Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रेम्बा मोड़ पर भीषण सड़क हादसा, पत्थर लदे हाइवा में पीछे से टकराया खाली हाइवा
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    रेम्बा मोड़ पर भीषण सड़क हादसा, पत्थर लदे हाइवा में पीछे से टकराया खाली हाइवा

    News DeskBy News DeskAugust 13, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रेम्बा मोड़ पर भीषण सड़क हादसा, पत्थर लदे हाइवा में पीछे से टकराया खाली हाइवा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    गिरिडीह। हीरोडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत रेम्बा मोड़ के पास देर रात को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक खाली 12 चक्का हाइवा ने आगे चल रहे पत्थर लदे हाइवा में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि खाली हाइवा का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।

    स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब दोनों हाइवा एक ही दिशा में जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे खाली हाइवा के चालक ने आगे चल रहे पत्थर लदे हाइवा में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। दुर्घटनाग्रस्त हाइवा का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त दिखाई दिया।

    स्थानीय लोगों ने आशंका जताई कि दुर्घटना के समय पीछे से टक्कर मारने वाला हाइवा चालक नशे में हो सकता है या फिर उसे नींद आने के कारण वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा होगा। हालांकि, चालक के नशे में होने की पुलिस की ओर से अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। हादसे के बाद चालक वाहन को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया।

    बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त खाली हाइवा नागालैंड नंबर का है। घटना की सूचना मिलते ही हीरोडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। साथ ही वाहन के नंबर के आधार पर उसके मालिक और चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

    पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि हाइवा कहां से आ रहा था और उसका परिचालन किसके द्वारा किया जा रहा था। दुर्घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस की जांच के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

    इधर, रेम्बा मोड़ पर हुई इस दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही और उनकी गति को लेकर चिंता जताई है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार भारी वाहनों की आवाजाही रहती है, ऐसे में चालकों की सावधानी और यातायात नियमों का पालन बेहद जरूरी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से भारी वाहनों की गति पर निगरानी रखने और लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबाराद्वारी में मॉर्निंग वॉक कर रही महिला से चेन छिनतई, बाइक सवार बदमाश फरार
    Next Article अंततः सब्र टूट ही गया… नगर निगम के खिलाफ पार्षद नीतू शर्मा का मोर्चा

    Related Posts

    मवेशी से भिड़ी बाइक,दो युवक जख्मी।छौड़ाही के राजोपुर हनुमान मंदिर के पास हादसा, पीछे बैठे युवक के सि

    October 2, 2026

    छौड़ाही सीएचसी औचक निरीक्षण को पहुंचे क्षेत्रीय विधायक।मरीजों ने बताईं स्वास्थ्य सुविधाओं की समस्याए

    October 2, 2026

    *बखरी थाना में चाइल्ड हेल्प डेस्क का शुभारंभ, बच्चों को मिलेगी त्वरित सहायता*

    October 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मवेशी से भिड़ी बाइक,दो युवक जख्मी।छौड़ाही के राजोपुर हनुमान मंदिर के पास हादसा, पीछे बैठे युवक के सि

    छौड़ाही सीएचसी औचक निरीक्षण को पहुंचे क्षेत्रीय विधायक।मरीजों ने बताईं स्वास्थ्य सुविधाओं की समस्याए

    *बखरी थाना में चाइल्ड हेल्प डेस्क का शुभारंभ, बच्चों को मिलेगी त्वरित सहायता*

    गांधी-शास्त्री के विचारों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प।

    परिहारा को नगर पंचायत बनाने की मांग तेज,ग्रामीण नहीं, शहरी स्वरूप ले चुका है परिहारा- अमित देव

    बखरी: ट्रक की टक्कर से जर्जर हुआ बिजली पोल बना मौत का कारण, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

    Stake Casino Online: Quick Sessions and the Art of the Instant Spin

    Stake Casino Mobile Play: Snelle Sessies en Direct Crypto Actie

    Strategy unlocks potential winnings with casinozonderstortingbonus.nl and informed choices

    तेज प्रताप और मनीष कश्यप की बहस ने मचाया बवाल, ‘राइज एंड फॉल 2’ में आतिशबाजी टास्क ने बढ़ाया पारा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.