Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शक्तिपीठ- गायत्री मंदिर के सभागृह में शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड शिक्षा

    शक्तिपीठ- गायत्री मंदिर के सभागृह में शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 5, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    शहर की जानी मानी एवं अग्रणी महिला समाज सेविका सह राष्ट्रीय भ्रष्टाचार एवं जन कल्याण संगठन की झारखंड प्रदेश की प्रांतीय वरीय उप निदेशका- रानी गुप्ता के कुशल नेतृत्व में आज – 5 सितंबर 2022, दिन- सोमवार को, संध्या 4:00 बजे से जमशेदपुर के गोल पहाड़ी स्थित शक्तिपीठ- गायत्री मंदिर के सभागृह में शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि समाजसेवी, धर्म परायण, खेल प्रशिक्षक के प्रभाकर राव , विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी वर्तमान वरीय प्रबंधक टाटा स्टील अर्बन सर्विसेज-गुरबारी हेंब्रम ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर डॉक्टर राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धा सुमन अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

    मौके पर शांतिकुंज हरिद्वार से आई ब्रह्मवादिनी बहनों के द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया गया। इसके उपरांत राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संगठन झारखंड की वरीय उप निदेशका- रानी गुप्ता ने आगंतुक अतिथियों, मेहमानों , वरिष्ठ समाजसेवीयों एवं शिक्षकों का स्वागत करते हुए हरिद्वार से जमशेदपुर पधारे बहनों और भाइयों को जिसमें श्यामा दीदी, मीना दीदी , सविता दीदी , दयानंद शिववंशी , दयानंद यादव , सुरेश लाल- सहायक प्रबंधक ट्रस्टी , प्रांतीय समन्वयक रामनरेश प्रसाद एवं जिला समन्वयक -डालिया भट्टाचार्य को अंग वस्त्र देकर अभिनंदन एवं सम्मानित किया। बतौर मुख्य अतिथि एवं वक्ता अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त व्यक्तित्व के धनी के प्रभाकर राव ने शिक्षक दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला और सम्मानित होने वाले अतिथियों शुभकामना दिया ।

    इसके उपरांत मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के कर कमलों से शहर में शिक्षा एवं खेल के क्षेत्र में एक अलग पहचान बनाने वाले समाजसेवियों, शिक्षाविदों एवं खेल से जुड़े विभूतियों जिसमें मुख्य रुप से के प्रभाकर राव, डॉक्टर के के ओझा, चांडिल कॉलेज में पदस्थापित व्याख्याता डॉक्टर विनय सिंह , वरीय प्रबंधक टाटा अर्बन सर्विसेज की गुरबारी हेंब्रम और खेल शिक्षक श्याम कुमार शर्मा को स्मृति- चिन्ह, अंगवस्त्रम और उपहार देकर सम्मानित किया ।


    कार्यक्रम का संचालन श्याम कुमार शर्मा ने किया, धन्यवाद ज्ञापन गायत्री परिवार पूर्वी सिंहभूम जिला की समन्वयक एवं पूर्व प्रधान अध्यापिका डालिया भट्टाचार्य ने किया।


    कार्यक्रम को सफल बनाने में राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संगठन के सक्रिय अधिकारी श्रीमती अनुराधा चौधरी , पीयूष अग्रवाल , सोनू मंडल , दीपा कुमारी , जसवीर कौर , गुरमीत सिंह और मीरा झा अन्य लोगों का विशेष योगदान रहा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजानें पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन की खबरें
    Next Article जानें जमशेदपुर की सुर्खियां

    Related Posts

    NEET परीक्षा पर JMM ने….शिक्षा मंत्रालय पर धिक्कार ….., वायु सेना का धन्यवा

    June 22, 2026

    रामगढ़ सीबीआई की टीम ने घूस लेते सीसीएल कर्मी को रंगे हाथ दबोच..

    June 22, 2026

    लोयाबाद हिंसा मामले में कार्रवाई के विरोध में आजसू का आक्रोश मार्च, सुदेश महतो समेत हजारों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    NEET परीक्षा पर JMM ने….शिक्षा मंत्रालय पर धिक्कार ….., वायु सेना का धन्यवा

    रामगढ़ सीबीआई की टीम ने घूस लेते सीसीएल कर्मी को रंगे हाथ दबोच..

    लोयाबाद हिंसा मामले में कार्रवाई के विरोध में आजसू का आक्रोश मार्च, सुदेश महतो समेत हजारों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे

    बागशीसा का हेमंत गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    टेम्पो चालक से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चाकू व लूट का सामान बरामद

    नागाडीह मैदान में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, लोडेड पिस्टल और कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

    मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने बैंक के चौकीदार पर किया हमला, दोनों घायल

    जमशेदपुर में 23 जून को ओलंपिक दिवस पर खिलाड़ियों का सम्मान समारोह

    लोहरदगा- लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अंतिम संस्कार को ले दो गांवों के ग्रामीणों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया।

    झारखंड में वज्रपात का कहर: खूंटी में क्रिकेट खेल रहे युवक की मौत, 11 झुलसे; कई जिलों में छह लोगों की गई जान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.