Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शहरी पेयजल परियोजनाओं के परिचालन एवं देखरेख की ज़िम्मेदारी अब राज्य सरकार अपने हाथ में लेगी : सरयू राय
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    शहरी पेयजल परियोजनाओं के परिचालन एवं देखरेख की ज़िम्मेदारी अब राज्य सरकार अपने हाथ में लेगी : सरयू राय

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 9, 2021No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नवगठित राजनीतिक पार्टी भारतीय जनतंत्र मोर्चा के एकदिवसीय कार्यसमिति का पहला बैठक संपन्न

    शहरी पेयजल परियोजनाओं के परिचालन एवं
    देखरेख की ज़िम्मेदारी अब राज्य सरकार अपने हाथ में लेगी और इसकी सतत निगरानी करेगी. नगर विकास विभाग ने इस दिशा में कार्य आरम्भ कर दिया है. सरकार पेयजल परियोजनाओं के परिचालन एवं देखरेख करने के लिये आउटसोर्सिंग पर संवेदक नियुक्त करने की नीति में बदलाव करेगी ताकि नागरिकों को संतुष्टि मिल सके और वाजिब शुल्क देने वालों को शुद्ध पेयजल मिल सके. साथ ही उपभोक्ताओं के घरों का होल्डिंग नम्बर नहीं होना पेयजल का कनेक्शन लेने में बाधा नहीं बनेगा. यह जानकारी नगर विकास विभाग के सचिव श्री विनय कुमार चौबे ने आज जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय को दी.

    श्री राय ने आज श्री चौबे के समक्ष जमशेदपुर पूर्वी की मोहरदा पेयजल परियोजना और जमशेदपुर पश्चिमी की मानगो पेयजल परियोजना के लचर परिचालन और इनसे उपभोक्ताओं को गुणवत्ता युक्त पेयजल की आपूर्ति नहीं होने की समस्या रखा और कहा कि निश्चित समय पर पेयजल लोगों के घरों तक नहीं पहुँच रहा है. पेयजल परियोजनाओं की संरचनात्मक खड़ा करने में करोड़ों रूपये खर्च हो जा रहे हैं. परंतु लोगों को समय पर पर्याप्त शुद्ध पेयजल नहीं मिल रहा है, जो इन परियोजनाओं का मुख्य उद्देश्य है.

    जमशेदपुर पूर्वी के विधायक ने नगर विकास विभाग के सचिव को बताया कि नगर विकास विभाग द्वारा जनवरी 2021 में परिचालित नई नीति की कंडिका-8 में अंकित प्रावधान की आड़ लेकर जुस्को ने जल संयोजन करने के लिये आवेदकों से घरों का होल्डिंग्स नम्बर माँगना शुरू कर दिया है. सर्वविदित है कि जो बस्तियाँ 2005 में टाटा लीज़ से अलग की गईं उन्हें सरकार ने होल्डिंग नम्बर आजतक नहीं दिया है. फिर उन्हीं बस्तियों में पानी का कनेक्शन देने के लिये होल्डिंग को अनिवार्य बनाने का क्या तुक है ? सरकार या तो टाटा लीज़ से अलग हुई बस्तियों एवं वर्षों से सरकारी ज़मीन पर बसी बस्तियों के घरों को होल्डिंग नम्बर दें या उन्हें होल्डिग नम्बर के बिना पेयजल का कनेक्शन दे. विभागीय सचिव ने आश्वस्त किया कि होल्डिंग नम्बर के बिना भी पेयजल कनेक्शन देने की व्यवस्था होगी. इस बारे में जेएनएसी ने भी सरकार के पत्र लिखा है.

    नवगठित राजनीतिक पार्टी भारतीय जनतंत्र मोर्चा के एकदिवसीय कार्यसमिति का पहला बैठक संपन्न

    नवगठित राजनीतिक पार्टी भारतीय जनतंत्र मोर्चा के एकदिवसीय कार्यसमिति का पहला बैठक आज दिनांक 9 जुलाई, 2021 को ए.जी. मोड़, डोरण्डा में किया गया। उक्त बैठक में मोर्चा के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी एवं सात जिला के नवनियुक्त जिलाध्यक्षों ने भाग लिया। इस कार्यसमिति का उद्घाटन श्री सरयू राय एवं भारतीय जनतंत्र मोर्चा के अध्यक्ष, श्री धर्मेंन्द्र तिवारी ने संयुक्त रूप से किया।

