Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राशन कार्ड के लिए दिसंबर-2019 की जनसंख्या आधार बने : सरयू
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    राशन कार्ड के लिए दिसंबर-2019 की जनसंख्या आधार बने : सरयू

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 23, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रांची : खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय ने विभागीय सचिव अमिताभ कौशल को नये राशन कार्ड जारी करने के संबंध में पत्र लिखा है. उन्होंने लिखा है कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के प्रावधानों के मुताबिक झारखंड में अधिकतम 2,64,43,330 लोगों को राशन दिया जा सकता है. यह सीमा 2011 की जनसंख्या के आधार पर निर्धारित है.
    वर्ष 2001 से 2011 के बीच के दशक में जनसंख्या वृद्धि दर 22.42 प्रतिशत थी. इसमें अब कमी आयी है. भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के लिए 1.64 प्रतिशत वार्षिक वृद्धि के आधार पर जनसंख्या का आकलन किया जा रहा है. इस हिसाब से वर्तमान दशक में जनसंख्या वृद्धि की दर 16.40 प्रतिशत के आसपास है.इस वृद्धि दर के परिप्रेक्ष्य में दिसंबर 2019 तक राज्य की जनसंख्या बढ़कर 3,78,57,182 हो जायेगी. प्रति परिवार पांच व्यक्ति का आधार मानें, तो वर्ष 2011 के मुकाबले राज्य में 9,73,810 परिवार बढ़े हैं. इसके आधार पर राशन कार्ड की संख्या में वृद्धि करना उचित होगा. अभी राज्य के विभिन्न जिलों को मिलाकर कुल 7,94,844 राशन कार्ड के आवेदन लंबित हैं.यदि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के मानक के अनुसार वर्तमान जनसंख्या को राशन देने तथा इसके अनुसार राशन कार्ड बनाने की व्यवस्था हो, तो सभी योग्य लाभुकों को राशन कार्ड मुहैया कराया जा सकता है. इस आधार पर भारत सरकार से यह आग्रह करना ठीक होगा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के प्रावधानों के अनुरूप 31 दिसंबर 2019 की जनसंख्या को राशन कार्ड बनाने का आधार निर्धारित किया जाये व इसी अनुसार अनुदानित दर पर मिलने वाले चावल व गेहूं की मात्रा (कोटा) में वृद्धि करने का प्रस्ताव भी भारत सरकार को भेजा जाये.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआदिवासियों व मूलवासियों को उजाड़ने पर आमादा: हेमंत सोरेन
    Next Article परिवार की पालकी ढोनेवाले हमारी चिंता नहीं करें : भाजपा

    Related Posts

    यूसीआईएल तुरामडीह में कथित अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच की मांग तेज

    September 23, 2026

    आईआईटी बॉम्बे के छात्र आत्महत्या से जुड़े सवाल

    September 23, 2026

    हाथों की भाषा: भारतीय सांकेतिक भाषा के माध्यम से एक अधिक समावेशी दुनिया का निर्माण

    September 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    यूसीआईएल तुरामडीह में कथित अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच की मांग तेज

    आईआईटी बॉम्बे के छात्र आत्महत्या से जुड़े सवाल

    हाथों की भाषा: भारतीय सांकेतिक भाषा के माध्यम से एक अधिक समावेशी दुनिया का निर्माण

    सिर्फ बड़ा कारोबार नहीं, मजबूत संस्थान और मजबूत समाज भी जरूरी

    राज्य सरकार ने केंद्र को भेजे जरूरी दस्तावेज, वन-पर्यावरण मंजूरी की प्रक्रिया आगे बढ़ने की उम्मीद

    मनीफिट में टाटा कंपनी की बुलडोजर कार्रवाई का विरोध, सड़क जाम कर बैठे दुकानदार

    सिदगोड़ा में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, टाटा स्टील कर्मी के क्वार्टर से लाखों के जेवरात और नकदी गायब

    एक लड्डू एक माला गणपति को समर्पण अभियान की संयोजिका बनी रानी श्रीवास्तव – हिंदूपीठ

    कदमा बाजार में किराया वृद्धि के खिलाफ जागरूकता अभियान

    9 अक्टूबर तक आदित्यपुर से चलेंगी चार MEMU ट्रेनें, यात्रियों को राहत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.