Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अनुमंडल पदाधिकारी के अध्यक्षता में पंचायत चुनाव की तैयारी को लेकर बैठक
    Breaking News बिहार

    अनुमंडल पदाधिकारी के अध्यक्षता में पंचायत चुनाव की तैयारी को लेकर बैठक

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 22, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अनुमंडल पदाधिकारी के अध्यक्षता में पंचायत चुनाव की तैयारी को लेकर बैठक

    चन्दन शर्मा
    बलिया (बेगूसराय) बलिया अनुमंडल कार्यालय कक्ष में गुरुवार को अनुमंडल पदाधिकारी डॉ उत्तम कुमार की अध्यक्षता में पंचायत चुनाव की तैयारी को लेकर प्रथम बैठक आयोजित की गई ।
    उक्त बैठक में अनुमंडल क्षेत्र के तीनों प्रखंड विकास पदाधिकारी को बुलाया गया था ।परंतु बिना किसी सूचना के साहेबपुर कमाल प्रखंड के नए प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार रंजन के अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण पूछा गया है । वहीं बैठक में एसडीओ उत्तम कुमार ने बताया कि पेट्रोलिंग कम संग्रहण दल का गठन किया जाएगा। मतदान के दिन सुरक्षित ईवीएम को रखे जाने वाले कलेक्टर को चिन्हित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मतदान 4 पद के लिए ईवीएम से तथा 2 पद के लिए बैलेट पेपर से होगा। वह 2 पद पंच और सरपंच का है । उन्होंने बताया कि मतदान केंद्र एवं भवन की वस्तु स्थिति की समीक्षा की जाएगी। प्रखंडों को प्राप्त होने वाले ईवीएम एवं उसकी अंतरिम रखरखाव के स्थल का चयन किया जाना है। स्ट्रांग रूम मतदान हॉल इत्यादि से संबंधित भी समीक्षा उक्त बैठक में की गई। उन्होंने कहा कि अनुमंडल के तीनों प्रखंड विकास पदाधिकारी नए पदाधिकारी हैं। इसलिए तीनों पदाधिकारी को यह निर्देश दिया गया है कि अपने अपने प्रखंडों में सभी मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर भौतिक सत्यापन कर इसकी सूची तैयार कर संबंधित थाना को भी उपलब्ध कराया जाए ।वही संवेदनशील मतदान केंद्रों की भी सूची बनाई जाए ।
    अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि बलिया के नए प्रखंड विकास सुधीर कुमार एवं डंडारी प्रखंड के नए प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोरंजन प्रसाद के मीटिंग में उपस्थित रहने के कारण मतदाता सूची में नाम जोड़ने हटाने एवं संशोधन करने के लिए प्रपत्र 6, 7, एवं 8 के निष्पादन करने की समीक्षा आज की बैठक में की गई है ।जबकि साहेबपुर कमाल के प्रखंड विकास पदाधिकारी के अनुपस्थित रहने के कारण उक्त समीक्षा नहीं हो सकी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगुप्त सूचना के आधर पर बलिया पुलिस ने किया 38 कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद
    Next Article जल्द ही होंगे सड़क निर्माण कार्य शुरू : मनीष झा

    Related Posts

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    August 9, 2026

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    वाढवण बंदरगाह: 76,200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की समुद्री तस्वीर

    Film Expo India 2026: दिल्ली में सजेगा फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा मंच, विंदू दारा सिंह ने CM रेखा गुप्ता को दिया न्योता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.