर साहित्य का धुंधलाता भविष्य

    Related Posts

    सीईसी के खिलाफ जंतर मंतर पर सीजेपी को प्रदर्शन की अनुमति नहीं, 2 अक्टूूबर के लिए किया था एलान

    September 29, 2026

    एशियन गेम्स 2026 : नीरू का निशाना सटीक, भारत को मिला 5वां गोल्ड, विमेंस ट्रैप टीम ने जीता सिल्वर

    September 29, 2026

    सुको की सलाह : ट्रैफिक चालान नहीं भरा तो उसे बिजली बिल में जोड़ दें, सरकार को 45 हजार करोड़ वसूलने हैं

    September 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    favorite rest article 772392

    सीईसी के खिलाफ जंतर मंतर पर सीजेपी को प्रदर्शन की अनुमति नहीं, 2 अक्टूूबर के लिए किया था एलान

    एशियन गेम्स 2026 : नीरू का निशाना सटीक, भारत को मिला 5वां गोल्ड, विमेंस ट्रैप टीम ने जीता सिल्वर

    सुको की सलाह : ट्रैफिक चालान नहीं भरा तो उसे बिजली बिल में जोड़ दें, सरकार को 45 हजार करोड़ वसूलने हैं

    तमिलनाडु : मदुरै में CM विजय के कार्यक्रम में 15 लोग बेहोश हुए, मची अफरा-तफरी मची, अस्पताल में भर्ती

    उज्जैन शाही मस्जिद मामले में हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, समझौते के बाद अपील खत्म निगम के आश्वासन रहेंगे बाध्यकारी

    म्यांमार के रखाइन में एक बाजार के पास सेना के हवाई हमले में 49 लोगों की मौत, 58 घायल

    भारत का Essar ग्रुप अमेरिका में सबसे बड़ा स्टील प्लांट बनाएगा, ट्रंप ने किया 18 अरब डॉलर के प्रोजेक्ट का ऐलान

    विश्व हृदय दिवस पर TMH की उपलब्धियां: 10 साल में 22 हजार से अधिक कार्डियक प्रक्रियाएं

    2029 तक रांची में सूचना प्रौद्योगिकी पार्क शुरू करने का लक्ष्य, तीन वर्षों में 75 हजार रोजगार सृजन की योजना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.