Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अमेरिका-ईरान जंग से शेयर मार्केट खुलते ही सेंसेक्स धड़ाम, 700 अंक से ज्याद गिरा, निफ्टी भी 250 अंक लुढ़का
    Breaking News Headlines

    अमेरिका-ईरान जंग से शेयर मार्केट खुलते ही सेंसेक्स धड़ाम, 700 अंक से ज्याद गिरा, निफ्टी भी 250 अंक लुढ़का

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. बुधवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत बेहद कमजोर रही. कारोबार खुलते ही शेयर बाजार में भारी बिकवाली देखने को मिली. बीएसई का सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा टूट गया, जबकि एनएसई का निफ्टी भी 250 अंक से अधिक गिर गया. ताजा गिरावट के पीछे अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ा तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी को बड़ी वजह माना जा रहा है.

    सेंसेक्स पिछले बंद स्तर 76,944 के मुकाबले 76,471 पर खुला और शुरुआती कारोबार में 76,135 तक फिसल गया. वहीं निफ्टी 24,055 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 23,858 पर खुला और 23,786 तक नीचे आ गया. बाजार में चौतरफा बिकवाली का दबाव नजर आया.

    इन शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट

    बाजार में गिरावट के बीच कई शेयरों पर दबाव देखने को मिला. लार्जकैप में IndiGo और Eternal कमजोर रहे. मिडकैप में GVT&D, Godrej Properties, MFSL, TI India और Voltas में गिरावट दर्ज की गई. वहीं स्मॉलकैप में KFIN Tech, Brigade और Chola Holdings भी लाल निशान में कारोबार करते नजर आए.

    ट्रंप के बयान से बढ़ी चिंता

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिकी नियंत्रण के दावे और ईरान पर जारी सैन्य कार्रवाई से बाजार की चिंता बढ़ी है. होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के अहम तेल मार्गों में शामिल है. यहां किसी भी तरह की रुकावट से कच्चे तेल की सप्लाई प्रभावित होने की आशंका रहती है.

    क्रूड आयल में तेजी का बाजार पर असर

    तनाव बढऩे के साथ कच्चा तेल भी महंगा हुआ. बुधवार को ब्रेंट क्रूड करीब 95 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गया. तेल की कीमतों में तेजी से भारत जैसे बड़े तेल आयातक देश पर आयात बिल और महंगाई का दबाव बढऩे की चिंता रहती है. इसका असर निवेशकों के सेंटीमेंट पर भी पड़ा. एशियाई बाजारों में भी कमजोरी रही. जापान का निक्केई करीब 2.9 फीसदी और दक्षिण कोरिया का कोस्पी करीब 4 फीसदी तक फिसला. इससे साफ है कि अमेरिका-ईरान तनाव का असर सिर्फ भारतीय बाजार तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्लोबल मार्केट में भी इसका दबाव दिखाई दे रहा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleश्रीमद्भगवद्गीता: समरक्षेत्र में जन्मा जीवन-दर्शन और आधुनिक प्रासंगिकता
    Next Article बॉम्बे HC का बड़ा आदेश, दिशा सालियन की मौत मामले में CBI, करेगी जांच, सुशांत सिंह राजपूत से भी जुड़ा है मामला

    Related Posts

    राजस्थान: 400 छात्रों ने किया स्कूल का बहिष्कार, कहा- शिक्षक नहीं तो पढ़ाई नहीं, इंग्लिश टीचर की मांग पर अड़े

    September 2, 2026

    NCERT की विवादित किताब पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, अध्याय हटने के बाद न्यायपालिका में भ्रष्टाचार वाला मामला बंद

    September 2, 2026

    क्राइम पेट्रोल के लिए अजय देवगन को 90 करोड़, फिर भी टीवी के सबसे महंगे होस्ट नहीं, सलमान खान टॉप पर

    September 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजस्थान: 400 छात्रों ने किया स्कूल का बहिष्कार, कहा- शिक्षक नहीं तो पढ़ाई नहीं, इंग्लिश टीचर की मांग पर अड़े

    NCERT की विवादित किताब पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, अध्याय हटने के बाद न्यायपालिका में भ्रष्टाचार वाला मामला बंद

    क्राइम पेट्रोल के लिए अजय देवगन को 90 करोड़, फिर भी टीवी के सबसे महंगे होस्ट नहीं, सलमान खान टॉप पर

    वैभव सूर्यवंशी के बल्ले का तूफान ईस्ट जोन फाइनल में चार विकेट से जीता रोमांचक मुकाबला, शमी ने भी दिखाया दम

    यमुना नदी में सेना की मोटर बोट पलटी, कुछ जवानों के लापता होने की आशंका;,रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

    बॉम्बे HC का बड़ा आदेश, दिशा सालियन की मौत मामले में CBI, करेगी जांच, सुशांत सिंह राजपूत से भी जुड़ा है मामला

    अमेरिका-ईरान जंग से शेयर मार्केट खुलते ही सेंसेक्स धड़ाम, 700 अंक से ज्याद गिरा, निफ्टी भी 250 अंक लुढ़का

    श्रीमद्भगवद्गीता: समरक्षेत्र में जन्मा जीवन-दर्शन और आधुनिक प्रासंगिकता

    फ्रेम से मोदी को हटाया, भारत का कद कैसे घटाओगे?

    तेघड़ा, बरौनी और गढ़हरा: जन्माष्टमी के सौ वर्ष की अनकही लोकगाथा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.