Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में छाया शोक, सड़क हादसे में दो एक्ट्रेस और एक सिंगर की मौत
    Headlines बिहार

    भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में छाया शोक, सड़क हादसे में दो एक्ट्रेस और एक सिंगर की मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 28, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में छाया शोक, सड़क हादसे में दो एक्ट्रेस और एक सिंगर की मौत

    पटना: भोजपुरी फिल्मों की पॉपुलर एक्ट्रेस आंचल तिवारी और सिमरन श्रीवास्तव का सड़क हादसे में निधन हो गया है. इस हादसे में सिंगर छोटू पांडे समेत 7 अन्य लोगों की जान गई है. यह दुर्घटना बिहार के कैमूर जिले के मोहनिया पुलिस स्टेशन अंतर्गत आने वाले देवकाली गांव के पास जीटी रोड पर घटी.

     

    बताया जा रहा है कि रविवार 25 फरवरी को यह भीषण भिड़ंत मोटर साइकिल, एसयूवी और ट्रक के बीच हुई है. हालांकि, पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान सोमवार को हो सकी. पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में यह भी बताया मृतकों में छोटू पांडे के नाम से लोकप्रिय भोजपुरी सिंगर विमलेश पांडे भी शामिल हैं.

     

     

    सड़क हादसे में दो भोजपुरी एक्ट्रेसेस की मौत

    पुलिस ने छोटू पांडे के अलावा अन्य मृतकों की पहचान भी उजागर की है. हादसे में मरने वालों में अन्य 8 लोगों की पहचान भोजपुरी एक्ट्रेस आंचल तिवारी और सिमरन श्रीवास्तव के साथ प्रकाश राम, दधिबल सिंह, अनु पांडे, शशि पांडे, सत्यप्रकाश मिश्रा और बागीश पांडे के रूप में हुई है. रिपोर्ट्स में प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से लिखा है कि दो महिलाओं समेत 8 लोगों से भरी एसयूवी ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी और फिर दोनों वाहन अनियंत्रित होकर दूसरी लेन में चले गए, जहां उनकी भिड़ंत तेज रफ़्तार से आ रहे एक ट्रक से हो गई. घटना में मोटरसाइकिल और एसयूवी में सवार सभी 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. दुर्घटना के बाद ट्रक ड्राइवर वहां से भाग गया.

     

     

    बिहार सीएम नीतीश कुमार ने जताया शोक

    दुर्घटना पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दुख जताया है और मृतकों को श्रद्धांजलि दी है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल से लिखा है, कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के एनएच 2 पर स्थित देवकली के समीप भीषण सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु दुखद. मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना है. घायलों के समुचित इलाज का निर्देश दिया है. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुश्किल में पूर्व सांसद जयाप्रदा: उत्तर प्रदेश कोर्ट ने किया भगोड़ा घोषित
    Next Article राज्यसभा चुनाव- UP की 8 सीटें भाजपा ने जीतीं, कर्नाटक में कांग्रेस को 3, हिमाचल में बीजेपी जीती

    Related Posts

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    July 18, 2026

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    July 18, 2026

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज दवा के लिए भटक रहे*

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: मरीजों को नहीं मिल रही दवा, KK फार्मा पर गंभीर आरोप

    जमशेदपुर: गोलमुरी सब्जी मार्केट में हवाई फायरिंग से दहशत, रंगदारी एंगल पर पुलिस की जांच तेज

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज परेशान

    यूसीएल के अस्पताल में दवा की किल्लत: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बावजूद मरीज बेहाल

    एनआईटी जमशेदपुर एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के मध्य ऐतिहासिक एमओयू सम्पन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.