Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर में गरजे असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, झारखंड सरकार को बताया ‘लुटेरों, दलालों और माफियाओं का गठजोड़’, भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू की जीत के लिए भरी हुंकार
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति

    जमशेदपुर में गरजे असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, झारखंड सरकार को बताया ‘लुटेरों, दलालों और माफियाओं का गठजोड़’, भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू की जीत के लिए भरी हुंकार

    News DeskBy News DeskNovember 11, 2024No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर में गरजे असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, झारखंड सरकार को बताया ‘लुटेरों, दलालों और माफियाओं का गठजोड़’, भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू की जीत के लिए भरी हुंकार।

    जमशेदपुर। असम के मुख्यमंत्री एवं भाजपा के झारखंड चुनाव सह-प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बिरसानगर के गुड़िया मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए झारखंड सरकार पर तीखे हमले किए। उन्होंने झारखंड में चल रही हेमंत सोरेन सरकार को “लुटेरों, दलालों और माफियाओं” के सहारे चलने वाली सरकार करार दिया और भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू को भारी मतों से जिताने की अपील की।

    हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि झारखंड अब ऐसे मोड़ पर खड़ा है जहां से अगर हम आगे नहीं बढ़े, तो हमारी गौरवशाली संस्कृति खतरे में पड़ जाएगी। हेमंत सरकार तुष्टिकरण की पराकाष्ठा पार हो कर चुकी है। यह सरकार घुसपैठियों की सरपरस्ती में लगी हुई है। उन्होंने तुष्टिकरण के नाम पर राज्य में सांप्रदायिक ध्रुवीकरण का आरोप लगाते हुए कहा कि कई जिलों में रामनवमी और दुर्गा पूजा के अवसर पर जुलूसों में बाधाएं डाली जा रही हैं। उन्होंने राज्य सरकार पर अवैध घुसपैठियों के प्रति नरम रवैया अपनाने और उन्हें संरक्षण देने का आरोप लगाया और कहा कि घुसपैठ के मुद्दे पर भाजपा हमेशा सजग रही है। जब भाजपा घुसपैठ की बात करती है, तो सरकार पल्ला झाड़ लेती है। क्या उन्हें झारखंड का भविष्य दिखाई नहीं देता? या वो इसे घुसपैठियों के हाथों में सौंपना चाहते हैं?”

    मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने राज्य में बढ़ते कट्टरपंथ और तेजी से बदलती डेमोग्राफी पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पाकुड़ और साहिबगंज जैसे जिलों में डेमोग्राफी तेजी से बदल रही है और हाल के दिनों में जमशेदपुर में भी कट्टरता बढ़ी है। उन्होंने युवाओं, महिलाओं, किसानों, बुजुर्गों को झूठे वादों से छलने का आरोप लगाते हुए वर्तमान हेमंत सरकार को पूरी तरह से विफल बताया।

    कांग्रेस पर निशाना साधते हुए श्री सरमा ने कहा कि करोड़ों रुपए की बरामदगी के बावजूद एवं भ्रष्टाचार के कारण जेल में बंद कांग्रेस नेता आलमगीर आलम की पत्नी को टिकट दिया गया है, जो इस बात का सबूत है कि हेमंत सोरेन झारखंड में “लुटेरों और माफियाओं” के बल पर सरकार चलाना चाहते हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झारखंड के सम्मान की कोई परवाह नही है।

    हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेता अजय कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि वे पहले अपने गृह राज्य कर्नाटक और मैंगलोर की स्थिति पर ध्यान दें, जहां बहन-बेटियों को ‘लव जिहाद’ का शिकार बनाया जाता है। उन्होंने कहा कि “अजय कुमार जी, अगर सच में समाज की भलाई के लिए काम करना है तो पहले कर्नाटक और मैंगलोर को सुधारिए। जमशेदपुर की चिंता आप भाजपा के मजबूत कंधों पर छोड़ दें।

    हिमंता बिस्वा सरमा ने जनता से अपील करते हुए कहा कि इस बार झारखंड को लुटेरों के चंगुल से बचाने के लिए भाजपा को एकजुट होकर वोट दें। यह चुनाव सिर्फ जमशेदपुर का नहीं, यह झारखंड की अस्मिता और संस्कृति की रक्षा का चुनाव है।

    वहीं, भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने हेमंत सरकार को महिलाओं और युवाओं के विकास में विफल बताते हुए भाजपा को वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल वादे नहीं, बल्कि ठोस काम करने में विश्वास रखती है। “जब झारखंड में भाजपा की सरकार थी, उस समय 1 लाख 34 हजार पदों पर शिक्षक, वनरक्षी, दरोगा समेत अन्य सरकारी नियुक्तियां की गई थीं। स्वामी विवेकानंद की जयंती पर एक लाख से अधिक युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ा गया था। लेकिन आज हेमंत सोरेन की सरकार सिर्फ ‘पेपर लीक’ और ‘नियुक्ति वर्ष’ के नाम पर युवाओं को धोखा दे रही है। हेमंत सरकार ने महिलाओं और युवाओं से किए गए एक भी वादे को पूरा नहीं किया। पेंशन की राशि छह महीने से लंबित है, जिससे बुजुर्गों और महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।नसरकार के गलत निर्णयों से युवाओं की उत्पाद सिपाही भर्ती की दौड़ में मौत हुई। उन्होंने झारखंड में डबल इंजन की सरकार बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा को भारी समर्थन देने की अपील की।

