Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एडीएम लॉ एंड ऑर्डर की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक, संस्थागत प्रसव, परिवार नियोजन, प्रतिदिन का ओपीडी एवं आईपीडी की समीक्षा तथा कुपोषण उपचार, आयुष्मान भारत आदि की समीक्षा की गई, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    एडीएम लॉ एंड ऑर्डर की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक, संस्थागत प्रसव, परिवार नियोजन, प्रतिदिन का ओपीडी एवं आईपीडी की समीक्षा तथा कुपोषण उपचार, आयुष्मान भारत आदि की समीक्षा की गई, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    News DeskBy News DeskDecember 22, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    एडीएम लॉ एंड ऑर्डर की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक, संस्थागत प्रसव, परिवार नियोजन, प्रतिदिन का ओपीडी एवं आईपीडी की समीक्षा तथा कुपोषण उपचार, आयुष्मान भारत आदि की समीक्षा की गई, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    सीएचसी से रेफरल के मामलों में कमी देखी गई, सदर एवं प्रखंड के सरकारी अस्पतालों में आने वाले 29102 मरीज में से सिर्फ 170 मरीज एमजीएम हुए रेफर

    आयुष्मान भारत योजना से ज्यादा से ज्यादा मरीजों को आच्छादित करें: नन्दकिशोर लाल, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर

    समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री नन्दकिशोर लाल की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित हुई, निदेशक डीआरडीए श्री सौरभ सिन्हा, सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ मृत्युंजय धावड़िया तथा सभी एमओआईसी व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे । बैठक में नवंबर माह में कितने मरीज सरकारी अस्पतालों में आए, कितने एमजीएम रेफर हुए इसकी समीक्षा की गई।

    [su_youtube url=”https://youtu.be/omqZDHAaS6M”]

    साथ ही परिवार नियोजन, संस्थागत प्रसव, प्रसव पूर्व जांच, प्रतिदिन का ओपीडी एवं आईपीडी की समीक्षा तथा कुपोषण उपचार, आयुष्मान भारत की समीक्षा की गई । सिविल सर्जन ने जानकारी दी कि नवंबर माह में सदर अस्पताल तथा सभी प्रखंडों के सीएचसी के ओपीडी/आईपीडी में कुल 29102 मरीज आए जिनमें सिर्फ 170 मरीज ही एमजीएम रेफर किए गए ।

     

    एडीएम लॉ एंड ऑर्डर ने कहा कि रेफरल के मामलों में कमी आने से एमजीएम का भार कम होगा, तथा एमजीएम आने वाले गंभीर मरीजों को बेहतर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने में सहूलियत होगी। उन्होने कहा कि प्रखंडों में स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ रखने से लोगों को अनावश्यक छोटी समस्याओं के लिए शहर के निजी अस्पताल व एमजीएम तथा सदर अस्पताल नहीं आना पड़ेगा । पुरूष नसबंदी पखवाड़ा के दौरान उपलब्धि संतोषजनक नहीं पाई गई ।

     

    सही समय पर लाभार्थी को प्रोत्साहन राशि के भुगतान का निर्देश दिया गया । संस्थागत प्रसव में मुसाबनी, पोटका, पटमदा व बहरागोड़ा में 80 फीसदी से कम उपलब्धि रही इसे शत प्रतिशत करने का निर्देश दिया गया। सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करते हुए निरंतर लोगों के बीच संस्थागत प्रसव के प्रति जागरूकता लाने तथा प्रसव पूर्व जांच को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। जिले के कुल 5 कुपोषण उपचार केन्द्रों में नवंबर माह में 81 कुपोषित बच्चों को भर्ती किया गया जिनमें 51 को सफलतापूर्वक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। मलेरिया, टीबी उन्मूलन आदि की भी समीक्षा कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए।

    सभी एमओआईसी, डीपीएम, डीपीसी, डीडीएम, डब्लूएचओ के प्रतिनिधि सहित सभी सम्बन्धित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे ।

    *==============================*

    *# Team PRD EastSinghbhum, Jamshedpur*

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपीएम की सलाह अधिक अलर्ट रहने की आवश्यकता कांग्रेस ने उठाए सवाल
    Next Article राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Related Posts

    रामगढ़ भुरकुंडा कोलियरी के सीसीएल कॉलोनी जवाहर नगर में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग।।

    June 24, 2026

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रामगढ़ भुरकुंडा कोलियरी के सीसीएल कॉलोनी जवाहर नगर में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग।।

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.