Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राज्यसभा चुनाव- UP की 8 सीटें भाजपा ने जीतीं, कर्नाटक में कांग्रेस को 3, हिमाचल में बीजेपी जीती
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय

    राज्यसभा चुनाव- UP की 8 सीटें भाजपा ने जीतीं, कर्नाटक में कांग्रेस को 3, हिमाचल में बीजेपी जीती

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 28, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    राज्यसभा चुनाव- UP की 8 सीटें भाजपा ने जीतीं, कर्नाटक में कांग्रेस को 3, हिमाचल में बीजेपी जीती
    नई दिल्ली  : राज्यसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं. एक ओर जहां भाजपा ने अपना जलवा बरकरार रखा है, वहीं कांग्रेस और सपा को क्रॉस वोटिंग की वजह से तगड़ा झटका लगा है. हिमाचल प्रदेश में सत्तारूढ़ कांग्रेस को राज्यसभा चुनाव में उस समय करारा झटका लगा, जब उसके विधायकों की ‘क्रॉस वोटिंग’ की वजह से पार्टी उम्मीदवार को भाजपा के हाथों हार का सामना करना पड़ा. वहीं, कर्नाटक में कांग्रेस तीन सीट जीतने में सफल रही. उधर, भारतीय जनता पार्टी  ने उत्तर प्रदेश में आठ सीट पर जबकि समाजवादी पार्टी ने दो सीट पर जीत दर्ज की.

     

     

    दरअसल, ‘क्रॉस-वोटिंग’ के बीच भाजपा के उम्मीदवार हर्ष महाजन ने सत्तारूढ़ कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी को पराजित कर हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा की इकलौती सीट पर मंगलवार को जीत दर्ज की. इस परिणाम से यह स्पष्ट हो गया है कि नौ विधायकों ने भाजपा के पक्ष में मतदान किया. भाजपा ने दावा किया था कि महाजन मजबूत स्थिति में हैं क्योंकि कांग्रेस के कई विधायकों ने ‘अंतरात्मा की आवाज सुनकर वोट डालने’ की उनकी अपील पर ध्यान दिया है. अभी भाजपा के राज्य विधानसभा में 25 विधायक हैं. हिमाचल में कुल 68 विधायकों ने मतदान किया. कांग्रेस के पास 40 विधायक थे, लेकिन इनमें से छह ने क्रॉस वोटिंग की. ऐसे में कांग्रेस के पास 34 विधायक रह गए. वहीं, बीजेपी के पास निर्दलीय मिलाकर 28 विधायक थे. कांग्रेस के छह विधायकों की क्रॉस वोटिंग से बीजेपी उम्मीदवार के मतों की संख्या बढ़कर 34 हो गई. इसके बाद ड्रॉ के जरिए हर्ष की जीत हुई.

     

     

    वहीं, उत्तर प्रदेश में भी भाजपा ने सपा को झटका दिया है. उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव में भाजपा के आठ उम्मीदवारों ने परचम लहराया है. उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्रियों- ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य ने बताया कि राज्यसभा चुनाव में भाजपा के सभी आठ उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है. वहीं, राज्यसभा चुनाव में हार स्वीकार करते हुए सपा उम्मीदवार आलोक रंजन ने विजेताओं को बधाई दी. उत्तर प्रदेश में उस समय हलचल देखी गई, जहां ‘क्रॉस वोटिंग’ की चिंताओं के बीच सपा के मुख्य सचेतक मनोज पांडे ने मतदान के दौरान ही इस्तीफा दे दिया. सोमवार को यादव द्वारा बुलाई गई बैठक में आठ सपा विधायक शामिल नहीं हुए थे.

     

     

    कर्नाटक में मंगलवार को राज्यसभा चुनाव में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने तीन सीट, जबकि भाजपा ने एक सीट जीती. वहीं हिमाचल में एक सीट के लिए मतदान हुआ था और यहां भाजपा ने ही बाजी मारी. इससे पहले दिन में उत्तर प्रदेश की 10, कर्नाटक की चार और हिमाचल प्रदेश की एक सीट के लिए मतदान हुआ. शाम तक सभी के नतीजे आ गए.

     

     

    उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव-10 सीट
    भाजपा-8
    सपा-2

    कर्नाटक राज्यसभा चुनाव-4 सीट
    कांग्रेस-3
    भाजपा-1

    हिमाचल राज्यसभा चुनाव-1
    भाजपा-1
    कांग्रेस-0

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में छाया शोक, सड़क हादसे में दो एक्ट्रेस और एक सिंगर की मौत
    Next Article सुवेंदु राज घोष के फिल्म “कुसुम का ब्याह” बिष्टुपुर मॉल के सिनेमा घर में हुई स्पेशल स्क्रीनिंग

    Related Posts

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    June 3, 2026

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    June 3, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.