एस.डी.एस.एम. स्कूल फॉर एक्सीलेंस में गरिमामय ढंग से मना 77वाँ गणतंत्र दिवस
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर।एस.डी.एस.एम. स्कूल फॉर एक्सीलेंस में 77वाँ गणतंत्र दिवस समारोह देशभक्ति एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मौसमी दास द्वारा ध्वजारोहण से हुई। राष्ट्रगान के साथ सभी उपस्थितजनों ने तिरंगे को सलामी दी।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, समूह नृत्य एवं भाषण प्रस्तुत कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान और भारतीय संविधान के महत्व को प्रभावशाली ढंग से उजागर किया।
प्रधानाचार्या ने अपने संबोधन में गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 26 जनवरी 1950 को भारत में संविधान लागू हुआ, जिसे बनाने में लगभग 2 वर्ष 11 माह लगे। उन्होंने कहा कि संविधान हमें अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी बोध कराता है। उन्होंने विद्यार्थियों को देश का भविष्य बताते हुए ईमानदारी, अनुशासन, जिम्मेदारी और राष्ट्रप्रेम के मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी तथा मानवता, सहानुभूति और आपसी समझ पर विशेष बल दिया।
समारोह में विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी एवं अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र के प्रति समर्पण और सकारात्मक संकल्प के साथ किया गया।

