Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आपत्तिजनक पोस्ट पर तत्काल कार्रवाई की मांग की सरयू राय ने
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    आपत्तिजनक पोस्ट पर तत्काल कार्रवाई की मांग की सरयू राय ने

    News DeskBy News DeskNovember 11, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *आपत्तिजनक पोस्ट पर तत्काल कार्रवाई की मांग की सरयू राय ने*
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    *जमशेदपुर*। जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा से एनडीए के प्रत्याशी सरयू राय ने बिष्टुपुर के साइबर थाना प्रभारी को उनके संपादित फोटो के साथ आपत्तिजनक पोस्ट करने के संबंध में उचित कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा है कि उक्त पोस्ट को डिलीट और पोस्ट करने वाले पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाए. शिकायत पत्र की प्रति झारखंड के डीजीपी, पूर्वी सिंहभूम के एसएसपी और 49, जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के चुनाव पर्यवेक्षक को भी भेजी गई है. पत्र को साईबर क्राइम थाना, बिष्टुपुर ने स्वीकार कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है.

    सरयू राय ने अपनी शिकायती पत्र में कहा है कि जमशेदपुर इंडस्ट्रियल सिटी के नाम से संचालित फेसबुक पेज पर उनके फोटो को संपादति करके दो अलग-अलग फर्जी फोटो बना कर उनके ऑडियो के साथ अपलोड किया गया है.

    पत्र में श्री राय ने कहा कि फेसबुक पेज पर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है. उसमें लिखा हैः कुछ दिनों से बन्ना गुप्ता द्वारा अपराधियों को संरक्षण पे राजनीति चल रही है. अब एक नया वीडियो प्रसारित हो रहा है जिसमें सरयू राय के द्वारा अपराधियों को संरक्षण देने की बात हो रही है.
    श्री राय ने कहा कि यह सब कुछ इस चुनाव को प्रभावित करने के लिए किया गया है. अतः इस पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाए.

    आपत्तिजनक पोस्ट पर तत्काल कार्रवाई की मांग की सरयू राय ने
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविकास पुरूष के 5 साल सीएम रहते मालिकाना हक का मामला क्यों नहीं सुलझा : शिव शंकर सिंह
    Next Article जमशेदपुर में गरजे असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, झारखंड सरकार को बताया ‘लुटेरों, दलालों और माफियाओं का गठजोड़’, भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू की जीत के लिए भरी हुंकार

    Related Posts

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    June 7, 2026

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    June 7, 2026

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    जिला अध्यक्ष के द्वारा सभी इकाइयों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई

    नवनियुक्त प्रदेश व जिला कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत 

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    जागो संगठन एवं जागो यूवा विंग कि ओर से समाज के गरीब एवं होनहार बच्चों को प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन कर सम्मानित किया गया 

    गोहलामुड़ा स्थित ग्लोबल स्प्रिट लिमिटेड द्वारा CSR कार्यों की उपेक्षा से ग्रामीणों में रोष।

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    लंबित भुगतान को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.