Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हिंदुस्तान में रहकर हिंदुस्तान जिंदाबाद कहना गुनाह हो गया; सिख युवक की हत्या पर भगवान सिंह की तीखी प्रतिक्रिया
    Breaking News अपराध जमशेदपुर झारखंड

    हिंदुस्तान में रहकर हिंदुस्तान जिंदाबाद कहना गुनाह हो गया; सिख युवक की हत्या पर भगवान सिंह की तीखी प्रतिक्रिया

    News DeskBy News DeskSeptember 19, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हिंदुस्तान में रहकर हिंदुस्तान जिंदाबाद कहना गुनाह हो गया; सिख युवक की हत्या पर भगवान सिंह की तीखी प्रतिक्रिया

     

    पुलिस-प्रशासन और सरकार की शिथिलता पर सिखों ने गहरा रोष जताया

     

    छत्तीसगढ़ राज्य में भिलाई के खुर्सीपार में एक 30 वर्षीय सिख युवक मलकीत सिंह उर्फ़ वीरू की निर्ममता से पीट-पीट कर हत्या किये जाने पर सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह ने रोषपूर्ण तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि अब इंडियन के लिए हिंदुस्तान में रहकर हिंदुस्तान जिंदाबाद कहना बड़ा गुनाह हो गया।

     

    मंगलवार को बयान जारी करते हुए भगवान सिंह ने कहा की सीजीपीसी इस दुःखद घटना की भर्त्सना करती है और सरकार से मांग करती है कि पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और इस हत्याकांड के दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दे। उन्होंने छत्तीसगढ़ पुलिस-प्रशासन और सरकार की कार्यशैली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि प्रशासनिक अधिकारीयों की शिथिलता के कारण जमशेदपुर के सिखों में गहरा रोष है।

     

    गौरतलब है कि दरअसल खुर्सीपार गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान कुलवंत सिंह का बेटा मलकीत सिंह उर्फ़ वीरू अपने दोस्त के साथ गदर 2 फिल्म देख रहा था बताया जा रहा है कि फिल्म देखते समय वीरू उत्साहित होकर हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने लगा। ये सुनकर आरोपितों ने उसकी बेतहाशा पिटाई कर दी। रात में ही उसे रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल रेफर किया गया था जहां उसकी मौत हो गई। सभी आरोपित खुर्सीपार के निवासी हैं और एक समुदाय विशेष के बताये जा रहे हैं

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनई संसद में दाखिल हुए पीएम मोदी और सांसद
    Next Article सार्वजनिक दूर्गा पूजा कमेटी फूड प्लाजा, सिदगोड़ा में शारदीय नवरात्र पूजनोत्सव हेतु भूमि पूजन संपन्न

    Related Posts

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    November 13, 2026

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    November 13, 2026

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.