    वहीं, भाजपा झारखंड प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विधायक रहते हुए बिरसानगर समेत किसी भी बस्ती क्षेत्र में विकास के कार्यों में कभी कोई भेदभाव नहीं किया। भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं ने दिन-रात एक करके जनता के सुख-दुख में भागीदार बनने का प्रयास किया है। यही कार्यकर्ता और नेता जनता की सेवा में हमेशा तत्पर रहेंगे। श्री काले ने जनता से एकजुट होकर भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू को समर्थन देने की अपील की और कहा, कि अब समय आ गया है कि हम सब मिलकर झारखंड में एक मजबूत, भ्रष्टाचार मुक्त और विकासशील भाजपा सरकार की स्थापना करें।

    करणी सेना के पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव चौहान भाजपा में हुए शामिल: सभा के दौरान करणी सेना के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे युवा नेता राजीव चौहान ने अपने सैकड़ो समर्थकों के संग भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की उपस्थिति में भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने उन्हें पार्टी का अंगवस्त्र भेंटकर भाजपा परिवार में स्वागत किया।

    इस दौरान छत्तीसगढ़ की विधायक भावना बोहरा, पूर्वी विधानसभा प्रभारी राकेश प्रसाद, अंबिका प्रसाद, प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, अभय सिंह, दिनेश कुमार, राजन सिंह, कुलवंत सिंह बंटी, कल्याणी शरण, संजीव सिंह, बबुआ सिंह, पप्पू सिंह, प्रेम झा, उज्ज्वल सिंह, मंजीत सिंह, बबलू गोप, पप्पू उपाध्याय, सुरेश शर्मा, जीवन साहू, विकास शर्मा, सूरज सिंह, युवराज सिंह समेत पार्टी के वरीय नेताओं के साथ हजारों कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।

    जमशेदपुर में गरजे असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा झारखंड सरकार को बताया 'लुटेरों दलालों और माफियाओं का गठजोड़' भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले से लिया आशीर्वाद
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआपत्तिजनक पोस्ट पर तत्काल कार्रवाई की मांग की सरयू राय ने
    Next Article प्रचार के आखिरी दिन सरयू राय ने झोंकी ताकत बिहार के मंत्री श्रवण कुमार ने भी जम कर किया प्रचार

    Related Posts

    समाजसेवी पप्पू सिंह की सक्रियता से टला बड़ा हादसा, मानगो में नेशनल हाईवे किनारे भीषण आग से मची अफरा-तफरी

    April 23, 2026

    गिरिडीह सदर अस्पताल में लापरवाही का आरोप, बिना रैपर की स्लाइन चढ़ाने से छात्रा की हालत बिगड़ी

    April 23, 2026

    पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर जमशेदपुर में शहीदों को श्रद्धांजलि, पूर्व सैनिकों ने लिया एकजुट रहने का संकल्प

    April 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    समाजसेवी पप्पू सिंह की सक्रियता से टला बड़ा हादसा, मानगो में नेशनल हाईवे किनारे भीषण आग से मची अफरा-तफरी

    गिरिडीह सदर अस्पताल में लापरवाही का आरोप, बिना रैपर की स्लाइन चढ़ाने से छात्रा की हालत बिगड़ी

    पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर जमशेदपुर में शहीदों को श्रद्धांजलि, पूर्व सैनिकों ने लिया एकजुट रहने का संकल्प

    मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सख्त झामुमो, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बोले—एक भी योग्य मतदाता न छूटे

    जेईई मुख्य परीक्षा 2026 में जमशेदपुर का जलवा, बंसल क्लासेस के करण यादव ने हासिल किए 99.60 परसेंटाइल

    साकची के आमबागान मैदान में 24 अप्रैल से ‘फन वर्ल्ड डिज़्नीलैंड’ का भव्य आगाज

    जमशेदपुर में फिर आत्महत्या: पब्लिक हेल्थ सेंटर में फॉगिंग कर्मी ने दी जान

    गुदरी बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान टला, हाईकोर्ट का हवाला देकर दुकानदार को मिला 15 दिन का समय

    वाहन चेकिंग पर बवाल: पुलिस और स्थानीय लोगों में तीखी नोकझोंक, आरोपों की जांच शुरू

    मानगो में कचरा उठाव ठप, जदयू का विरोध—सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन की चेतावनी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.