Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सूर्य मंदिर समिति के नवमनोनीत पदाधिकारियों की प्रथम परिचयात्मक बैठक हुई सम्पन्न, आगामी आयोजनों की सफलता एवं मंदिर के सौंदर्यीकरण पर हुई चर्चा
    Headlines जमशेदपुर झारखंड धर्म राजनीति

    सूर्य मंदिर समिति के नवमनोनीत पदाधिकारियों की प्रथम परिचयात्मक बैठक हुई सम्पन्न, आगामी आयोजनों की सफलता एवं मंदिर के सौंदर्यीकरण पर हुई चर्चा

    News DeskBy News DeskNovember 19, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सूर्य मंदिर समिति के नवमनोनीत पदाधिकारियों की प्रथम परिचयात्मक बैठक हुई सम्पन्न, आगामी आयोजनों की सफलता एवं मंदिर के सौंदर्यीकरण पर हुई चर्चा

    जमशेदपुर। जमशेदपुर स्थित सूर्य मंदिर समिति के पदाधिकारियों की प्रथम परिचयात्मक बैठक शनिवार को सूर्य मंदिर परिसर में अध्यक्ष भुपेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। उपरोक्त बैठक में नवमनोनीत पदाधिकारियों ने एक-दूसरे के बीच संक्षिप्त परिचय व अनुभव का आदान प्रदान प्राप्त किया।

     

    बैठक की अध्यक्षता कर रहे अध्यक्ष भुपेन्द्र सिंह ने परिचय प्राप्त पर आगामी आयोजनों पर चर्चा करते हुए सभी को शुभकामनाएं व्यक्त की। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से सुझाव प्राप्त कर मंदिर समिति के प्रति दायित्व और निष्ठा के विषय में विस्तृत जानकारियां दी। भुपेन्द्र सिंह ने कहा कि सूर्य मंदिर जमशेदपुर ही नही अपितु पूरे प्रदेश में अपनी विशिष्ट पहचान रखती है।

     

    मंदिर की भव्यता, साज-सज्जा एवं आस्था श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहते हैं। उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर में सुरक्षा की दृष्टिकोण से कई नए सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इसके साथ ही, पार्क के सौंदर्यीकरण की दिशा में कार्य प्रारंभ किये गए हैं। भुपेन्द्र सिंह ने कहा कि

     

    सूर्य मंदिर समिति को जमशेदपुर के आस्थावान श्रद्धालुओं का सहयोग निरन्तर प्राप्त हुआ है। इस दौरान मंदिर में नियमित रूप से सामुहिक आरती करने का निर्णय लिया गया। वहीं, अध्यक्ष भुपेन्द्र सिंह ने सभी पदाधिकारियों को भगवा अंगवस्त्र भेँटकर शुभकामनाएं व्यक्त की।

    बैठक में मंदिर प्रभारी लक्ष्मीकांत सिंह, उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा, संतोष यादव, शैलेश गुप्ता, शशिकांत सिंह, महामंत्री अखिलेश चौधरी, मंत्री रूबी झा, कृष्ण मोहन सिंह, बंटी अग्रवाल, कंचन दत्ता, कोषाध्यक्ष अधेन्दू बनर्जी, मीडिया प्रभारी: प्रेम झा एवं सह मीडिया प्रभारी प्रमोद मिश्रा मौजूद थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयह उन शिक्षकों में से है जिनका आज भी गांव के लोग बड़े आदर से लेते हैं नाम
    Next Article तिलक पुस्तकालय में इंदिरा गांधी की जयंती मनाई गई

    Related Posts

    मनीफिट के 75वें कीर्तन दीवान में बही आस्था और भक्ति की बयार, दो दिवसीय समागम में उमड़ी संगत

    December 14, 2025

    शहीदी समागम: बाबा जीवन सिंह एवं चार साहिबजादों की शहादत को समर्पित विशेष दीवान 21 दिसंबर को

    December 14, 2025

    नितिन नबीन बने BJP राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, अमरप्रीत सिंह काले ने दी बधाई

    December 14, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मनीफिट के 75वें कीर्तन दीवान में बही आस्था और भक्ति की बयार, दो दिवसीय समागम में उमड़ी संगत

    शहीदी समागम: बाबा जीवन सिंह एवं चार साहिबजादों की शहादत को समर्पित विशेष दीवान 21 दिसंबर को

    नितिन नबीन बने BJP राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, अमरप्रीत सिंह काले ने दी बधाई

    सामाजिक संस्था लोक समर्पण के रक्तदान शिविर में उमड़े रक्तदाता

    दिल से दी गई दुआओं का कोई मूल्य नहीं : अमरप्रीत सिंह काले

    तुलसी भवन में “काव्य कलश” सह सुप्रसिद्ध व्याकरणाचार्य आचार्य किशोरीदास वाजपेयी की जयंती समारोह का आयोजन

    पर्यावरण पर एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित: चुनौतियों और समाधान पर चर्चा

    बजरंग दल ने जमशेदपुर में शौर्य सभा व संचलन का किया आयोजन

    झारखंड के गढ़वा जिले से नवजात शिशु खरीद बिक्री का मामला हुआ उजागर, पिता ही बन बैठे विक्रेता।

    हरित सोचें , हरित अपनायें: कुमार अमलेंदु कुमार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.