Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हाजीपुर में मॉर्निंग वॉक कर रहे ठेकेदार की गोली मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई वारदात
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर समस्तीपुर

    हाजीपुर में मॉर्निंग वॉक कर रहे ठेकेदार की गोली मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई वारदात

    News DeskBy News DeskAugust 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हाजीपुर में मॉर्निंग वॉक कर रहे ठेकेदार की गोली मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई वारदात

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    वैशाली: बिहार के हाजीपुर में गुरुवार की सुबह अपराधियों ने एक ठेकेदार की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात सदर थाना क्षेत्र के दिग्घी कला पूर्वी इलाके की है। मृतक की पहचान ठेकेदार रामनरेश राय के रूप में हुई है।

    जानकारी के अनुसार, रामनरेश राय सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। इसी दौरान दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने उन्हें घेर लिया। अपराधियों ने पहले उन्हें गोली मारी और इसके बाद खदेड़ते हुए कई राउंड फायरिंग की। बताया जा रहा है कि ठेकेदार को करीब चार गोलियां लगीं, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

    पूरी वारदात इलाके में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। CCTV फुटेज में कथित तौर पर अपराधियों को बाइक से ठेकेदार का पीछा करते और उनके ऊपर गोली चलाते हुए देखा जा सकता है। घटना के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए।

    बताया जाता है कि जिस स्थान पर रामनरेश राय को गोली मारी गई, वह उनके आवास से करीब आधा किलोमीटर की दूरी पर है। गोलीबारी की आवाज सुनकर और घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए।

    घटना की सूचना मिलते ही वैशाली के एसपी शुभांक मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। CCTV फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस जांच में जुटी है।

    इधर, ठेकेदार की हत्या की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने के साथ ही अपराधियों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की तैयारी कर रही है।

    शुभांक मिश्रा, एसपी, वैशाली ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की और पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    CCTV में कैद हुई वारदात हाजीपुर में मॉर्निंग वॉक कर रहे ठेकेदार की गोली मारकर हत्या
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएमपी : प्रदेश में 24 घंटे मॉल-दुकानें खुलने का रास्ता साफ, राज्यपाल ने दी श्रम शक्ति संहिता को मंजूरी
    Next Article बाराद्वारी में मॉर्निंग वॉक कर रही महिला से चेन छिनतई, बाइक सवार बदमाश फरार

    Related Posts

    सागर में जहरीली शराब से ग्यारह मौतें: शासन पर उठे ग्यारह सवाल

    September 8, 2026

    आदित्यपुर में प्लॉट से स्क्रैप तक सफेदपोश माफिया का कथित कब्जा: 20 साल से महिला उद्यमी संघर्षरत

    September 8, 2026

    दुर्गा पूजा का भूमि पूजन संपन्न

    September 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सागर में जहरीली शराब से ग्यारह मौतें: शासन पर उठे ग्यारह सवाल

    आदित्यपुर में प्लॉट से स्क्रैप तक सफेदपोश माफिया का कथित कब्जा: 20 साल से महिला उद्यमी संघर्षरत

    दुर्गा पूजा का भूमि पूजन संपन्न

    प्रेम प्रसंग में सिकंदर की हत्या, एक सप्ताह में खुलासा

    28 वर्षों की सेवा के बाद मुंशी यादव को विदाई

    काण्ड्रा में धान लदा पिकअप वैन पलटा, बड़ा हादसा टला

    बैंक ऑफ इंडिया का 121वां स्थापना दिवस मना

    शॉर्ट सर्किट से खरसावां थाना प्रभारी के चेंबर में लगी आग

    नूतनडीह में जमीन घेराबंदी की शिकायत, होगी मापी

    35 साल से रोजगार का इंतजार, यूसील को 15 दिन का अल्टीमेटम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.