Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास द्वारा संगोष्ठी का आयोजन
    Breaking News Headlines झारखंड राष्ट्रीय शिक्षा साहित्य

    शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास द्वारा संगोष्ठी का आयोजन

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 22, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास द्वारा संगोष्ठी का आयोजन
    आज शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के द्वारा तुलसी भवन बिष्टुपुर में नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन में शिक्षकों विद्यार्थियों एवमं अविभावकों की भूमिका पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम के तहत पहले सत्र में कुल 6 सरकारी विद्यालयों के शिक्षक शिक्षिकाओं ने पीपीटी के माध्यम से अपनी कक्षा में प्रयोग किए गए नवाचार के बारे में बताया। सिंपल शर्मा, अंजू कुमारी, मनोज कुमार सिंह ,अरविंद तिवारी एवं किशोर प्रसाद ने अपने विचारों को साझा किया।औपचारिक शुभारंभ अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया ।अतिथियों में सुरेश गुप्ता,न्यासी एवमं अखिल भारतीय कोषाध्यक्ष,शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, प्रोफेसर करुणेश कुमार शुक्ल, निदेशक एन आई टी जमशेदपुर, अमरकांत झा जी, प्रदेश संयोजक ,डॉ रंजीत प्रसाद असोसिएट प्रोफेसर एन आई टी जमशेदपुर, डॉ कविता परमार, विभाग संयोजक, शिव प्रकाश शर्मा महानगर संयोजक उपस्थित रहें। मुख्य वक्ता सुरेश गुप्ता जी ने कहा कि शिक्षा इस राष्ट्र की सभ्यता और संस्कृति के अनुरूप होनी चाहिए ।नई शिक्षा नीति में भारतीय सोच और दृष्टिकोण को स्थान दिया गया है इसलिए इस शिक्षा नीति को लागू किया जाना चाहिए।
    मुख्य वक्ता प्रोफेसर करुणेश कुमार शुक्ला जी ने कहा कि
    मातृभाषा में सीखना और सिखाना ज्यादा सहज है जिस पर नई शिक्षा नीति में बल दिया गया है। जीवन में अच्छे शिक्षकों का हमेशा महत्व है। शिक्षकों को रचनात्मक और सृजनात्मक सोच रखनी चाहिए। अतिथियों के द्वारा सभी शिक्षकों को सम्मानित किया गया,श्रीमन क्लास में NEP 2020 पर आयोजित प्रतियोगिता के विजेता और प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया गया।प्रथम सत्र का संचालन शिक्षक प्रशिक्षण विभाग की प्रमुख डॉ अनिता शर्मा एवमं द्वितीय सत्र का संचालन भारतीय भाषा विभाग प्रमुख डॉ कल्याणी कबीर ने किया।स्वागत भाषण डॉ कविता परमार, धन्यवाद ज्ञापन महानगर संयोजक शिवप्रकाश शर्माजी ने किया।इस कार्यक्रम में शहर के करीब 50 संस्थाओं विश्वविद्यालय,महाविद्यालय, आइ टी आइ, विद्यालय)की सहभागिता रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में इंडिकॉन इंडस्ट्री, रेनटेक आई टी आई,श्रीनाथ यूनिवर्सिटी,ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।संगोष्ठी में500 लोगो की उपस्थिति रही।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला समाज कल्याण विभाग की समीक्षात्मक बैठक, सभी प्रखंडों के वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
    Next Article जानें जमशेदपुर की सुर्खियां

    Related Posts

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    June 8, 2026

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    June 8, 2026

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.