    इस अवसर पर जमशेदपुर पूर्वी के विधायक श्री सरयू राय ने कहा कि यह भाजमो की पहली विधिवत बैठक है। इस बैठक में लगभग सभी पार्टी पदाधिकारी उपस्थित हुए है। उन्होंने बताया कि भारतीय जनतंत्र मोर्चा, आम आदमी के समस्याओं को सुलझाने के लिए बनाया गया एक समूह है, जिसमें जनहित से संबंधित मुद्दों के समाधान हेतु मोर्चा के सभी पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता को अपने स्तर से प्रयास करना होगा। राज्य के 24 जिलों में से मात्र 7 जिला में जिलाध्यक्षों की घोषणा हुई है। इसका कारण है कि पहले हम संबंधित जिले के बुद्धिजीवियों, सम्मानित व्यक्तियों की राय एवं उनके सलाह-मशविरा से ही जिलाध्यक्षों की नियुक्ति करते है। एक बात सबको ध्यान में रखना चाहिए कि हमें क्ंवानटिटी के बजाय क्वालिटी पर ध्यान देना होगा। जनता इस बात पर ध्यान नहीं देती कि आपके पास कितने व्यक्ति है, बल्कि इस पर अपना समर्थन देती है कि आपकी छवि कैसी है। यदि आपकी छवि सही होगी तभी आमजन आपके साथ आगे आएंगे।

    श्री राय ने कहा कि राज्य के सभी जिलों के अलग-अलग मुद्दे है। शहरी क्षेत्रों के अलग मुद्दे है, ग्रामीण क्षेत्रों के अलग मुद्दे है, आदिवासी क्षेत्रों के अलग मुद्दे है। यदि हम शासन-प्रशासन के समक्ष सही एवं जनहित के मुद्दे उठायेंगे तो शासन-प्रशासन भी आपकी मदद करेगी। वृद्धापेंशन, खेतीबाड़ी के समस्याओं, रोजगार की समस्या एवं अन्य सामाजिक मुद्दों के हल के लिए हमें संबंधित विभागीय पदाधिकारी से बात करनी चाहिए। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अपने जिला में संगठन का विस्तार करे। जिस जिले में संगठन नहीं बनाया गया है, वहां संगठन बनाने का काम पार्टी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष करें। राज्य के कई जिलों में नगर पालिका, नगर परिषद का चुनाव होना है, शहरी निकायों में वार्ड पार्षद का भी चुनाव होना है। हमें अभी से ही जनता से सम्पर्क स्थापित कर उनकी समस्या को जानने-समझने के बाद उनका समाधान करना होगा। तभी हमारा संगठन मजबूत होगा।

    इस अवसर पर भाजुमो के अध्यक्ष, श्री धर्मेंन्द्र तिवारी ने पार्टी पदाधिकारियों से कहा कि आपके विचार, आपकी सोच ही हमारे लिए ऊर्जा है। यही उर्जा लेकर ही हम अपने क्षेत्रों में जनसमस्याओं से संबंधित मुद्दों पर काम करेंगे। यदि हम आदरणीय श्री सरयू राय जी के सिद्धान्तों को आदर्श मानकर कार्य करेंगे तो हमें निश्चित सफलता मिलेगी। श्री तिवारी ने बताया कि राँची, धनबाद, बोकारो, जमशेदपुर, चाईबासा, गिरिडीह एवं सरायकेला-खरसांवा में जिलाध्यक्षों की घोषणा हो चुकी है। उनसे आग्रह है कि उन्होंने यदि अपने यहां संगठन का विस्तार नहीं किया है तो वे जल्द से जल्द संगठन का विस्तार कर पार्टी मुख्यालय को सूचित करें। सर्व सहमति से श्री तिवारी ने श्री सरयू राय को पार्टी का संघरक्षक बनाने का प्रस्ताव रखा जिसे सभी पदाधिकारियों ने पारित कर सरयू राय को पार्टी का संघरक्षक बनाया गया.

    भारतीय जनतंत्र मोर्चा के आई टी और सोशल मीडिया सेल के अध्यक्ष अमिया विक्रमा की अगुवाई में पार्टी की वेबसाइट www.bjmindia.org और सोशल मीडिया – फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम हैंडल bjm4ind और पार्टी के ध्वज का उद्घाटन श्री सरयू राय, और श्री धर्मेंद्र तिवारी द्वारा किया गया. श्री विक्रामा ने इस साल के अंत तक 50,000 सदस्य को पार्टी से जोड़ने कि बात कही.

    उक्त कार्यसमिति में सातों जिलों के जिलाध्यक्षों ने अपनी बात रखी एवं अपने सुझावों, विचारांे को कार्यसमिति के सदस्यों के बीच साझा किया। बैठक का संचालन भाजुमो के महासचिव, श्री आशीष शीतल जी ने किया, विषय प्रवेश कार्यलय प्रभारी डा. ओ.पी. पाण्डेय ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन पार्टी महासचिव श्री निरंजन कुमार सिंह ने किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराज्य में जेएमएम के साथ कांग्रेसका मजबूत गठबंधन है और आने वाले वर्षों में इस राज्य में विकास की गंगा बहेगी : राकेश तिवारी
    Next Article भ्रूण हत्या और दहेज प्रथा आदर्श समाज के अभिशाप है: बन्ना गुप्ता

    Related Posts

    भाजपा की तिरंगा यात्रा में शामिल हुआ जदयू, कार्यकर्ताओं ने दिया राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश

    August 9, 2026

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भाजपा की तिरंगा यात्रा में शामिल हुआ जदयू, कार्यकर्ताओं ने दिया राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    वाढवण बंदरगाह: 76,200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की समुद्री तस्वीर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.